- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- कोरोना अपडेट - एक मौत, संक्रमितों...
कोरोना अपडेट - एक मौत, संक्रमितों का आंकड़ा दो हजार पार , जिले में 12 नए संक्रमित मिले

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा । कोरोना संक्रमण से गुरुवार को एक मौत हो गई। वहीं जिले में संक्रमितों का आंकड़ा दो हजार पार हो गया है। गुरुवार को 12 नए संक्रमितों को मिलाकर अब जिले में 2 हजार 5 मरीज हो गए हैं। शहरी क्षेत्र में तेजी से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। गुरुवार को मिले 12 संक्रमितों में से 10 शहरी क्षेत्र के हैं। वहीं दो अन्य ब्लॉक के हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में से दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अभी तक 1 हजार 887 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को प्राप्त रिपोर्ट में मिले संक्रमितों में दस शहरी क्षेत्र और परासिया व बिछुआ के एक-एक मरीज हैं। संक्रमितों में बरारीपुरा के मरीज की मौत हो गई। इसके अलावा नए संक्रमितों में शांति कॉलोनी का एक, बिन्द्रा कॉलोनी का एक, पुराना चांद नाका का एक, नई आबादी वार्ड 14 का एक, जिला अस्पताल परिसर से एक, परासिया नाका से दो, चौकसे कॉलोनी से एक, त्रिमूर्ति अपार्टमेंट का एक, बिछुआ और परासिया का एक-एक मरीज शामिल है। इनमें से छह मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अन्य मरीज जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती हैं। जिला अस्पताल में अभी 59 मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
Created On :   20 Nov 2020 5:17 PM IST