कोरोना का कहर: अस्पताल में भर्ती प्रधान आरक्षक गायब, मचा हड़कंप

Coronas havoc: Principal constable missing in hospital, stirred up
कोरोना का कहर: अस्पताल में भर्ती प्रधान आरक्षक गायब, मचा हड़कंप
कोरोना का कहर: अस्पताल में भर्ती प्रधान आरक्षक गायब, मचा हड़कंप

 
डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल में सर्दी-खांसी और शरीर दर्द की वजह से भर्ती बटालियन का एक प्रधान आरक्षक अचानक वार्ड से गायब हो गया। प्रधान आरक्षक के गायब होने की सूचना से अस्पताल प्रबंधन समेत बटालियन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रधान आरक्षक बुरहानपुर बटालियन में पदस्थ है जो विभागीय जांच में कथन देने मार्च में छिंदवाड़ा आया था। लॉकडाउन की वजह से वह छिंदवाड़ा में ही फंस गया था। बिना बताए गायब होने पर बटालियन अधिकारियों द्वारा प्रधान आरक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 14 अप्रैल को झिरपा निवासी प्रधान आरक्षक गौरीशंकर पाल को जिला अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया था। उसे सर्दी-खांसी और चक्कर आने जैसी समस्याएं थी। दो दिनों तक चले इलाज के बाद वह 15 अप्रैल को अचानक वार्ड से गायब हो गया। प्रधान आरक्षक गौरीशंकर पाल बुरहानपुर बटालियन में पदस्थ है। विभागीय जांच के चलते 21 मार्च को वह कथन देने छिंदवाड़ा आया था। लॉकडाउन की वजह से उसने आठवीं बटालियन में ही आमद दे दी थी। बताया जा रहा है कि अस्पताल से भागने के बाद प्रधान आरक्षक झिरपा स्थित अपने घर में है।
क्या कहतेे हैं अधिकारी-
प्रधान आरक्षक गौरीशंकर पाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 अप्रैल की रात वह बिना किसी विभागीय सूचना के चला गया। उसके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
  पीएल परतेती, डिप्टी कमांडेंट, एसएएफ
- एसएएफ के बीमार प्रधान आरक्षक को जिला अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया था। प्रधान आरक्षक ने अपनी फाइल में लिखकर गया है कि वह अपनी मर्जी से घर जा रहा है। मरीज में किसी प्रकार के लक्षण नहीं है। ऐहतियात के तौर पर स्वास्थ्य टीम भेजकर उसकी जांच कराई जाएगी।
- डॉ.श्रीमती पी गोगिया, सीएस

Created On :   16 April 2020 10:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story