- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- Corona virus : वर्धा-अमरावती की...
Corona virus : वर्धा-अमरावती की बसें होंगी प्रभावित
डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण वर्धा, अमरावती जिले में शुक्रवार रात से सोमवार की सुबह तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। ऐसे में नागपुर से इन दिशा में जाने वाली एक दर्जन से ज्यादा बसें प्रभावित होंगी। उक्त जगह जाने वाली बसों को बंद रखा गया है। वहीं यहां से होकर गंतव्य की ओर जाने वाली बसों को बायपास मार्ग से आगे बढ़ाया जाएगा। कोरोना संक्रमण दिन ब दिन बढ़ते जा रहा है। ऐसे में इस पर लगाम कसने के लिए अमरावती व वर्धा जिले में लॉकडाउन लगाया गया है।
इन दिशा में जानेवाली बसों की बात करें तो हर 15 मिनट बाद अमरावती व वर्धा जाने के लिए बसें उपलब्ध हैं। ऐसे में इन बसों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं यहां से होकर गंतव्य की ओर जाने वाली बसें जैसे नागपुर-पुणे, नागपुर-औरंगाबाद, नागपुर-नांदेड़, नागपुर-अंबाजोगाई, नागपुर-सोलापुर, नागपुर-पंढरपुर आदि लंबी दूरियों की बसों को बायपास मार्ग से गंतव्य की ओर जाने के निर्देश दिए गए हैं।
Created On :   21 Feb 2021 11:22 AM GMT