- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- Corona Update : नागपुर में 189 हुए...
Corona Update : नागपुर में 189 हुए डिस्चार्ज, अमरावती में 45 और यवतमाल में 74 पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को 727 नमूने पाॅजिटिव पाए गए। अब संक्रमितों की संख्या 11709 हो चुकी है। इसके साथ ही 18 लोगों की मौत हो चुकी है। नमूनों में मेयो से 103, मेडिकल से 91, एम्स से 56, नीरी से 32, माफसू से 38, निजी लैब से106 और एंटीजन से 301 नमूने पाॅजिटिव आए हैं। नए 18 लोगों की मौतों के साथ बुधवार को दो की मौत सारी से हुई थी, उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। मौत का कुल आंकडा 420 पर पहुंच गया है। गुरुवार को 189 मरीज स्वस्थ हो कर घर गए। इन्हें मिलाकर कुल 5516 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पाॅजिटिव पाए गए मरीजों में लक्ष्मी नगर जोन से 4 पुरूष और 7 महिलाएं हैं। इसी तरह धरमपेठ जोन में 9 पुरुष 11 महिलाएं, हनुमान नगर जोन में 18 पुुरुष, 15 महिलाएं, धंतोली जोन में 8 पुरूष, 5 महिलाएं, नेहरू नगर जोन में 9 पुरुष और 12 महिलाएं, गांधीबाग पुरूष 7 और 9 महिलाएं, सतरंजीपुरा 16 पुरुष 17 महिलाएं, लकड़गंज में 14 पुरुष, 6 महिलाएं, आशीनगर जोन में 3 पुरुष 8 महिलाएं, मंगलवारी जोन में 14 पुरुष और 7 महिलाएं संक्रमित हुई हैं। शेष ग्रामीण क्षेत्र के हैं। मेयो में होने वाली मौत में 65 वर्षीय पुरुष सदर आजाद चौक, 62 वर्षीय महिला हिवरी नगर, 43 वर्षीय पुरुष लालगंज, 73 वर्षीय पुरुष बडकस चौक, 62 वर्षीय महिला खदान रोड गांधीबाग, 57 वर्षीय पुरुष विनोभा भावे नगर, 70 वर्षीय महिला डागा हॉस्पिटल गांजाखेत, 66 वर्षीय पुरुष तांडापेठ नवी बस्ती निवासी है।
अमरावती में 45 और संक्रमित
अमरावती जिले में गुरुवार को कोरोना के 77 नए मरीज मिले। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3468 हो गई। यहां अब तक 2197 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 92 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है।
यवतमाल में 74 पॉजिटिव
यवतमाल जिले में गुरुवार को 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हो और 74 नए मरीज मिले। अब तक जिले में कोरोना से 53 लोग जान गंवा चुके हैं तथा 2032 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 1374 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
वर्धा में सामने आए 30 मामले
वर्धा जिले में गुरुवार को कोरोना के 30 मरीज मिले। जिले में अब तक 347 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से 256 कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में अब 82 सक्रिय मामले हैं। अब तक 8 लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवाई है।
भंडारा में मिले 13 मरीज
भंडारा जिले में नए 13 संक्रमित मरीज पाए गए। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 463 हो गई है। इनमें से 45 वर्षीय वृध्दा की इलाज के दौरान नागपुर में मौत हो गई। अब तक यहां कोरोना से तीन की मौत हो चुकी है।
गोंदिया में मिले 19 नए संक्रमित
गोंदिया जिले में 19 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 10 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 727 पर पहुंच गया है।
चंद्रपुर में कोरोना का सातवां शिकार
चंद्रपुर जिले में गुुरुवार को कोरोना से बल्लारपुर निवासी 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसी के साथ 44 कोरोना पॉजिटिव मरीज जांच से सामने आए हैं। जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 988 हो गया है। अब तक 579 मरीज कोरोनामुक्त हो गए हैं।
गड़चिरोली जिले में 24 पॉजिटिव
गुरुवार को गड़चिरोली जिले में 24 नये कोरोना के मरीज मिले हैं। अब तक जिले में कुल 801 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
Created On :   13 Aug 2020 9:23 PM IST