कोरोना : नागपुर में 984 पॉजिटिव, ज्यादातर बाहर के हैं गंभीर स्थिति में भर्ती हो रहे मरीज

Corona: 984 positive in Nagpur, mostly outsider patients are admitted in critical condition
कोरोना : नागपुर में 984 पॉजिटिव, ज्यादातर बाहर के हैं गंभीर स्थिति में भर्ती हो रहे मरीज
कोरोना : नागपुर में 984 पॉजिटिव, ज्यादातर बाहर के हैं गंभीर स्थिति में भर्ती हो रहे मरीज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संक्रमितों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को 984 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा 485 ठीक होकर अपने-अपने घर लौटे हैं। वहीं इलाज के दौरान 7 मरीजों की मौत हो गई। पिछले कुछ दिनों से मृतकों की संख्या भी बढ़ी है। 3 दिन में जिले में 30 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। मेडिकल अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार ज्यादातर मरीज गंभीर स्थिति में आए हैं। कुछ मरीजों की इलाज के दौरान 2 घंटे में ही मृत्यु हो गई। मरीजों की स्थिति बिगड़ने के बाद देर से भर्ती करना भी मृत्यु का एक बड़ा कारण है। मेडिकल अस्पताल में ज्यादातर मरीजों को दूसरे अस्पताल से रेफर किया जाता है। इसमें दूसरे जिले के भी अस्पतालों से भी मरीज इलाज के लिए मेडिकल आते हैं। पिछले दो तीन दिन में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ी है। 25 फरवरी के आंकड़ों के अनुसार मेडिकल अस्पताल में 3 लोगों की मौत हुई। जिसमें से एक 58 वर्षीय पुरुष गड़चिरोली, 69 वर्षीय पुरुष नागपुर शहर और 17 वर्षीय युवक वर्धा जिले से आए थे। इन मरीजों को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया। तीनों मृतकों का ऑक्सीजन सेचूरेशन 60 से 80 प्रतिशत तक था। इलाज के 2-3 घंटे के दौरान ही तीनों की मौत हुई है। इसी तरह दो दिन पहले भी शहर में 7 लोगाें की मौत हुई थी। इसमें से मेडिकल में लाए जाने वाले मरीजों में एक मरीज ब्राट डेड था। बाकी अधिकतम मरीज बाहर के थे। इन सभी मरीजों की स्थिति भी गंभीर थी और इलाज के कुछ देर बाद ही मृत्यु हुई। अधिकतम मरीज कोमोरबिडिटी (जिन्हें पहले से गंभीर बीमारी) वाले थे। इसमें 3 मरीजों की मौत सिम्स, किंग्सवे और एलेक्सिस में हुई है। डॉ. अविनाश गावंडे, अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्प्ताल के मुताबिक ज्यादातर मरीज गंभीर स्थिति में भर्ती होने आ रहे हैं। 25 फरवरी को जो मरीज आए उनका ऑक्सीजन सेचूरेशन 60-80 प्रतिशत था। इलाज के 1-2 घंटे में उनकी मृत्यु हो गई। इससे एक दिन पहले भी एक मरीज ब्राट डेड था। अन्य मरीजों की भी यही स्थिति है।

जिले में 78.79 प्रतिशत टीकाकरण, ग्रामीण में प्रमाण घटा

शहर की तुलना में ग्रामीण में फिर से स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण प्रमाण घट रहा है। शुक्रवार को जिले में 78.79% टीकाकरण किया गया। इसमें शहर में 91.8% और ग्रामीण में 61% टीकाकरण किया गया। शुक्रवार को शहर में 20 केंद्रों पर 1836 लोगों को यानी 91.8% टीकाकरण किया गया। इसमें 887 स्वास्थकर्मियों को दूसरा डोज दिया गया। इसी तरह 598 को और 253 फ्रंट लाइन वर्कर को पहला डोज दिया गया। ग्रामीण भाग में 15 केंद्रों पर 922 यानी 61% टीकाकरण किया गया। इसमें 237 स्वास्थ्यकर्मी और 138 फ्रंट लाइन वर्कर को पहला डोज दिया गया। इसी तरह 547 लोगों को दूसरा डोज दिया गया।

उधर शनिवार को यवतमाल जिले में कोरोना के 233 नए केस आए। ठीक होने के बाद 156 को छुट्टी दे दी गई। इलाज के दौरान 2 की मौत हो गई। 

Created On :   27 Feb 2021 11:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story