महाराष्ट्र: नागपुर के मेयो अस्पताल से भागे कोरोना वायरस के पांच संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र: नागपुर के मेयो अस्पताल से भागे कोरोना वायरस के पांच संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भारत में कोरोनावायरस के अबतक 83 नेगेटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही संदिग्धों को अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड में रखा जा रहा है। इस बीच नागपुर के मेयो अस्पताल से कोरोना वायरस के 5 संदिग्ध भाग गए हैं। नागपुर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर एस सूर्यवंशी ने बताया कि एक का वायरस के लिए नेगेटिव रिपोर्ट आई थी। हालांकि अभी चार लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि हम सभी का पता लगाएंगे और उन्हें वापस अस्पताल लाया जाएगा। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात की है। घटना के तुरंत बाद ही मरीजों की खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने हाई अलर्ट कर पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी। वहीं बता दें नागपुर में बुधवार को कोरोना का पहला मरीज सामने आया था। उसके संपर्क में आए 15 लोगों की जांच की गई। जिसमें 13 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

कोरोनावायरस से संक्रमित फेफड़े की पहली 3D तस्वीर आई सामने, देखते ही सहमी दुनिया

स्कूल में मचा हड़कंप
वहीं गुरुवार को नागपुर के सेंटर पॉइंट स्कूल में हड़कंप मच गया। कोरोना से पीड़ित एक मरीज की बेटी इस स्कूल में पढ़ती है। जैसे ही इस बात की जानकारी स्कूल में पढ़ने वालों बच्चों के परिजनों को लगी। वह स्कूल अपने बच्चों को लेने पहुंच गए। इस दौरान पैरेंट्स और स्कूल स्टॉफ के बीच झड़प भी हुई। 

Created On :   14 March 2020 6:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story