Corona Update : नागपुर में 8 की मौत - 342 पॉजिटिव, अमरावती में 85, यवतमाल में 54 संक्रमित

Corona Update: 8 dead in Nagpur - 342 positive, 85 in Amravati, 54 in Yavatmal
Corona Update : नागपुर में 8 की मौत - 342 पॉजिटिव, अमरावती में 85, यवतमाल में 54 संक्रमित
Corona Update : नागपुर में 8 की मौत - 342 पॉजिटिव, अमरावती में 85, यवतमाल में 54 संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले 24 घंटे में 8 कोरोना मरीजों की मौत हुई और 342 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह अब तक पॉजिटिव आए मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। 225 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। मरीजों की संख्या बढकर 5134 हो गई है। इनमें 3660 मरीज महानगर क्षेत्र और 1474 ग्रामीण इलाके हैं। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 118 हो गई है। 3292 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, 1722 का उपचार जारी है। पॉजिटिव आए 342 सैंपल में 96 मेयो, 64 मेडिकल, 63 एम्स, 37 नीरी, 8 माफसू के लैब में जांचे गए हैं। 62 सैंपल निजी लैब और 12 एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं। मेयो में तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई है। गणेश टेकड़ी रेलवे पुलिया के पास से मिला 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति जिसे 11 जुलाई को मेयो लाया गया था, उसकी मौत हो गई है। इसके साथ ही कामठी नया बाजार निवासी 35 वर्षीय पुरुष, और न्यू एरखेडा निवासी 65 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। महानगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 12 मरीज अवस्थी नगर मानकापुर से मिले हैं। चेंबर मोहल्ला, शताब्दी चौक, सिताबर्डी, नारी रोड, सीए रोड, हुडकेश्वर रोड, मानेवाड़ा रोड, मेडिकल चौक,  गणेशपेठ, सदर, गोलीबार चौक, वर्द्धमाननगर, दिघोरी, मंगलवारी बाजार, चंद्रानगर, लंकडगंज, वाडोठा, गांधीबाग, न्यू बाबुलखेडा, पीली नदी, सोमलवाडा, सुरेंद्रनगर, धंतोली, मोहननगर, जरीपटका, हसनबाग, रामदासपेठ, गड़डीगोदाम, धरमवेठ से मरीज मिले हैं।

अमरावती जिले में 85 पॉजिटिव

अमरावती जिले में एकसाथ 108 पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 2000 पार कर 2065 पर पहुंच चुका है। इनमें से 1400 स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि कोरोना से 54 लोगों की जानें जा चुकी हैं। गुरुवार को मिले नए संक्रमितों में ग्रामीण क्षेत्र से 17 तथा मनपा क्षेत्र से 91 मरीज पाए गए हैं। अमरावती के बाद जिले की मोर्शी तहसील में सर्वाधिक मरीज पाए गए हैं। 

भंडारा में मिले और 7 मरीज

भंडारा जिले में फिर साकोली की 45 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारी समेत सात नए संक्रमित मिले हैं। अब तक जिले में 248 लोग संक्रमण के शिकार पाए जा चुके हैं जिनमें से 197 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। नए संक्रमितों में भंडारा तहसील के एक, साकोली तहसील के दो, तुमसर तहसील के चार मरीजों का समावेश है। 

गोंदिया में 13 लोग संक्रमण के शिकार 

गोंदिया जिले में गुरुवार को 13 नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमें शहर के 2 मरीजों के साथ गोंदिया तहसील के 2, देवरी के 2, सड़क अर्जुनी तहसील के 1, तिरोड़ा तहसील के 2, आमगांव तहसील के 2 और सालेकसा के 1 मरीज का समावेश है। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 279 पर पहुंच चुकी है जिनमें से 228 स्वस्थ हो चुके हैं।  

वर्धा में 28 मरीजों का इजाफा 

वर्धा जिले में बुधवार रात से गुरुवार तक कुल 28 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें वर्धा शहर के 7, आर्वी तहसील के 20 तथा आष्टी तहसील के 1 मरीज का समावेश है। नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 187 पर पहुंच गई है गई है जिनमें से 64 मरीज उपचाररत हैं। 

गड़चिरोली में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के साथ 12 पॉजिटिव  

गड़चिरोली जिले में गुरुवार को फिर 12 लोग संक्रमण के शिकार पाए गए हैं। इनमें देसाईगंज शहर के एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 9 लोग तथा आरमोरी के 2 और भामरागढ़ तहसील के 1 व्यक्ति का समावेश है। इन नए मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 571 पर पहुंच गया है। इनमें से 337 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 

यवतमाल में 54 नए पॉजिटिव

यवतमाल जिले में गुरुवार को और 54 मरीज पाए गए हैं जिस कारण संक्रमितों की संख्या 953 पर पहुंच गई है। जो पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें नेर के 7, वणी के 10, आर्णी के 1, यवतमाल और कलंब के 4-4, पांढरकवड़ा और दारव्हा के 2-2 तथा पुसद के 24 मरीजों का समावेश है। इनमें से 565 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 

चंद्रपुर में मिले 28 मरीज

चंद्रपुर जिले में गुरुवार को फिर 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 495 पर पहुंच गया है। इस बीच 311 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। गुरुवार को जो मरीज पाए गए हैं उनमें चंद्रपुर शहर समेत राजुरा, ब्रह्मपुरी, नागभीड़, सिंदेवाही, दुर्गापुर, चिमुर, बल्लारपुर तथा कोरपना के मरीजों का समावेश है। 

Created On :   30 July 2020 4:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story