कोरोना: नागपुर में 338, अकोला में 11 डिस्चार्ज, परिवार के साथ मनाएंगे दिवाली

Corona: 338 in Nagpur, 11 discharges in Akola, will celebrate Diwali with family
कोरोना: नागपुर में 338, अकोला में 11 डिस्चार्ज, परिवार के साथ मनाएंगे दिवाली
कोरोना: नागपुर में 338, अकोला में 11 डिस्चार्ज, परिवार के साथ मनाएंगे दिवाली

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में संक्रमितों की संख्या आए दिन सामने आ रही है। हालांकि कई मरीज ठीक होकर घर लौट रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना से 8 मृत्यु दर्ज की गई है। जिसमें 1 ग्रामीण, 5 शहर और 2 जिले के बाहर के हैं। शुक्रवार 13 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु का आंकड़ा साढ़े तीन हजार पार कर 3506 पर पहुंच गया है। इस बीच सभी को दीपावली के बाद कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने डर सता रहा है। हालांकि शुक्रवार को नागपुर जिले में 24 घंटे में 261 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है। अब तक कुल 1 लाख 6 हजार 145 मरीज पॉजिटिव आ चुके है। वहीं, अच्छी बात यह कि शुक्रवार को 338 मरीज स्वस्थ्य हुए है। उन्हें दिवाली से पहले डिस्चार्ज किए जाने से वे अब दिवाली के मौके पर अपने परिवार के साथ रह सकेंगे। अब तक 99 हजार 460 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है जो कुल मरीजों का 93.70 फीसदी है। शुक्रवार को सिर्फ 3 हजार 179 कोरोना के एक्टिव मामले थे। जिले में 5588 सैंपल की जांच हुई। इसमें 5327 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 261 नमूनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसमें 4 एम्स, 59 मेडिकल, 71 मेयो, 15 माफ्सू, 7 नीरी, 23 आरटीएमएनयू, 56 प्राइवेट में जांच की गई जबकि 26 जांच एंटीजन है

तेजी से स्वस्थ हो रहे कोरोना के मरीज 

विदर्भ के सात जिलों में जितनी तेजी से कोरोना ने पैर पसारे थे, उतनी ही तेजी से मरीज स्वस्थ होते भी नजर आ रहे हैं। 

अमरावती जिले में शुक्रवार को 43 मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 16869 पर पहुंच गई। इनमें से 16088 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 369 कोरोना से जंग हार गए।  

वर्धा जिले में 41 लोग संक्रमित पाए गए जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 6940 पर पहुंच गई। इनमें से 6261 स्वस्थ भी हुए। 2 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। 219 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं।

यवतमाल जिले में शुक्रवार को मिले 32 मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 10659 पर पहुंच गई। इनमें  9869 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 354 लोग कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ चुके हैं।

चंद्रपुर में एकाएक मृतकों और संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखा गया है। यहां पर शुक्रवार को 7 लोगों की संक्रमण ने जान ले ली। 106 लोग पॉजिटिव भी पाए गए हैं। नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 17,484 पर पहुंच गई है। इनमें से 14,850 लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा 267 लोग जीवन की बाजी हार गए।

गड़चिरोली जिले में 48 मरीजों के साथ शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या 6781 हो गई। अब तक 6144 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। साथ ही एक व्यक्ति की मृत्यु के साथ मृतकों की संख्या 68 पर पहुंच गई है।

गोंदिया में भी एक मरीज की मृत्यु के साथ 87 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब तक जिले में 10683 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 9899 स्वस्थ हुए हैं। भंडारा जिले में 54 नए मरीज मिले हैं। अब तक 9387 मरीजों में से 8373 स्वस्थ हो चुके हैं।      

अकोला में 65 नए संक्रमित

अकोला जिले में स्वैब टेस्टिंग में 25 तथा रैपिड टेस्ट में 40 संक्रमित पाए जाने से एक दिन में 65 मरीज बढ़े हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 8,693 हो गई है। 11 मरीज डिस्चार्ज हुए, जिससे अब तक डिस्चार्ज किए गए लोंगों की संख्या बढ़कर 8,125 हो गई है। 245 एक्टिव मरीज अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। मृतकों का आंकड़ा फिलहाल 283 पर स्थिर है।  

बुलढाणा जिले में शुक्रवार को 127 नए संक्रमित मरीज मिले। जिससे कुल मरीजों की तादाद 10,249 हो गई है। 89 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब 9,697 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जिले में कोरोना से कोई मौत न होने से मृतकों का आंकड़ा 130 पर ही स्थिर है। फिलहाल 421 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

वाशिम जिले में शुक्रवार को 14 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे कुल मरीजों की संख्या 5,582 हो गई है। 6 मरीज डिस्चार्ज किए जाने से अब ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा भी 5,120 पर पहुंच गया है। जिले में कोरोना से मृतकों का आंकड़ा लगातार 13वें दिन 137 पर ही स्थिर रहा। 463 एक्टिव मरीजों पर अस्पतालों में इलाज जारी है। 

 

Created On :   13 Nov 2020 3:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story