कोरोना : नागपुर में 60 की मौत, पश्चिम विदर्भ में भी बढ़े मरीज, जानिए - ताजा रिपोर्ट

Corona: 60 killed in Nagpur, patients increase in West Vidarbha, know - latest report
कोरोना : नागपुर में 60 की मौत, पश्चिम विदर्भ में भी बढ़े मरीज, जानिए - ताजा रिपोर्ट
कोरोना : नागपुर में 60 की मौत, पश्चिम विदर्भ में भी बढ़े मरीज, जानिए - ताजा रिपोर्ट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आंकड़े रोज अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। बुधवार को भी मृतकों की संख्या का रिकाॅर्ड टूटा। जिले में एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा 60 मृत्यु हुई है। इससे पहले 24 घंटे में 58 लोगों की मृत्यु का रिकॉर्ड था। बुधवार को 2052 नए मरीज मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 57482 हो गया है। कुल 2052 नए पाॅजिटिव नमूनों में मेयो से 155, मेडिकल से 262, एम्स से 56, माफसू से 143, नीरी से 26, निजी लैब से 606 और एंटीजन से 804 नमूने पाॅजिटिव आए हैं। इन मरीजों में 417 ग्रामीण, 1626 शहर और 9 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर अब कुल संक्रमित 57482 हो गए हैं। 60 लोगों की मौत हुई, जिसमें 14 ग्रामीण, 37 शहर और 9 जिले के बाहर के हैं। कुल मृतकों की संख्या 1815 हो चुकी है। बुधवार को 1518 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। इन्हें मिलाकर कुल 43927 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें 24897 होम आइसोलेट हुए मरीज भी शामिल हैं, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण रिकवरी दर 76.42 प्रतिशत पहुंच चुकी है।    

तेजी से बढ़ रहे संक्रमित 

प्रतिदिन विदर्भ में संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को एक ही दिन में पूरे विदर्भ में कुल 30 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु हो चुकी है। साथ ही सैंकड़ों की संख्या में लोग संक्रमण के शिकार भी हुए हैं। 

यवतमाल जिले में पिछले 24 घंटे में 11 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। साथ ही 240 नए मरीज भी मिले हैं। जिले में अब तक 6393 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 4391 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।  जबकि 175 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं।

वर्धा जिले में 7 लोगों की मृत्यु के साथ 132 नए संक्रमित भी मिले हैं। नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 2873 पर पहुंच चुकी है। इनमें से 1417 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 67 लोगों की जान जा चुकी है।

चंद्रपुर जिले में भी बुधवार को 5 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। साथ ही 373 नए मरीज भी मिले। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 6682 पर पहुंच गई है। इनमें से 3690 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।  जिले में मृतकों का आंकड़ा भी 89 पर पहुंच गया है।

अमरावती में 3 मरीजों की मौत के साथ 292 नए मरीज भी मिले हैं। अब तक जिले में 9673 मरीज पाए जा चुके हैं जिनमें से 7398 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कुल 218 लोगों की मौत हो चुकी है।

भंडारा जिले में भी बुधवार को 3 लोगों की मृत्यु होने की खबर है। साथ ही 85 नए मरीज भी मिले हैं। अब तक 71 मरीज कोरोना से जंग हार चुके हैं। कुल 3187 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें से 1946 स्वस्थ भी हुए हैं।

गोंदिया जिले में भी एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। 285 नए मरीज भी पाए गए हैं। जिले में अब तक 3840 मरीज पाए जा चुके हैं जिनमें से 2266 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

गड़चिरोली जिले में बुधवार को 70 लोग संक्रमण के शिकार पाए गए। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 1782 पर पहुंच गयी है। इनमें से  1269 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। 

पश्चिम विदर्भ में कोरोना ने पसारे पांव

अकोला में 156 नए संक्रमित पाए जाने के बाद कुल मरीजों की संख्या 5,967 तक पहुंच चुकी है। तीन मरीजों की इस दौरान मौत के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 192 हो गई है। बुधवार को 77 लोगों को डिस्चार्ज दिया गया, जिससे स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 4,490 हो गई है। फिलहाल 1,257 एक्टिव मरीज इलाज करवा रहे हैं।

बुलढाणा में 1,092 एक्टिव मरीज 

बुलढाणा जिले में बुधवार को 138 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5,392 तथा मृतकों का आंकड़ा 69 पर पहुंच गया है। बुधवार को 198 मरीजों के ठीक होने के बाद अबतक स्वस्थ होकर घर लौट चुके मरीजों की संख्या 4,231 हो गई है। 1,092 एक्टिव मरीजों पर उपचार जारी है। 

वाशिम में 862 एक्टिव केस 

वाशिम जिले में बुधवार को 103 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ मिले हैं, एक मरीज की मौत हो गई है। जिससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,052 पर तथा मृतकों की संख्या 49 हो गई है। जिले के कई कोविड केयर सेंटरों में 862 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। बुधवार को 98 मरीज ठीक होने से अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 2,191 पर पहुंच गई है। 


 

Created On :   16 Sep 2020 4:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story