CORONA : नागपुर में 433 पॉजिटिव, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

CORONA: 433 positives in Nagpur, know - latest figures of Vidarbha
CORONA : नागपुर में 433 पॉजिटिव, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े
CORONA : नागपुर में 433 पॉजिटिव, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में रविवार शाम तक 433 पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही 8 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं कोरोना को मात देने के बाद 296 मरीज ठीक होकर अपने-अपने घर लौटे हैं।

भंडारा में कोरोना से चार की मृत्यु 

भंडारा में कोरोना के 56 मरीज पाए जाने के बाद अब यहां कोरोनाग्रसितों की कुल संख्या 11 हजार 962 हो गई है। वहीं ४ मरीजों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 286  जा पहुंची है। 

चंद्रपुर जिले में कोरोना से जहां 3 लोगों की मौत हो गई वहीं 51 नए मरीज पाए गए। अब यहां कोरोना मरीजों की कुल संख्या 21 हजार 852 पहुंच गई है तथा मृतकों की कुल संख्या 351 हो चुकी है। 

गड़चिरोली जिले में रविवार को कोरोना के 42 नए मरीज पाए गए। यहां अब तक  8 हजार 804 मरीज पाए जा चुके हैं तथा 96 लोगों की मृत्यु हो  चुकी है। 

गोंदिया में 21 नए मरीज पाए गए तथा 84 वर्षीय एक मरीज की मृत्यु हो गई। अब तक गोंदिया में कुल 13 हजार 347 मरीज पाए जा चुके हैं। यहां मृतकों की कृल संख्या 177  है। 

वर्धा  जिले में कोरोना के 39 नए मामले सामने आने से अब यहां मरीजों की कुल संख्या 8689 हो गई है। इनमें से 265 की मौत हो चुकी है।

यवतमाल जिले में रविवार को कोरोना के 29 नए मामले सामने आए तथा एक की मौत हो गई। इसी के साथ यहां अब तक कोरोना कके 12,228  मरीज पाए गए हैं तथा 388 की मौत हो चुकी है। 

अमरावती जिले में  कोरोना के 68 नए मामले सामने आने से अब यहां कुल मरीजों की संख्या 18991 हो गई है। यहां कोरोना से 393 लोगों की जान जा चुकी है।

चंद्रपुर जिले में कोरोना से जहां 3 लोगों की मौत हो गई वहीं 51 नए मरीज पाए गए। अब यहां कोरोना मरीजों की कुल संख्या 21 हजार 852 पहुंच गई है तथा मृतकों की कुल संख्या 351 हो चुकी है। 
 

Created On :   20 Dec 2020 2:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story