कोरोना : नागपुर में 674 नए मरीज, जानिए - विदर्भ में संक्रमितों का ताजा आंकड़ा

Corona: 674 new patients in Nagpur, know - latest figures of infected in Vidarbha
कोरोना : नागपुर में 674 नए मरीज, जानिए - विदर्भ में संक्रमितों का ताजा आंकड़ा
कोरोना : नागपुर में 674 नए मरीज, जानिए - विदर्भ में संक्रमितों का ताजा आंकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या भले लगातार बढ़ रही हो, लेकिन उसकी रफ्तार कम हुई है। शुक्रवार को 674 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 89761 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 20 मौतें हुईं। 1009 मरीज स्वस्थ हुए। अब डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। जिले में शुक्रवार को कुल 7289 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 674 पाॅजिटिव पाए गए। इसमें एम्स में 236 जांच की गई, जिसमें 56 पॉजिटिव आए। इसी तरह, मेडिकल के 422 में 48, मेयो के 570 में 59, माफसू के 67 में 18, नीरी के 210 में 39, निजी लैब के 2593 में 357 और एंटीजन के 3191 टेस्ट में 97 नमूने पॉजिटिव आए। नए संक्रमितों में 298 ग्रामीण, 367 शहर और 9 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित 89761 हो गए हैं। शुक्रवार को 20 लोगों की मौत हुई। इसमें 2 ग्रामीण, 9 शहरी और 9 जिले के बाहर के हैं। कुल मृतकों की संख्या 2912 हो गई है। शुक्रवार को कुल 1009 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 79853 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें होम आइसोलेट हुए मरीज भी शामिल हैं, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण रिकवरी दर 88.96 प्रतिशत पर पहुंच गई है। 6996 एक्टिव मरीज : वर्तमान में 6996 एक्टिव मरीज हैं। इसमें 2603 मरीज ग्रामीण और 4393 शहर के हैं। कुल एक्टिव संक्रमितों में से 4494 मरीज होम आइसोलेट हैं। 2502 मरीज भर्ती हैं। यह मरीज सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। 

सात जिलों में धीरे-धीरे कोरोना की पकड़ कमजोर होने लगी

विदर्भ के सात जिलों में धीरे-धीरे कोरोना की पकड़ कमजोर होने लगी है। तेजी से संक्रमितों के साथ-साथ मृतकों की भी संख्या घटने लगी है।

शुक्रवार को भंडारा जिले में 6, अमरावती व यवतमाल में 4-4 तथा वर्धा जिले में 3 लोग कोरोना से जंग हार गए। 

भंडारा जिले में कोरोना संक्रमित 6 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 104 लोग संक्रमित पाए गए। जिले में अब तक 185 लोगों को  कोरोना लील चुका है। जिले में अब तक 7296 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें से 5852 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अमरावती जिले में शुक्रवार को 4 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया जबकि 119 लोग संक्रमित भी पाए गए हैं। अब तक जिले में 15,309 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें से 13,702 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 347 लोगों की मौत भी हुई है।

पिछले 24 घंटों में यवतमाल जिले में 4 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया, जबकि 102 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। अब तक जिले में 9338 लोगो संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 8399 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 298 लोग कोरोना से जंग हार गए हैं।

वर्धा जिले में भी 3 लोगों की संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई जबकि 72 नए मरीज भी पाए गए। अब तक जिले में 5710 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 4267 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 178 लोग जान गंवा चुके हैं।

चंद्रपुर जिले में 2 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 197 पर पहुंच गया है। 137 नए मरीज भी मिले हैं। अब तक जिले में 13,082 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें से 9883 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

गड़चिरोली जिले में शुक्रवार को 63 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 4369 पर पहुंच गई है। 34 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 3424 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। गोंदिया जिले में भी शुक्रवार को 124 नए मरीज पाए गए। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 8397 पर पहुंच गया है। इनमें से 7511 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 

अकोला में दो मृत, 34 नए संक्रमित

अकोला में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है, जिससे मृतकों की तादाद बढ़कर 263 हो गई है। 34 नए संक्रमित पाए जाने के बाद कुल संख्या 7,983 तक पहुंच चुकी है। 12 मरीज शुक्रवार को डिस्चार्ज किए गए, जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या 7,300 हो गई है। फिलहाल 408 संक्रमित मरीज अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। 


बुलढाणा जिले में शुक्रवार को 118 नए संक्रमित मरीज मिले, जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 8,303 पर पहुंच गया, मृतकों का आंकड़ा 113 पर ही स्थिर रहा। शुक्रवार को 29 मरीजों ने कोरोना पर मात पाई, अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 7,823 हो गई है। 367 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

वाशिम जिले में शुक्रवार को इलाजरत 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया तथा 92 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4,981 पर पहुंच गया है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 103 हो गया है। जिले के विविध कोविड केअर सेंटरों में 681 एक्टिव मरीजों पर उपचार जारी है। शुक्रवार को 21 मरीजों के ठीक होने से अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 4,303 पर पहुंच गई है। 

 

 

Created On :   16 Oct 2020 4:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story