रंग में भंग : नागपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4 हजार के पार, विदर्भ में बढ़ा संक्रमण

Corona patients increases in Nagpur, no permission to play Holi - ban on gathering of more than 5 people
रंग में भंग : नागपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4 हजार के पार, विदर्भ में बढ़ा संक्रमण
रंग में भंग : नागपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4 हजार के पार, विदर्भ में बढ़ा संक्रमण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र की उपराजधानी में कोरोना संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है। शुक्रवार को जिले में आंकड़ा चार हजार के पार हो गया। जांच में 4095 नए पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें ग्रामीण इलाके के 1126, शहरी इलाके के 2966 और बाहरी इलाकों के 3 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही इलाज के दौरान 35 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें ग्रामीण के 14 और दूसरे जिलों से 3 मरीज शामिल हैं। ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो कुल 1943 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। इनमें ग्रामीण इलाकों के 376 और शहरी इलाके के 1567 लोग शामिल हैं। जिले में कुल टेस्टिंग 17,625 हुई है।

 

लगातार बढ़ करे आंकड़ों को देखते हुए जहां राज्य सरकार ने कई बड़े जिलों में 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन लगा दिया। वहीं होली के मद्देनजर संतरानगरी में होटल, रेस्टोरेंट और बाजारों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। महानगर प्रशासन ने एक आदेश में कहा है कि 29 मार्च को बाजार, होटल और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। साथ ही सब्जी, मटन, चिकन जैसी जरूरी सेवाओं वाली दुकानों सिर्फ 1 बजे तक ही खुली रह सकती हैं।

सभी निजी प्रतिष्ठान, दफ्तर, दुकानें, बाजार बंद रहेंगे। 28 और 29 मार्च को सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने की अनुमति नहीं है। 5 से अधिक लोग भी जमा नहीं हो सकते। इसके अलावा शब-ए-बारात के जुलूस पर पाबंदी लगाई गई है।

नगर निगम के मुताबिक सरकारी अस्पतालों में कुल 4,451 बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखे गए हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे तक सिर्फ 571 बेड खाली बचे थे। जिनकी संख्या अब महर कुछ रह गई है। मेडिकल कॉलेज (NMC) में 600 बेड की व्यवस्था थी। मरीजों की संख्या बढ़ने पर 90 बेड बेसमेंट में लगवा दिए गए।

कोरोना से निपटने के लिए 17 प्राइवेट अस्पतालों का अधिग्रहण
प्राइवेट अस्पतालों में स्टाफ की समस्या से ओवरटाइम करने की नौबत
कुछ अस्पताल सरकार की तय गाइडलाइन से ज्यादा कर रहे चार्ज
मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद रिकवरी रेट घटकर 80 फीसदी हुआ

विदर्भ में बढ़ रहा संक्रमण

शुक्रवार को वर्धा जिले में 9 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। जिले में पिछले 24 घंटो में 222 नए मरीज पाए गए हैं।  पहली बार यहां इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है।

गड़चिरोली को छोड़कर अन्य सभी जिलों में मरीजों की मृत्यु की खबरें मिली है। एक ही दिन में 26 लोगों को कोरोना लील चुका है।  

यवतमाल जिले में भी 7 लोगों की मौत दर्ज की गई है। साथ ही 458 नए मरीज भी मिले हैं।

अमरावती में मरीजों की संख्या में कमी आयी है लेकिन महामारी से मौत का सिलसिला अब भी जारी है। यहां शुक्रवार को 5 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है तथा 378 नए मरीज भी मिले हैं।

चंद्रपुर जिले में 2 लोगों की मृत्यु के साथ 212 नए मरीज पाए गए हैं।

गड़चिरोली जिले में 69 नए मरीज मिले हैं।

भंडारा में भी 2 लोगों की मृत्यु की खबर है। जबकि 285 नए मरीज मिले हैं।

गोंदिया में अब तक स्थिति नियंत्रित थी लेकिन यहां भी शुक्रवार को 1 मरीज की मृत्यु दर्ज होने के साथ 96 नए मरीज पाए गए हैं। 

Created On :   26 March 2021 12:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story