सर्दी, खांसी, बुखार आदि के समस्या होने पर ही अस्पताल में उपचार के लिए जाएं। स्थानीय नागरिक होने की वजह से यह बीमारी नहीं होती है। उन्हें रिश्तेदार डॉक्टर ने बताया कि यह बीमारी किसी भी प्रकार से फैल सकती है। विशेष बात आप सुरक्षित रहें और अपने परिवार वालों को सुरक्षित रखें।
- कानपुर: कोरोना संक्रमित जिला जज इलाज को भटके, सीएमओ भी खोजते रहे डॉक्टर, अस्पताल पर एफआईआर
- ऑक्सीजन की किल्लत : दिल्ली हाईकोर्ट की केंद्र को फटकार, कहा- किसी भी तरह सुधारें आपूर्ति व्यवस्था
- चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता मैच, लेकिन कमिंस-रसेल ने जीते दिल
- महाराष्ट्र में कल रात 8 बजे से 1 मई तक 'लॉकडाउन', राज्य में लगाई गई कड़ी पाबंदी
- देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश कोरोना पॉजिटिव
कोरोना पॉजिटिव व्यापारी ने वीडियो संदेश में कहा - डरें नहीं बचाव करें, मेयो- मेडिकल 46 संदिग्ध मरीज भर्ती

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुरुवार को पॉजिटिव आए 42 वर्षीय फुटवियर व्यापारी ने खामला के रहने वालों से आग्रह किया है कि वह डरें नहीं सिर्फ बचाव करें। पॉजिटिव मरीज ने वीडियो जारी कर कहा कि मुझे होने का एक कारण यह भी है कि मेरी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। 13 साल से डायबिटीज का मरीज हूं। मेरे परिवार के सदस्यों को पॉजिटिव जरुर आया है, लेकिन बेटी की रिपोर्ट निगेटिव है, जबकि साथ हमेशा रहने वाले 4 कर्मचारियों की जांच भी निगेटव आई है।


2 पॉजिटिव मरीजों के सैंपल भेजे
उधर पहला पॉजिटिव मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच गया है। उसकी पत्नी और 2 सह कर्मचारी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेडिकल) के पेईंग वार्ड में भर्ती है। तीनों पॉजिटिव मरीजों में से 2 मरीजों को 14 दिन पूरे होने पर शुक्रवार को जांच के लिए नमूने भेजे गए है जिनकी रिपोर्ट देर रात आने की संभावना है वहीं, एक अन्य मरीज के 14 दिन पूरे होने पर शनिवार 28 मार्च को जांच के िलए सैंपल भेजने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार पहला मरीज 11 मार्च को पॉजिटिव आया था उसके आधार पर उसकी पत्नी और एक अन्य सहकर्मी का सैंपल लिया गया था। इन दोनों की जांच रिपोर्ट 12 मार्च को पॉजिटिव आई तो 13 मार्च को पॉजिटिव मरीज के साथ अटलांटा से नागपुर आए सहकर्मी का सैंपल लिया गया जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। 43 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरुष और 43 वर्षीय पुरुष को किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं है। इसके पहले इन लोगों की जांचें निगेटिव आने की खबर है।
आगे क्या होगा
14 दिन के बाद की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी। इसमें 24 घंटे में एकबार और जांच भी की जा सकती है। इन सबके बाद इन लोगों को 14 दिन तक अपने घर में क्वारंटाइन होकर रहना पड़ेगा।

मेयो- मेडिकल 46 संदिग्ध मरीज भर्ती, 17 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव
शुक्रवार को इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेयो) और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेडिकल) में 46 संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया। मेयो में 30 मरीजों को भर्ती किया गया जिसमें पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क में आने वाले करीब 20 लोग है जबकि 10 अन्य शामिल है। वहीं, मेडिकल में शुक्रवार को 16 मरीजों को भर्ती किया गया िजसमें 13 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल है। 16 सैंपल वार्ड 25 से भेजे गए है जबकि अन्य वार्डों से 2 सैंपल भेजे गए है। जांच का इंतजार है। वहीं मेयो में शुक्रवार को 17 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है जिसमें मेयो के 8, मेडिकल के 3, अकोला के 5 और सावंगी का एक सैंपल था।