Corona : नागपुर में फिर बढ़ी मृतकों की संख्या, विदर्भ में ठीक होने वालों का ग्राफ भी बढ़ा

Corona: Number of dead in Nagpur again increased
Corona : नागपुर में फिर बढ़ी मृतकों की संख्या, विदर्भ में ठीक होने वालों का ग्राफ भी बढ़ा
Corona : नागपुर में फिर बढ़ी मृतकों की संख्या, विदर्भ में ठीक होने वालों का ग्राफ भी बढ़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मार्च महीने से कोरोना महामारी ने अपना उग्र रुप दिखाना शुरु कर दिया था। नये मरीजों और मृतकों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही थी। इसी महीने की शुरुआत से इसमें राहत मिलने लगी है। नये मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है, लेकिन मृतकों की संख्या अब भी चिंताजनक है। पिछले दो दिन मृतकों की संख्या 30-30 थी। वहीं मंगलवार को यह संख्या 11 ये बढ़कर 41 हो गई है। मंगलवार को 17197 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 1189 नये मरीज पाए गए है। इस दिन 4073 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। इसी के साथ रिकवरी दर 93 फीसदी हो चुकी है। रिकवरी दर हर दिन आधा से एक फीसदी बढ़ने से राहत महसूस की जाने लगी है। जिले में 17197 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 12243 नमूनों की आरटीपीसीआर जांच हुई। इसमें शहर के 9020 और ग्रामीण के 3223 शामिल है। जिले में 4950 नमूनों की रैपिड एंटीजन टेस्ट की गई। इनमें शहर के 2229 और ग्रामीण के 2725 है। जांच के बाद 1189 नमूने पॉजिटिव पाए गए है। अब तक कुल 2595730 नमूनों की जांच की गई है। इनमें आरटीपीसीआर पद्धति से 1824097 और 771633 नमूनों की रैपिड एंटीजन टेस्ट की गई है। अब तक कुल 465403 पॉजिटिव पाए गए । निजी लैब में 7794 नमूनों की जांच हुई। वहीं एम्स में 1444, मेडिकल में 1215, मेयो में 1316, नीरी में 120, आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय में 354 नमूनों की जांच की गई। इसके अलावा एंटीजन पद्धति से 4054 नमूनों की जांच की गई। कुल 17197 नमूनों की जांच में 16008 नमूने निगेटिव और 1189 नमूने पॉजिटिव पाए गए है। 4073 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। इनमें शहर के 2220 और ग्रामीण के 1853 का समावेश है। अब तक कुल 432817 मरीज स्वस्थ हो चुके है। इनमें शहर के 310316 और ग्रामीण के 122501 शामिल है। वर्तमान में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 23965 है। इनमें शहर के 11818 आैर ग्रामीण के 12087 है। कोरोना की रिकवरी दर 93 फीसदी हो गई है। मंगलवार को कोरोना से 41 लोगों की मौत हुई है। रविवार व सोमवार के मुकाबले यह संख्या बढ़ चुकी है। रविवार व सोमवार को मृतकों की संख्या 30-30 थी। 24 घंटे में शहर के 14, ग्रामीण के 15 और जिले के बाहर के 12 लोगों मौत हुई है। अब तक जिले में 8621 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें शहर के 5151, ग्रामीण के 2199 और जिले के बाहर के 1271 मृतक है। इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 23965 है। इनमें शहर के 11878 और ग्रामीण के 12087 शामिल है। कुल 18076 मरीज होम आइसोलेट है। इसके अलावा 5889 मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों व कोविड केयर सेंटर में भर्ती है। मेडिकल में 610, मेयो में 240, एम्स में 144, इंदिरा गांधी रुग्णालय में 61, आइसोलेशन हॉस्पिटल में 18, आयुष हॉस्पिटल में 8, पांचपावली डीसीएचसी में 44, केटीनगर मनपा हॉस्पिटल में 17, लता मंगेशकर हिंगना में 74, लता मंगेशकर हॉस्पिटल सीताबर्डी में 18, एसएमएचआरसी में 114, रेलवे अस्पताल में 7, श्री आर्युवेद पकवासा में 22 मरीज भर्ती है। इसके अलावा अन्य 215 अस्पतालों व कोविड केयर सेंटर में मिलाकर 4512 मरीज भर्ती है।

स्वस्थ होनेवालों की बढ़ी तादाद

मंगलवार को विदर्भ के सात जिलों में स्वस्थ होनेवालों की तादाद काफी अधिक थी। हर जिले में संक्रमितों से अधिक स्वस्थ होनेवालों का आंकड़ा रहा। हालांकि चंद्रपुर जिले में सर्वाधिक 26 मौतें दर्ज हुईं, लेकिन नए संक्रमितों की संख्या तेजी से घटी भी है। जिले में मंगलवार को 778 नए मरीज मिले तथा इससे अधिक 1018 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। हालांकि 20 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। वर्धा जिले में 457 लोग संक्रमित पाए गए तथा 454 लोग स्वस्थ भी हुए। 21 लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवाई। इनमें एक बाहरी जिले का मरीज बताया जाता है। यवतमाल जिले में मंगलवार को 15 लोगों ने दम तोड़ दिया। 727 लोग पॉजिटिव पाए गए तथा इससे अधिक 824 ठीक हुए। चंद्रपुर जिले में 1160 लोग स्वस्थ हुए तथा इससे कम 370 नए मरीज मिले। हालांकि 26 लोगों की मृत्यु भी हुई। 

गड़चिरोली जिले में 8 लोगों ने जान गंवाई। 256 लोग संक्रमित पाए गए जबकि इससे अधिक 416 लोग स्वस्थ भी हुए। गोंदिया जिले में 310 लोग स्वस्थ हुए तथा 190 लोग संक्रमित पाए गए। 4 लोगों की मृत्यु हो गई। भंडारा जिले में मंगलवार को 536 लोग स्वस्थ हुए तथा 146 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि 5 लोगों की मृत्यु हो गई। 

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 23 मृत, नए पॉजिटिव 1,666

अकोला जिले में मंगलवार को 16 की मौत होने से मृतकों की कुल तादाद अब 943 हो गई है। 425 नए पॉजिटिव मिलने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 51,156 पर पहुंच गया है। 477 लोग ठीक होने से अब स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल तादाद 43,618 हो गई है। इस समय 6,595 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में मंगलवार को 6 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 521 हो गई है। 804 नए संक्रमित केस मिलने से मरीजों की कुल संख्या 79,270 हो गई है। 90 लोग स्वस्थ हो जाने से अब ठीक होने वालों की संख्या 73,348 हो गई है। 5,402 सक्रिय मरीजों पर इलाज जारी है।
 

वाशिम जिले में मंगलवार को 1 मरीज की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 375 तथा 437 नए पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों की कुल संख्या 36,332 हो गई है। 469 मरीजों के ठीक होने से अब तक 31,431 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 4,368 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है।
 

Created On :   18 May 2021 4:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story