कोरोना के 31 केस मिले, सिंगरौली से शिफ्ट हुईं 14 महिला बंदी भी संक्रमित

Corona got 31 cases, 14 female prisoners shifted from Singrauli also infected
कोरोना के 31 केस मिले, सिंगरौली से शिफ्ट हुईं 14 महिला बंदी भी संक्रमित
कोरोना के 31 केस मिले, सिंगरौली से शिफ्ट हुईं 14 महिला बंदी भी संक्रमित

डिजिटल डेस्क शहडोल । जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को भी 31 नए केस सामने आए हैं। हालांकि इनमें से 14 महिला बंदी हैं, जो सिंगरौली से यहां शिफ्ट की गई थीं। जबकि जिले में 17 नए मरीज मिले हैं। इनको मिलाकर अब जिले में कोरोना के कुल केस 175 हो गए हैं। इनमें से 82 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि कुल एक्टिव केस 93 हो गए हैं।  पॉजिटिव पाए गए लोगों में पांच ब्यौहारी के हैं, इनकी ट्रैवल हिस्ट्री है। दो मुंबई से लौटे थे, दो रेलवे कर्मचारी हैं, जबकि एक जबलपुर से लौटा है। एक धनपुरी का है, जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री है। जबकि 11 अन्य पुलसकर्मी और उनके परिवार के सदस्य हैं। गोहपारू में पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी पॉजिटिव मिली हैं। जबकि शहडोल नगर में मिले 9 अन्य लोग भी पुलिसकर्मी और उनके परिवारवाले हैं। 
कलेक्टर ने किया जेल का निरीक्षण
जिला जेल में संक्रमित मिली 14 महिला कैदियों को भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सिंगरौली से 22 महिला कैदी शहडोल शिफ्ट की गई थीं। इन सभी को अलग वार्ड में रखकर 9 अगस्त को सैंपलिंग कराई गई थी। 14 पॉजिटिव मिली हैं। शेष 8 कैदियों को अलग स्थान पर क्वारेंटीन कराया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्टे्रट डॉ. सतेन्द्र सिंह ने बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना पॉजिटिव मिली महिला कैदियों के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
अनूपपुर:जिले में कोरोना का शतक
जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तीन अंकों पर पहुंच गया है। मंगलवार देर रात जहां पांच संक्रमित मिले थे, वहीं बुधवार को आई रिपोर्ट में छह में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब कोरोना के कुल केस 101 हो गए हैं। हालांकि इनमें से 84 व्यक्तिस्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 17 एक्टिव केस हंै। मंगलवार रात मिले मरीजों में क्रमश: 32 वर्ष, 40 वर्ष, 41 वर्ष, 52 वर्ष एवं 54 वर्ष के हैं। वहीं भू अभिलेख शाखा में पदस्थ दो और कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। बुधवार को संक्रमित मिले मरीजों में एक छह वर्ष का बालक और 9 वर्ष की बालिका व 3 वर्षीय बालिका भी शामिल हैं। 
उमरिया:दो कोरोना के मरीज मिले
जिले में दो नए कोरोना के मरीज मिले हैं। 22 वर्षीय युवक अमरपुर में होशंगाबाद से लौटा है, दूसरा 39 वर्षीय शाहपुर निवासी युवक पुणे से लौटा था। अमरपुर का युवक कोविड केयर सेंटर उमरिया में रहेगा। शाहपुर का युवक शहडोल मेडिकल कॉलेज में रखा जाएगा। इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 12 से बढ़कर 14 हो चुकी है। अभी तक कुल 58 केस पाए गए हैं।
 

Created On :   13 Aug 2020 10:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story