Corona Update : नागपुर में 512 नए मरीज,

Corona Update: 512 new patients in Nagpur,
Corona Update : नागपुर में 512 नए मरीज,
Corona Update : नागपुर में 512 नए मरीज,

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में रविवार को 512 नए मरीज मिले। 25 मरीजों की मौत और 239 लोग स्वस्थ होकर घर गए। कुल संक्रमितों का आंकडा 13990 पर पहुंच गया है। शनिवार को 733 नए मरीज मिले थे। 15 लोगाें की मौत और 661 मरीज डिस्चार्ज हुए थे। दो दिन में कुल 1245 नए संक्रमित पाए गए। पिछले 48 घंटे में पाए गए 1245 नमूनों में मेयो से 248, मेडिकल से 82, एम्स से 6, नीरी से 63, माफसू से 2, निजी लैब से 188 और एंटीजन से 656 नमूने पॉजिटिव आए। साथ ही कुल 39 की मौत हुई। 

भंडारा में कोरोना से 1 मृत, 66 नए पॉजिटिव

भंडारा जिले में दो दिन में कोरोना से एक महिला की मृत्यु के साथ 66 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को जिले में 36 तथा रविवार को 30 नए मरीज मिले हैं। साथ ही भंडारा तहसील की 65 वर्षीय महिला की शनिवार को मृत्यु हो गई। इस महिला की मृत्यु के साथ जिले में कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 5 पर पहुंच गया है। जबकि कुल 542 मरीज पाए जा चुके हैं जिनमें से 334 स्वस्थ हो चुके हैं। 

चंद्रपुर में कोरोना से 2 मृत, 78 नए मरीज  

चंद्रपुर में वहीं 14 अगस्त की रात एक महिला तथा रविवार 16 अगस्त की शाम एक अन्य व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु के साथ मरनेवालों का आंकड़ा 9 पर पहुंच गया है। इसके अलावा नए 78 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या भी 1105 पर जा पहुंची है। 
मृतकों में बल्लारपुर के गोकुल नगर निवासी 65 वर्षीय महिला तथा  नगीनाबाग निवासी ५४ वर्षीय शख्स का समावेश है। जिले में पाए गए 1105 मरीजों में से 376 उपचाररत हैं। जबकि 718 कोरोना मुक्त हो चुके हैं। 

गोंदिया में मिले 46 नए पॉजिटिव

गोंदिया जिले में दो दिन में 46 नए मरीज पाए गए हैं। शनिवार 15 अगस्त को 20 तथा रविवार को 26 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 810 पर पहुंच गया है। इनमेंं से 276 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक कुल 494 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 

गड़चिरोली जिले में मिले 7 नए मरीज 

गड़चिरोली शनिवार 15 अगस्त को गड़चिरोली जिला अस्पताल में कार्यरत एक डाक्टर और रविवार को मिले मरीजों सहित 7 नए पॉजिटिव दो दिन में पाए गए हैं।  नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 823 पर पहुंच गयी है। इनमें से 671 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं। नये मरीजों में एटापल्ली तहसील के 2, अहेरी तहसील के 1, आरमोरी के 2 और गड़चिरोली के 1 व्यक्ति  का समावेश है। 

वर्धा  में  दो दिन में 46 संक्रमित 

वर्धा जिले में शनिवार को एक ही दिन में 41 संक्रमित पाए गए। वहीं रविवार को भी ५ संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार दो दिन में जिले में 46 संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा रविवार को दो बुजुर्गों की संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई जिसके बाद जिले में संक्रमण से मरनेवालों का आंकड़ा 10 पर पहुंच गया है। मृतकों में अमरावती जिले के अचलपुर निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति तथा वर्धा के जाकिर हुसैन कालोनी निवासी 72 वर्षीय पुरूष का समावेश है। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 403 पर पहुंच गई है। अब तक 286 मरीज स्वस्थ भी हुए है। 107 मरीजों का इलाज चल रहा है। 
 

अमरावती में कैदियों समेत 208 नए संक्रमित 

अमरावती  जिले में बीते 48 घंटों में 208 नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमें जिला मध्यवर्ती कारागृह के 5 कैदियों का भी समावेश है। शनिवार 15 अगस्त को 129 तथा रविवार को 79 लोग संक्रमण के शिकार होने की पुष्टि हुई है। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या ३७६६ पर पहुंच गई है। इनमें से 2563 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 

दो दिन में 4 ने गंवाई जान, 90 संक्रमण के शिकार 

यवतमाल जिले में दो दिन में कोरोना ने 4 महिलाओं को लील लिया जबकि 90 लोग संक्रमण के शिकार पाए गए हैं। मृतकों में तीन महिलाएं यवतमाल शहर की तथा एक दिग्रस की बतायी जाती है। इनमें से दो की शनिवार तथा दो की रविवार को मृत्यु हुई। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 58 पर पहुंच गया है। इसके अलावा 90 पॉजिटिव मिले हैं जिनमें शनिवार को घाटंजी तहसील के 5, वणी के 5, महागांव तहसील के 12, पांढरकवड़ा के 2, यवतमाल के 14, पुसद के 9, दिग्रस के 6, दारव्हा तहसील के 7 तथा रविवार को यवतमाल के 8, पुसद  के 14, पांढरकवड़ा का 1, नेर तहसील के 2 और वणी के 5, इस प्रकार 30 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 2168 पर पहुंच गई है जिनमें से 1430 स्वस्थ हो चुके हैं। 58 लोग काल का ग्रास भी बने हैं।
 

 

Created On :   16 Aug 2020 2:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story