Corona : नागपुर में चार दिन बद पांचवे दिन दो की मौत, जानिए - विदर्भ के ताजा हालात

Corona: Two died on the fifth day, know - the latest situation in Vidarbha
Corona : नागपुर में चार दिन बद पांचवे दिन दो की मौत, जानिए - विदर्भ के ताजा हालात
Corona : नागपुर में चार दिन बद पांचवे दिन दो की मौत, जानिए - विदर्भ के ताजा हालात

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लगातार चार दिन तक कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। पांचवे दिन मंगलवार को दो लाेगों की मौत हुई है। दोनों मृतक शहर के है। इस दिन ग्रामीण क्षेत्र में किसी की मौत नहीं हुई है। मंगलवार को 7041 सैंपलों की जांच में केवल 33 सैंपल पॉजिटिव पाए गए है। इस दिन 136 मरीज स्वस्थ्य हुए है। रिकवरी दर 97.96 पर पहुंच चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 710 हो चुकी है। मंगलवार को 7041 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 5230 सैंपलों की जांच आरटीपीसीआर पद्धति से व 1811 सैंपलों की जांच रैपिड एंटीजन पद्धति से की गई। इनमें से 30 सैंपल पॉजिटिव पाए गए है। शहर के 18, ग्रामीण के 12 सैंपलों का समावेश है। इसके साथ ही जिले के कुल कोरोनाबाधितों की संख्या 476824 हो चुकी है। कोरोना का रिकवरी दर 97.96 फीसदी हो चुकी है। इस दिन कुल 120 मरीज स्वस्थ होकर लौटे है। इसमें शहर के 75 और ग्रामीण के 45 शामिल है। इसके साथ ही कोरोना से स्वस्थ होनेवालों की संख्या 467093 हो चुकी है। इनमें शहर के 326923 और ग्रामीण के 140170 का समावेश है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 710 है। इनमें शहरके 647 और ग्रामीण के 63 शामिल है। पिछले चार दिन से एक भी मौत नहीं हुई। मंगलवार को जिले में दो लोगों की मौत हुई। यह दोनों मृतक शहर के है। ग्रामीण क्षेत्र में किसी की मौत नहीं हुई है। कोरोना से मृतकों की कुल संख्या 9021 हो चुकी है। इनमें शहर के 5294, ग्रामीण के 2306 और जिले के बाहर के 1421 मृतक शामिल है। निजी लैब में 4246, एम्स में 391, मेडिकल में 289, मेयो में 154, नीरी में 22, आरटीएमएनयू में 128 और एंटिजन में 1811 सैंपल्स की जांच हुई। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटने लगी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 710 हो चुकी है। इनमें शहर के 647 और ग्रामीण के 63 मरीजों का समावेश है। एक्टिव मरीजों में से 510 होम आयसोलेट है। वहीं 200 मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर में भर्ती है। इनमें से मेडिकल में 51, मेयो में 10, एम्स में 7, आईजीआर डीसीएचसी में 3, आयसोलेशन अस्पताल में 3, पांचपावली डीसीएचसी में 3, पांचपावली महिला अस्पताल में 2, एसएमएचआरसी में 4 मरीज भर्ती है। इनके अलावा अन्य अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में मरीज भर्ती है।

अमरावती और चंद्रपुर में 1-1 की कोरोना से मौत 

विदर्भ के साथ जिलों में स्थिति सामान्य होने लगी है। कभी कोरोना का हॉटस्पॉट बने भंडारा जिले में मंगलवार को मात्र 1 संक्रमित पाया गया जबकि अमरावती और चंद्रपुर जिले में भी मृतकों की संख्या पूरी तरह से घट गई। मंगलवार को दोनों जिलों में मात्र 1-1 व्यक्ति की संक्रमण के चलते मृत्यु दर्ज हुई। मंगलवार को अमरावती जिले में 1 व्यक्ति ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। 102 लोग स्वस्थ हुए तथा 59 लोग संक्रमित पाए गए। वर्धा जिले में 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी तथा 17 लोग स्वस्थ भी हुए। यवतमाल जिले में 15 लोगों ने कोरोना को मात दी तथा 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। चंद्रपुर जिले में एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई तथा 7 लोग पॉजिटिव पाए गए। 39 लोग स्वस्थ भी हुए। गड़चिरोली जिले में 27 लोग संक्रमित पाए गए तथा 33 कोरोनामुक्त हुए। गोंदिया जिले में 4 लोग स्वस्थ हुए जबकि 3 नए संक्रमित पाए गए। भंडारा जिले में 17 लोग स्वस्थ हुए तथा मात्र 1 व्यक्ति संक्रमित पाया गया।

अकोला. बुलढाणा, वाशिम में 3 मृत, 1,005 एक्टिव केस

अकोला जिले में दो मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,122 हो गई है। एक दिन में 29 नए संक्रमित बढ़ने से कुल  मरीज 57,452 हो गए हैं। 165 लोग डिस्चार्ज किए जाने से डिस्चार्ज पाने वाले कुल 55,750 हो गए हैं। 580 एक्टिव मरीजों पर इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में मंगलवार को1 संक्रमित की मौत होने से मृतकों की संख्या 655 पर पहुंच गई है तथा 40 नए पॉजिटिव मिलने से कुल मरीज बढ़कर 86,346 हो गए हैं। 49 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अबतक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 85,608 हो गई है। 100 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

वाशिम जिले में मंगलवार को 29 नए पॉजिटिव केस मिलने से कुल संक्रमित बढ़कर 41,291 हो गए हैं। किसी कोरोना मरीज की मौत न होने से मृतकों की संख्या 615 पर स्थिर रहीं। 33 लोग स्वस्थ होने से अब ठीक हो चुके लोगों की संख्या 40,350 पर पहुंच गई है। 325 एक्टिव मरीजों का उपचार चल रहा है। 
 

Created On :   22 Jun 2021 4:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story