महाराष्ट्र में कोरोना ग्रॉफ : तीन महीने में पहली बार सबसे कम आंकड़े, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ का हाल

Corona: 479 new patients in Nagpur district, 113 infected in Gondia
महाराष्ट्र में कोरोना ग्रॉफ : तीन महीने में पहली बार सबसे कम आंकड़े, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ का हाल
महाराष्ट्र में कोरोना ग्रॉफ : तीन महीने में पहली बार सबसे कम आंकड़े, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ का हाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की खबर है। प्रदेश में पिछले तीन महीने में सोमवार को सबसे कम 3 हजार 645 नए मरीज मिले हैं। जबकि 84 मरीजों की मौत हुई है। वहीं राज्य में 9 हजार 905 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। राज्य में 25 अक्टूबर को 6 हजार 59 मरीज मिले थे इसकी तुलना में सोमवार को संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों की संख्या आधी हो गई। राज्य में बीते 16 अक्टूबर को कोरोना के 11 हजार 447 मरीज मिले थे। जबकि 1 अक्टूबर को 16 हजार 476 मरीज पाए गए थे। 15 सितंबर को 20 हजार 482 मरीज और 1 सितंबर को 15 हजार 765 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में फिलहाल 1 लाख 34 हजार 137 एक्टिव मरीज हैं। जबकि अभी तक 14 लाख 70 हजार 660 मरीज कोरोना पर मात दे चुके हैं। राज्य में कोरोना के मरीजों का ठीक होने का प्रमाण 89.2 प्रतिशत है। वहीं कोरोना के मरीजों की मृत्यु दर 2.63 प्रतिशत है।  
 

नागपुर जिले में 479 नए मरीज

उधर नागपुर जिले में पिछले 48 घंटे में 479 नए मरीज मिले हैं। रविवार को 222 और सोमवार को 257 नए मरीज मिले। साथ ही 31 मरीजों की मौत हुई। इसमें सोमवार को 18 और मंगलवार को 13 मरीजों की मौत शामिल है। 978 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब कुल मृतकों की संख्या 3077 और संक्रमितों की 93909 संख्या हो गई है। जिले में दो दिन (25 और 26 अक्टूबर) में कुल 7090 नमूनों की जांच हुई। इसमें 479 पाॅजिटिव पाए गए। एम्स में 251 जांच की गई, जिसमें 38 पॉजिटिव आए। इसी तरह, मेडिकल के 604 में 28, मेयो के 826 में 85, माफसू के 183 में 14, नीरी के 89 में 15, आरटीएमएनयू के 198 में 32, निजी लैब के 2292 में 237 और एंटीजन के 2647 टेस्ट में 30 सैंपल पॉजिटिव आए। नए संक्रमितों में 106 ग्रामीण, 362 शहर और 11 जिले के बाहर के हैं। कुल 31 मौतें हुई, जिनमें 8 ग्रामीण, 12 शहरी और 11 जिले के बाहर के हैं। पिछले 48 घंटे में 978 मरीज स्वस्थ हुए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 85763 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण रिकवरी दर 91.33% पर पहुंच गई है। वर्तमान में 5063 एक्टिव मरीज हैं। इसमें 2839 मरीज ग्रामीण और 3224 शहर के हैं। कुल एक्टिव संक्रमितों में से 3552 मरीज होम आइसोलेटेड हैं। 1511 मरीज भर्ती हैं। यह मरीज सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।

गोंदिया दो दिन में मिले 113 संक्रमित  

गोंदिया जिले में रविवार और सोमवार इन दो दिनों में कुल 113 लोग संक्रमित पाए गए। रविवार को 75 तथा सोमवार को 38 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या  9342 पर पहुंच गई है। इनमें से 8354 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। फिलहाल 942 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि 120 लोग कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ चुके हैं। 
 

यवतमाल में 48 घंटे में 2 मृत, 53 पॉजिटिव  

यवतमाल जिले में पिछले 48 घंटे में कोरोना से जूझते हुए 2 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि 53 नए मरीज भी पाए गए हैं। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 9932 तक पहुंच गई है। 8819 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक 318 कोरोना संक्रमित जान गंवा चुके हैं। 

गड़चिरोली में 4 ने गंवाई जान, 156 नए मरीज  

गड़चिरोली जिले में पिछले 48 घंटे में 4 लोगों की संक्रमण से जूझते हुए मृत्यु हो गई। साथ ही 156 नए मरीज भी पाए गए हैं। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 5336 पर पहुंच गया है। इनमेंं से 4389 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि 53 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल 895 मरीज उपचाररत हैं। 

अमरावती में 2 की मृत्यु, 77 संक्रमित 

अमरावती में कुल 77 नए मरीज पाए गए हैं। 2 लोगों की मृत्यु भी हुई है। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 15,977 पर पहुंच चुका है। इनमें से 360 की मौत हो चुकी है। अब तक 14767 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में 950 का इलाज चल रहा है। 

चंद्रपुर में 5 ने तोड़ा दम, 277 संक्रमित 

चंद्रपुर जिले में 5 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। नए 277 मरीज भी पाए गए हैं। अब तक जिले में 14,861 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 11,860 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। मृतकों का आंकड़ा 222 पर जा पहुंचा है। 


भंडारा में 1 की मौत

भंडारा जिले में गत दो दिन में 1 मरीज की मृत्यु के साथ कुल 110 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब तक जिले में कुल 8074 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। 6999 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक 202 मरीजों की कोरोना संक्रमण के चलते जान जा चुकी है।  


वर्धा में 48 घंटों में 5 की मृत्यु 53 संक्रमित 

वर्धा जिले में पिछले 48 घंटों में 5 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। 53 नए मरीज भी पाए गए हैं। अब तक जिले में 6126 लोगों में संक्रमण पाया गया है। इनमें से 5415 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं, जबकि  201 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 510 लोग उपचाररत हैं। 
 

अकोला में तीन की मौत, 4 नए संक्रमित

अकोला में रविवार व सोमवार को दो दिनों में तीन कोरोना पीड़ित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को सिर्फ 4 नए मरीज सामने आए हैं। जिससे कुल पीड़ितों की संख्या 8,270 और मृतकों की तादाद 274 तक पहुंच गई है। सोमवार को 12 मरीजों को डिस्चार्ज दिया गया। 

बुलढाणा जिले में सोमवार को 55 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9,055 पर पहुंच गया है। सोमवार को भी किसी मरीज की मौत न होने से मृतकों का आंकड़ा 120 पर ही स्थिर रहा। 64 मरीजों ने कोरोना पर मात करने से अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 8,369 हो गई है। 565 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

वाशिम जिले में रविवार को 4 और सोमवार को 3 मरीजों ने दम तोड़ दिया। दो दिनों में 46 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5,338, मृतकों का आंकड़ा 128 पर पहुंच गया है। 606 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 63 मरीजों के ठीक होने से अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की तादाद 4,733 पर पहुंच गई है। 
 

Created On :   26 Oct 2020 4:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story