Corona : नागपुर में 365 नए मरीज, बढ़ा ठीक होने वालों का आंकड़ा

Corona: 365 new patients in Nagpur, increased number of people recovering
Corona : नागपुर में 365 नए मरीज, बढ़ा ठीक होने वालों का आंकड़ा
Corona : नागपुर में 365 नए मरीज, बढ़ा ठीक होने वालों का आंकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में संक्रमितों की संख्या कम हो गई है। शुक्रवार को जिले में 1333 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जबकि 365 नए मरीज मिले। संक्रमितों से करीब चार गुना मरीज डिस्चार्ज हुए, जिससे स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में 16,451 नमूनों की जांच की गई। जिसके अनुसार रिकवरी दर भी 96.42% रही है। साथ ही 11 मरीजों की मौत हुई

यवतमाल में शुक्रवार को कोरोना से 8 की मौत हुई, 118 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। इसके साथ ही 330 ठीक होकर घर लौटे।

अमरावती जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 496 नए मामले सामने आए है। शुक्रवार को 13 मरीजो की मृत्यु हुर्ई है। पिछले 24 घंटो में 741 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। 

वर्धा जिले में 192 पॉजिटिव पाए गए। 384 लोग स्वस्थ होने से अस्पताल से छुट्टी दी गई। 8 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। 

यवतमाल में शुक्रवार को 118 पॉजिटिव मिले और 330 स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जबकि 7 की मौत हो गई।

चंद्रपुर जिले में बीते 24 घंटों में 261 मरीजों ने बीमारी से जंग को जीत ली। जबकि 187 पॉजिटिव मरीज पाए गए। 7 मरीजों ने अपनी जान गंवाई हैं।

गड़चिरोली जिले में शुक्रवार को 108 लोग संक्रमित पाए गए तथा 232 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इसी के साथ 3 लोगों की मौत भी हुई।

भंडारा जिले में शुक्रवार को 145 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। वहीं 101 नए पॉजिटिव मरीज मिले। 

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 16 की मौत, 754 नए पॉजिटिव

अकोला जिले में शुक्रवार को 9 की मौत हो जाने से मृतकों का आंकड़ा 1,056 पर पहुंच गया है। 270 नए पॉजिटिव केस मिलने से जिले में कुल 55,062 मरीज चिन्हित किए गए हैं। 430 लाेग स्वस्थ होने से अब ठीक हो चुके लोगों की संख्या 48,879 हो गई है। 5,127 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी हैं। 

बुलढाणा जिले में शुक्रवार को 1 मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 590 हो गई है। 279 नए संक्रमित केस मिलने से चिन्हित मरीजों की कुल संख्या 84,349 हो गई है। 810 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब ठीक होने वालों की संख्या 80,191 हो गई है। 3,570 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।

वाशिम जिले में शुक्रवार को 6 मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 451 तथा 205 नए पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों की कुल संख्या 39,683 हो गई है। 275 मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 36,524 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 2,707 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

 

Created On :   28 May 2021 2:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story