कोरोना : नागपुर में 330 संक्रमित, जानिए - विदर्भ के दूसरे शहरों का संक्रमण ग्रॉफ

Corona reports : 330 Positive In Nagpur, know the increasing graph of other cities of Vidarbha
कोरोना : नागपुर में 330 संक्रमित, जानिए - विदर्भ के दूसरे शहरों का संक्रमण ग्रॉफ
कोरोना : नागपुर में 330 संक्रमित, जानिए - विदर्भ के दूसरे शहरों का संक्रमण ग्रॉफ

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोराेना संक्रमितों की संख्या अब कम हो रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे कम मौतें दर्ज की गई। मंगलवार को कुल 8 मौतें हुई। साथ ही 330 नए मरीज मिले। अब कुल संक्रमितों की संख्या 94233 हो गई है। साथ ही 530 मरीज डिस्चार्ज हुए। जिले में कुल 4993 नमूनों की जांच हुई। इसमें 330 पाॅजिटिव पाए गए। एम्स में 162 जांच की गई, जिसमें 18 पॉजिटिव आए। इसी तरह, मेडिकल के 636 में 60, मेयो के 423 में 42, नीरी के 143 में 45, आरटीएमएनयू के 192 में 19, निजी लैब के 1095 में 121 और एंटीजन के 2342 टेस्ट में 25 सैंपल पॉजिटिव आए। नए संक्रमितों में 139 ग्रामीण, 190 शहर और 1 जिले के बाहर का हैं। कुल 8 मौतें हुई, जिनमें 3 ग्रामीण, 4 शहरी और 1 जिले के बाहर का है। पिछले 24 घंटे में 530 मरीज स्वस्थ हुए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 86293 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण रिकवरी दर 91.57% पर पहुंच गई है।  

भंडारा में 4 मृत, 114 नए मरीज 

भंडारा जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के चलते 4 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 114 नए मरीज भी मिले हैं। अब तक जिले में 8188 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें से 7101 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।  मृतकों का आंकड़ा 106 पर पहुंच गया है।

यवतमाल में एक मृत, 49 नए मरीज 

यवतमाल जिले में मंगलवार को कोरोना से जूझते हुए एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जबकि 49 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक जिले में 9981 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इनमें से 8876 लोग स्वस्थ हुए हैं। जबकि 319 लोगों की मौत हो चुकी है। 

गोंदिया में दो ने तोड़ा दम, 100 नए मरीज  

गोंदिया जिले में मंगलवार को 2 लोगों की मृत्यु के साथ 100 नए मरीज भी पाए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 9442 पर पहुंच गई है। 8448 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि अब तक 122 लोग काल का ग्रास बन चुके हैं। फिलहाल 836 लोगों का इलाज चल रहा है। 

वर्धा में 4 की मृत्यु, 41 संक्रमित 

वर्धा जिले में 4 लोगों की संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई तथा 41 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक जिले में 6167 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इनमें से 5501 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि 205 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में 461 लोगों का इलाज चल रहा है। 

गड़चिरोली में 2 ने गंवाई जान, 87 नए मरीज 

गड़चिरोली जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के चलते 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 87 नए मरीज भी मिले हैं। अब तक जिले में 5423 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 8503 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। फिलहाल 866 लोगों का इलाज चल रहा है। 

चंद्रपुर में 1 की मृत्यु 188 नए मरीज

चंद्रपुर पिछले 24 घंटों में जिले में कोरोना संक्रमण के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई,188 लोग संक्रमित भी पाए गए हैं। अब तक 15,049 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 12,048 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। फिलहाल 2778 लोगों का इलाज चल रहा है। 223 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 

अमरावती में 1 की मौत, 63 नए मरीज

अमरावती जिले में 1 मरीज की मौत के साथ 63 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक 361 लोगों को कोरोना लील चुका है। 16,040 संक्रमितों में से 14839 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 840 लोगों का इलाज चल रहा है। 

अकोला में 24 नए संक्रमित

अकोला में 24 नए संक्रमित पाए जाने से अब तक 8,294 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। मंगलवार को कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक 274 मरीज मौत का शिकार हो चुके हैं। 15 मरीज डिस्चार्ज हुए, जिससे अब तक 7,514 मरीज ठीक होकर घर वापसी कर चुके हैं। 498 एक्टिव मरीजों का इस समय इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में मंगलवार को 98 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 9,153 पर पहुंच गया है। मंगलवार को भी किसी मरीज की मौत न होने से मृतकों का आंकड़ा 120 पर ही स्थिर रहा। 49 मरीजों ने कोरोना पर मात पाने से अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 8,418 हो गई है। 614 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

वाशिम जिले में मंगलवार को 2 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 20 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5,358 तथा मृतकों का आंकड़ा 130 पर पहुंच गया है। 568 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 58 मरीजों के ठीक होने से अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की तादाद 4,791 पर पहुंच गई है। 

Created On :   27 Oct 2020 3:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story