CORONA : नागपुर में 10 दिन के बाद हुई एक मौत, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

Corona: One death in Nagpur after 10 days, know the latest figures of Vidarbha
CORONA : नागपुर में 10 दिन के बाद हुई एक मौत, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े
CORONA : नागपुर में 10 दिन के बाद हुई एक मौत, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो गई है। पिछले 10 दिन से लगातार शहर में मौत का आंकड़ा शून्य था, लेकिन 11वें दिन मंगलवार को एक मरीज की मौत दर्ज की गई। इसके साथ ही जिले में पिछले 24 घंटे में 14 नए मरीज मिले। 4821 मरीजों की जांच की गई। 15 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट। रिकवरी दर अब 97.90 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में जिले में 15 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ ही कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 4,82,498 हो गई है। वर्तमान में 222 मरीज एक्टिव हैं। इसमें 49 मरीज ग्रामीण और 168 शहर और 5 जिले के बाहर के हैं। 168 होम आइसोलेट हैं। 54 कोविड केयर सेंटर, निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

स्वस्थ हुए 50 और 23 पॉजिटिव मिले

पिछले 24 घंटे में विदर्भ के सात जिलों में कोरोना के कुल 23 मरीज मिले और 50 लोग स्वस्थ हुए। अमरावती, वर्धा, यवतमाल, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया और भंडारा में क्रमश 4, 3, 1,6, 7, 1,1 संक्रमित मिले। वहीं अमरावती में 20, वर्धा 3, यवतमाल 1, चंद्रपुर 16 और गड़चिरोली में 10 मरीज स्वस्थ हुए। 

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 1 मृत, मिले 14 नए संक्रमित

अकोला जिले में मंगलवार को सात दिनों के बाद एक संक्रमित मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,134 हो गई है। 5 नए संक्रमित पाए जाने से कुल मरीज 57,755 हो गए हैं। 9 के स्वस्थ हो जाने से अबतक 56,565 ठीक हो चुके हैं। 56 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में मंगलवार को 6 नए संक्रमित मिलने से कुल मरीजों की संख्या 90,187 हो गई है। नई मौत दर्ज न होने से मृतकों का आंकड़ा 672 पर स्थिर है। मंगलवार को किसी मरीज को डिस्चार्ज न मिलने से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 87,552 पर स्थिर रहीं। 22 एक्टिव मरीजों का उपचार चल रहा है। 

वाशिम जिले में मंगलवार को 3 नए कोरोना केस पाए जाने से कुल संक्रमित 41,645 हो गए हैं। मृतकों का आंकड़ा लगातार 622 पर स्थिर है। 3 लोगों के ठीक हो जाने से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 40,976 पर पहुंच गई है। 49 एक्टिव मरीजों का उपचार हो रहा है। 

 

 

Created On :   27 July 2021 4:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story