कोरोना : नागपुर में 319 संक्रमित, जानिए- विदर्भ के शहरों की ताजा स्थिति

Corona: 319 infected in Nagpur, know - latest status of Vidarbha cities
कोरोना : नागपुर में 319 संक्रमित, जानिए- विदर्भ के शहरों की ताजा स्थिति
कोरोना : नागपुर में 319 संक्रमित, जानिए- विदर्भ के शहरों की ताजा स्थिति

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले 24 घंटे में शहर में 319 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही 5 लोगों की मौत हुई है जिसमें 1 ग्रामीण, 3 शहर और 1 जिले के बाहर का है। 138 मरीज डिस्चार्ज हुए। कुल संक्रमित 109880, कुल मृतक 3620 और कुल डिस्चार्ज 101739 हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 6333 नमूनों की जांच की गई। 4521 मरीज वर्तमान में एक्टिव हैं।  

कोरोना से 7 ने गंवाई जान 

कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच मंगलवार को 7 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया।

अमरावती जिले में मंगलवार को मिले 77 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 17433 पर पहुंच गई है।

वर्धा जिले में 75 संक्रमित पाए गए। इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 7507 पर पहुंच गया है। 6804 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

यवतमाल में एक व्यक्ति की मृत्यु के साथ 53 नए मरीज पाए गए हैं। अब तक 11115 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। जिनमें से 10402 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं 

चंद्रपुर और गड़चिरोली जिले में आज दो-दो लोगों की मौत दर्ज की गई। 

चंद्रपुर जिले में 199 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 18,977 पर पहुंच गई है। इनमें 16,910 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 287 लोगों की मौत हो चुकी है। 

गड़चिरोली जिले में 110 संक्रमितों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 7640 पर पहुंच गया। इनमें से 6802 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक 77 लोग जान गंवा चुके हैं। 

गोंदिया में भी संक्रमण के चलते एक व्यक्ति की जान चली गई। 117 नए मरीज मिले हैं। जिले में अब तक  11776 मरीज पाए जा चुके हैं। 

भंडारा जिले में मंगलवार को 1 मरीज की मृत्यु हो गई तथा 62 नए मरीज भी मिले हैं।

अकोला जिले में एक की मौत, 76 नए संक्रमित

अकोला जिले में पांच दिन के अंतराल पर कोरोना के एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 289 हो गई है। स्वैब टेस्ट में 70 तथा रैपिड टेस्ट में 6 नए संक्रमित पाए जाने से एक दिन में जहां 76 मरीज बढ़े, वहीं मरीजों की संख्या बढ़कर 9,214 हो गई है। 

बुलढाणा जिले में बुधवार को 18 नए संक्रमित मरीज मिलने से कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10,931 हो गई है। 53 मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होकर घर लौटने वालों की संख्या 10,841 हो गई है। 304 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

वाशिम जिले में बुधवार को 40 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिससे कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5,744 हो गई है तथा 6 मरीजों को डिस्चार्ज देने से स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 5,254 पर पहुंच गया है। बुधवार को भी कोई मौत दर्ज न होने से मृतकों का आंकड़ा 139 पर स्थिर रहा। 491 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

Created On :   25 Nov 2020 4:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story