नागपुर में कोरोना का अबतक का रिकार्ड- कुल मृतक 4099, कुल संक्रमित 131250

Corona records so far in Nagpur - Total dead 4099, Total infected 131250
नागपुर में कोरोना का अबतक का रिकार्ड- कुल मृतक 4099, कुल संक्रमित 131250
नागपुर में कोरोना का अबतक का रिकार्ड- कुल मृतक 4099, कुल संक्रमित 131250

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बुधवार को 4231 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 353 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में जिले में 9 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। कुल मृतकों की संख्या 4099 हो गई है। 310 राेगी डिस्चार्ज किए गए।
      
नए मरीजों में 83 ग्रामीण, 266 शहर के पिछले 24 घंटे में 4231 सैंपल की जांच की गई। नए मरीजों में 83 ग्रामीण, 266 शहर और 4 जिले के बाहर के हैं। जांच में 9 नए संक्रमित एम्स की जांच में सामने आए। इसी तरह, मेडिकल की जांच में 43, मेयो में 78, नीरी में 24, नागपुर यूनिवर्सिटी में 21, निजी लैब में 98 और 80 नए संक्रमित अलग-अलग केंद्रों पर हो रही एंटीजन जांच में सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 1,31,250 हो चुकी है। साथ ही 9 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई, जिसमें 1 ग्रामीण, 4 शहर और 4 बाहर के हैं। कुलa मृतक 4090 हो गए हैं।

310 डिस्चार्ज
बुधवार को 310 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 123310 पहुंच गई है। रिकवरी दर 93.95% है।

3841 एक्टिव मरीज
वर्तमान में 3841 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 1018 ग्रामीण, 2823 शहर के हैं। इनमें से 2704 होम आइसोलेट हैं। 1137 कोविड केयर सेंटर,निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

Created On :   21 Jan 2021 1:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story