CORONA : इंग्लैंड से वापस आए 16 पॉजिटिव, जानिए - नागपुर और विदर्भ के आंकड़े

CORONA : Two more positives returned from London, residents of Akola
CORONA : इंग्लैंड से वापस आए 16 पॉजिटिव, जानिए - नागपुर और विदर्भ के आंकड़े
CORONA : इंग्लैंड से वापस आए 16 पॉजिटिव, जानिए - नागपुर और विदर्भ के आंकड़े

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इग्लैंड में मिले नए कोरोना वायरस के मद्देनजर शुरू जांच अभियान में 25 नवंबर 2020 के बाद महाराष्ट्र में आये लोगों में से 16 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार तक 1122 यात्रियों के आर टी पी सी आर जांच में ये 16 लोग संक्रमित मिले। इनमें नागपुर के 4, मुंबई व ठाणे के 3-3, पुणे 2, नांदेड, अहमदनगर, औरंगाबाद व रायगड के एक-एक यात्री शामिल हैं। इन लोगों के नमूने आगे की जांच के लिए  एन आय वी पुणे भेजे गए हैं। साथ ही संक्रमित लोगों के संपर्क में आये लोगों की भी तलाश हो रही है। अभी तक संक्रमित यात्रियों के संपर्क में आये 72 लोगो मे से 2 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

युवती कोरोना संक्रमित

इंग्लैंड से वापस ठाणे जिले के डोंबिवली में पहुंची एक युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। इस साल 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक 55 लोग कल्याण डोंबिवली में वापस आए थे। इन सभी की पहचान  कर उसकी जांच की जा रही है। अब तक 20 लोगों की जांच की गई है जिनमें से 7 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन एक 19 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिकारियों के मुताबिक युवती को किसी तरह की परेशानी नहीं है और उसकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। उसे क्वारेंटाइन कर दिया गया है। इसके अलावा सैंपल आगे की जांच के लिए पुणे भेज दिया गया है। इंग्लैंड में कोरोना के ज्यादा संक्रामक वायरस पाए जाने के बाद फिलहाल यूके से आने वाली सभी उड़ाने 31 दिसंबर तक रोक दी गईं हैं। साथ ही पिछले एक महीने में वहां से आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच की जा रही है। कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका ने वापस आए 55 लोगों में से 45 लोगों का सर्वेक्षण किया जिसके बाद 20 लोगों की जांच के लिए नमूने लिए गए। चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रतिमा पानपाटील के मुताबिक पुणे में नमूने इस बात की जांच के लिए भेजे गए हैं कि महिला में जो कोरोना वायरस पाया गया है उसकी संरचना कैसी है। वह इंग्लैंड के नए वायरस जैसी तो नहीं है। इलाके में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए भी मनपा अधिकारी तमाम एहतियाती कदम उठा रहे हैं और लोगों से भीड़भाड़ से बचने, मास्क का इस्तेमाल और बिना जरूरत घर से बाहर  न निकलने  की अपील की जा रही है।  

नागपुर में 322 नए मरीज

नागपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान 3290 नमूनों की जांच की गई। जिसमें 322 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही 6 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 2 ग्रामीण, 1 शहर और 3 जिले के बाहर के हैं। 360 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। कुल मरीजों की संख्या 121988 हो चुकी है। कुल मृतक 3890 और कुल डिस्चार्ज 114065 हो गए हैं।

नागपुर लौटे दो और पॉजिटिव अकोला के हैं निवासी

शुक्रवार को लंदन से आए और दो लोगों की पहचान की गई है। दोनों अकोला पहुंचे थे। वहां रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को शुक्रवार को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गुरुवार को पॉजिटिव आई रिपोर्ट

हाल ही में 23 नवंबर को इंग्लैंड से आने वाले युवक की जानकारी से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। मनपा ने भी लोगों को अपनी जानकारी स्वयं देने की अपील की है। शुक्रवार काे और दो लोगों को मेडिकल में भर्ती किया गया है। दोनों लंदन से आने के बाद अकोला गए थे। जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय महिला और उसका 16 वर्षीय बेटा अकोला के ही रहने वाले हैं। पिछले दिनों लंदन से लौटे थे। आने के बाद उन्हें क्वारेंटाइन होने के निर्देश दिए गए थे। कुछ दिन बाद लक्षण दिखई देने के बाद कोरोना जांच कराई। जांच रिपोर्ट गुरुवार को आई, जिसमें दोनों पॉजिटिव आए। दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। नए स्ट्रेन की आशंका के चलते दोनों को मेडिकल में भर्ती किया गया है। नए स्ट्रेन की जांच के लिए दोनों के स्वैब पुणे की राष्ट्रीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिये गए हैं।

कोरोना से पांच ने गंवाई जान

विदर्भ के साथ जिलों में शनिवार को कोरोना संक्रमित पांच लोगों ने जान गंवा दी। अमरावती में 1, वर्धा में 1, चंद्रपुर में 1, गड़चिरोली में 1 तथा भंडारा में भी 1 व्यक्ति ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। दूसरी ओर  सातों जिलों में नए मरीज भी पाए गए हैं। अमरावती में 95,  वर्धा में 15, यवतमाल में 29, चंद्रपुर में 64, गड़चिरोली में 6, गोंदिया में 29 तथा भंडारा में 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

 

Created On :   26 Dec 2020 11:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story