भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा से कोरोना के मामले और बढ़ेंगे

Corona cases will increase due to BJPs Jan Ashirwad Yatra - Ajit Pawar
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा से कोरोना के मामले और बढ़ेंगे
उपमुख्यमंत्री   भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा से कोरोना के मामले और बढ़ेंगे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जिन इलाकों से भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई है, उन इलाकों में निश्चित रूप से अगले कुछ दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ेगी। रविवार को पुणे में पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने केरल में ओणम त्योहार के बाद कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महाराष्ट्र में दही हांडी, गणेश उत्सव, नवरात्रि और दीपावली का पर्व बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को त्योहारों के मद्देनजर सतर्क रहने के लिए कहा है पर दूसरी तरफ केंद्र सरकार की तरफ से भाजपा के चार मंत्रियों को महाराष्ट्र में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने को भी कहा गया।

इस जन आशीर्वाद यात्रा के कारण कोरोना का प्रसार निश्चित रूप से होगा। यदि कोरोना फैला तो उसके लिए जिम्मेदार कौन होगा? इसका विचार भी केंद्र सरकार को करना चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केरल में ओणम त्योहार के बाद से कोरोना के मरीज दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। केरल के बाद महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मरीज हैं। भीड़ के कोरोना का प्रसार अधिक होता है। यह कोरोना की पहली और दूसरी लहर में स्पष्ट हुआ है। विश्व के कई देशों में कोरोना की तीसरी लहर आई है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को सावधानी बरतने का सुझाव किया है। पर केंद्र सरकार को भाजपा के मंत्रियों की यात्रा पर भी विचार करना चाहिए। 

Created On :   29 Aug 2021 12:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story