CORONA : विदर्भ में कोरोना से एक भी मौत नहीं, जानिए - अकोला, बुलढाणा और वाशिम के आंकड़े

CORONA: Not a single death due to corona in Vidarbha, know the figures of Akola, Buldhana and Washim
CORONA : विदर्भ में कोरोना से एक भी मौत नहीं, जानिए - अकोला, बुलढाणा और वाशिम के आंकड़े
CORONA : विदर्भ में कोरोना से एक भी मौत नहीं, जानिए - अकोला, बुलढाणा और वाशिम के आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लोगों को कई समस्याओं से दो-चार होना पड़ा है। मई महीने की शुरुआत से दूसरी लहर से राहत मिली है। नए मरीजों की संख्या कम हो चुकी है। वहीं मृतकों की संख्या भी शून्य पर पहुंच चुकी है। लगातार सातवें दिन कोरोना से किसी की मृत्यु नहीं हुई है। इस दिन कुल 5898 सैंपलों की जांच की गई। इनमें 9 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। इस समय जिले में 256 एक्टिव मरीज है। वहीं 20 मरीज स्वस्थ होकर लौटे है। जिले में रिकवरी दर 97.90 फीसदी हो चुकी है। 5898 सैंपलों की जांच की गई। रिकवरी दर 97.90 फीसदी हो चुकी है। इस दिन कुल 20 मरीज स्वस्थ होकर लौटे है। सातवें दिन शुक्रवार को कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है।

विदर्भ के 6 जिलों में मिले 27 कोरोना संक्रमित

विदर्भ के सात जिलों में यवतमाल को छोड़ 27 कोरोना के मरीज पाए गए, वहीं पांच जिलों में 35 मरीज स्वस्थ हुए। अमरावती जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 6 नए मामले सामने आए हैं। वहींं 8 मरीज स्वस्थ हुए। वर्धा जिले में 5 कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि एक मरीज स्वस्थ हुआ यवतमाल जिले में एक भी मरीज नहीं मिला, जबकि 5 मरीज स्वस्थ हुए। चंद्रपुर जिले में 6 संक्रमित पाए गए और 5 मरीज स्वस्थ हुए। गड़चिरोली जिले में मिले 5 पॉजिटिव और 15 ठीक हुए। गोंदिया जिले में मिले 4 मरीज, भंडारा जिले में एक मरीज मिलने से अब सक्रिय मरीजों की संख्या 7 हो गई है

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 14 नए संक्रमित

अकोला जिले में शुक्रवार को छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले। मृतकों का आंकड़ा 1133 पर कायम है। शुक्रवार को कोई डिस्चार्ज नहीं हुआ। 54 एक्टिव हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। 

बुलढाणा जिले में शुक्रवार को 2 नए पॉजिटिव मिले। मृतकों का आंकड़ा 669 पर कायम है। 4 को डिस्चार्ज किया गया। एक्टिव 17 का इलाज हो रहा है। 

वाशिम जिले में शुक्रवार को छह संक्रमित मिले। मृतकों का आंकड़ा 622 पर स्थिर है। तीन लोगों को शुक्रवार को डिस्चार्ज किया गया। 60 एक्टिव इलाज करवा रहे हैं। 

Created On :   23 July 2021 4:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story