- यूपी: पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारी, 28 जनवरी से गांव-गांव करेगी चौपाल
- यूपी: नई आबकारी नीति 1 अप्रैल से होगी लागू, घर में रख सकेंगे शराब की 12 बोतल
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी
- जयपुर: किसानों के समर्थन में आज ट्रैक्टर रैली, शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि के बाद दिल्ली कूच
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस: पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग के योगदान की तारीफ की
कोरोना : मुंबई आने वाले 13 यात्री संक्रमित, जानिए - नागपुर सहित विदर्भ की ताजा स्थिति

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना संक्रमण से ज्यादा प्रभावित राज्यों दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, गोवा और एनसीआर से आने वाले लोगों की मुंबई महानगर पालिका ने बुधवार से जांच शुरू कर दी है। हवाई, रेल और सड़क मार्ग से आने वाले उन यात्रियों जिनके पास कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं है, उनकी यहां पर स्क्रीनिंग हो रही है। जांच के दौरान पिछले दो दिनों में रेल से राज्य में आए 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। पहले दिन 9797 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई जिनमें से 10 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। गुरूवार को 13 हजार 253 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई जिनमें से तीन कोरोना संक्रमित मिले। महानगर के छत्रपति शिवाजी महाराज, मुंबई सेंट्रल, दादार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, बांद्रा टर्मिनस और बोरिवली स्टेशनों पर यात्रियों की स्क्रीनिंग और जांच की सुविधा है। स्क्रीनिंग के बाद जिन यात्रियों में कोरोना के लक्षण हैं उनकी जांच की जाती है। अब तक बांद्रा टर्मिनस में सबसे ज्यादा छह यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि लोकमान्य तिलक टर्मिनस (कुर्ला) और दादर में तीन-तीन जबकि बोरिवली में एक यात्री कोरोना पॉजिटिव मिला है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों से आ रहे यात्रियों के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे जिसके मुताबिक हवाई यात्रा से 72 घंटे पहले जबकि रेल यात्रा से 96 घंटे पहले तक उन्हें कोरोना संक्रमण के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट करा उसकी निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी है। जिनके पास रिपोर्ट नहीं होगी उनकी जांच कराई जाएगी और इसका खर्च यात्री से वसूल किया जाएगा।
नागपुर में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड टेस्टिंग, 9116 नमूनों की जांच, 452 नए मरीज
उधर नागपुर पिछले 24 घंटे में शनिवार को रिकॉर्ड टेस्टिंग की गई। शहर में 9116 नमूनों की जांच की गई जो कि अब तक सबसे अधिक है। अधिक जांच के साथ संक्रमितों की संख्या भी अधिक रही। गुरुवार को 452 नए मरीज मिले। पिछले 24 घंटे में जिले में 8 लोगों की मौत हुई। कुल संक्रमितों की संख्या 110332 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 9116 सैंपलों की जांच की गई। नए मरीजों में 52 ग्रामीण, 399 शहर और 1 जिले के बाहर का हैं। जांच में 12 नए संक्रमित एम्स की जांच में सामने आए। इसी तरह 82 मेडिकल, 63 मेयो, 10 माफसू, 35 नीरी, 33 नागपुर यूनिवर्सिटी, 182 निजी लैब और 35 संक्रमित अलग-अलग केंद्रों पर हो रही एंटीजन जांच में सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 110332 हो चुकी है। इसी के साथ ही 8 लोगों मृत्यु दर्ज हुई। जिसमें 2 ग्रामीण, 5 शहर और 1 जिले के बाहर के हैं। गुरुवार को 150 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इसमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 101889 पर पहुंच गई है। साथ ही, रिकवरी दर 92.35 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वर्तमान में 4815 मरीज एक्टिव हैं। इनमें से 572 ग्रामीण 4243 शहर के हैं। इनमें से 3272 होम आइसोलेट हैं। 1543 कोविड केयर सेंटर, निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।
कोरोना संक्रमण ने फिर लीं 7 जानें
गुरुवार को विदर्भ के वर्धा में 4, यवतमाल में 1 और चंद्रपुर 2, इस प्रकार कुल 7 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई।
अमरावती जिले में 64 नए मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 17554 पर पहुंच गया है।
वर्धा जिले में 4 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। 80 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 7672 तक पहुंच गई है।
यवतमाल जिले में 1 व्यक्ति की मृत्यु के साथ 95 नए मरीज मिले हैं। अब तक 11330 संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें 10515 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है। 369 लोग जान गंवा चुके हैं।
चंद्रपुर जिले में 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद मृतकों की संख्या 289 पर पहुंच गई है। एक ही दिन में 155 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक 19,358 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17,373 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
गड़चिरोली जिले में 65 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 7745 हो गई है। इनमें से 6889 लोग स्वस्थ हुए हैं। 78 लोगों की मौत हो चुकी है।
गोंदिया जिले में 107 नए मरीज पाए गए हैं। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 12016 पर पहुंच गई है। इनमें से 10762 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। 155 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं।
भंडारा जिले में 125 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 10376 हो गर्ई है। 9261 लोग स्वस्थ हुए हैं। 248 लोगोंं की मृत्यु हो चुकी है।
अकोला में 39 नए संक्रमित
अकोल जिले में गुरुवार को स्वैब टेस्ट में 30 तथा रैपिड टेस्ट में 9 संक्रमित पाए जाने से एक दिन में 39 मरीज बढ़े, जिससे कुल मरीजों की संख्या 9253 हो गई है। गुरुवार को किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। 11 मरीज गुरुवार को डिस्चार्ज किए गए, जिससे कुल डिस्चार्ज लोगों की तादाद 8,353 हो गई है। 602 एक्टिव मरीज इलाज करवा रहे हैं।
बुलढाणा जिले में गुरुवार को 43 नए संक्रमित मरीज मिलने से कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10,974 हो गई है। 18 मरीजों के स्वस्थ होने से अब ठीक होकर घर लौटने वालों की संख्या 10,859 हो गई है। 329 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है।
वाशिम जिले में गुरुवार को 2 मरीजों की मौत हो गई तथा 21 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिससे कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5,765 तथा मृतकों की संख्या 141 पर हो गई है। 9 मरीजों को डिस्चार्ज देने से स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 5,263 पर पहुंच गया है। 503 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।