Corona update : नागपुर में कुल संक्रमित 48 हजार के पार, भंडारा में पालकमंत्री डॉ. कदम भी संक्रमित 

Corona update : 48 thousand infected in Nagpur, Foster minister Dr. Kadam also infected in Bhandara
Corona update : नागपुर में कुल संक्रमित 48 हजार के पार, भंडारा में पालकमंत्री डॉ. कदम भी संक्रमित 
Corona update : नागपुर में कुल संक्रमित 48 हजार के पार, भंडारा में पालकमंत्री डॉ. कदम भी संक्रमित 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में कोरोना की तेज होती रफ्तार को रोकने में अभी कामयाबी नहीं मिल पा रही है। आंकडे एक दो दिन में 50 हजार पार होने वाले हैं। ताजा मामले कुल 2060 नए पाॅजिटिव हैं। शुक्रवार को डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 2659 रही, जो अब तक के प्रतिदिन के आंकडों की तुलना में सबसे अधिक है। शुक्रवार को 2060 नए मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 48000 पार हो गया है। 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 52 रही। कुल 2060 नए पाॅजिटिव नमूनों में मेयो से 198, मेडिकल से 182, एम्स से 1609, माफसू से 120, नीरी से 37, निजी लैब से 745 और एंटीजन से 761 नमूने पाॅजिटिव आए हैं। इन मरीजों में 447 ग्रामीण, 864 शहर और 4 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित 48550 हो गए हैं। 53 लोगों की मौत हुई, जिसमें से 10 ग्रामीण, 39 शहर और 4 जिले के बाहर के हैं। शुक्रवार को कुल 2659 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। इन्हें मिलाकर कुल 35738 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें 19724 होम आइसोलेट हुए मरीज भी शामिल हैं, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण रिकवरी दर 73.61 प्रतिशत पहुंच चुकी है।

अमरावती में एक ही दिन में 16 मृत 

अमरावती जिले में एक ही दिन शुक्रवार 11 सितंबर को 16 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते जान चली गई। साथ ही 188 नए मरीज भी मिले हैं। जिले में संक्रमण के चलते अब तक 191 मरीज जान गंवा चुके हैं। जबकि 7993 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 6035 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।   

चंद्रपुर में कोरोना से 5 की मृत्यु

चंद्रपुर में जनता कफ्र्यू के दूसरे ही दिन शुक्रवार को जिले में पहली बार एक साथ 5 मरीजों की मृत्यु होने के साथ 401 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5253 पर पहुंच गया है। अब तक 57 लोग कोरोना के कारण काल का ग्रास बन चुके हैं।

दो की मौत के साथ भंडारा में 189 मरीज 

भंडारा जिले में शुक्रवार को दो लोगों की मृत्यु के साथ 189 नए मरीज भी मिले हैं। नए मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 2604 पर पहुंच गया है। मृतकों की संख्या भी बढ़कर 47 हो चुकी है। अब तक 1247 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। 

पालकमंत्री डॉ. कदम भी संक्रमित 

भंडारा में राज्यमंत्री तथा जिले के पालकमंत्री डा. विश्वजीत कदम की रिपोर्ट भी शुक्रवार को पॉजिटिव आयी है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मिडिया के माध्यम से दी। पालकमंत्री कदम ने ट्विटर के जरिए बताया कि सामान्य लक्षण के पश्चात उन्होंने अपनी जांच करवायी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया। 

गड़चिरोली जिले में स्वास्थ्य कर्मी मृत, 35 संक्रमित 

गड़चिरोली जिले में 24 घंटे में कुरखेड़ा उपजिला अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी की मृत्यु के साथ 35 नये संक्रमित मिले हैं। कोरोना से जिले में यह पहली मृत्यु बतायी जा रही है। इससे पूर्व एक मरीज की मृत्यु हुई थी लेकिन वह चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी का निवासी था। नए मरीजों के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 1503 पर पहुंच गयी है। इनमें से 1176 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 

वर्धा में 85 संक्रमित 

वर्धा में शुक्रवार को जिले में 85 लोग संक्रमण का शिकार पाए गए हैं। 62 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 2309 पर पहुंच गई है। इनमें से 1182 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 38 लोग कोरोना के कारण जान गंवा चुके हैं। 

गोंदिया में 4 की मृत्यु के साथ मिले 229 पॉजिटिव

गोंदिय जिले में शुक्रवार को एक ही दिन में 4 लोगों की मृत्यु के साथ 229 संक्रमित भी पाए गए हैं। अब तक जिले में 45 लोगों की कोरोना के कारण जान जा चुकी है।  3038 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं जिनमें से 1517 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

पांच मरीजों की मृत्यु के साथ यवतमाल में 423 कोरोना की चपेट में

यवतमाल जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 5 लोगों की मृत्यु के साथ 423 लोग संक्रमण से ग्रस्त पाए गए हैं। अब तक जिले में 5247  संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 3572 लोगों ने कोरोना को मात दी है जबकि 138 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। 
 

 

Created On :   11 Sep 2020 4:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story