कोरोना वायरस : 5 मरीजों के भागने की खबर उड़ी,  देर रात बिना बताए घर चले गये थे संदिग्ध- हालत काबू में

Coronavirus news of five patients escaped suspects went home late night without telling
कोरोना वायरस : 5 मरीजों के भागने की खबर उड़ी,  देर रात बिना बताए घर चले गये थे संदिग्ध- हालत काबू में
कोरोना वायरस : 5 मरीजों के भागने की खबर उड़ी,  देर रात बिना बताए घर चले गये थे संदिग्ध- हालत काबू में

 डिजिटल डेस्क, नागपुर। इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेयो) के वॉर्ड 24 में भर्ती 5 संदिग्ध मरीजों में से 4 शुक्रवार की देर रात को अपने घर चले गए थे। मामले की जानकारी मिलते ही खबर फैल गई कि 4 लोग अस्पताल से भाग गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और अस्पताल में दर्ज नंबर और पते पर उनसे संपर्क किया गया तो बताया गया कि वह घर पर हैं जिसके बाद उन्हें घर पर ही आइसोलेटेड रहने के लिए कहा गया।

जानकारी के अनुसार मेयो में शुक्रवार को 7 संदिग्ध मरीज भर्ती थे जिसमें से 2 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। शेष 5 संदिग्ध मरीज भर्ती थे। इसमें 4 लोग देर रात घर चले गए। लगातार संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से उनकी जांच में थोड़ी देरी हुई जिसको लेकर उनमें नाराजगी थी। इसके बाद वह रात करीब 10.30 बजे अस्पताल से अपने घर चले गए। मामले की जानकारी वाॅर्ड के स्टॉफ ने प्रशासन को दी। मेयो में दर्ज सभी के नाम और पते की जानकारी के आधार पर पुलिस ने उनसे संपर्क किया लेकिन सभी ने कहा कि वह घर पहुंच चुके हैं जिस पर उन्हें घर पर आइसोलेटेड रखने को कहा गया। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले संदिग्ध मरीज शनिवार को मेयो अस्पताल में वापस पहुंच चुके थे जबकि शेष 2 को लाने की तैयारी चल रही थी।

यह है स्थिति
शुक्रवार की रात को 5 संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती थे जिसमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल है। एक महिला हालैंड से आई है जबकि एक पुरुष थाईलैंड की यात्रा से वापस लौटा है इसके अतिरिक्त एक महिला और एक पुरुष पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के आधार पर अस्पताल पहुंचे थे। वहीं, एक अन्य व्यक्ति सर्दी खांसी और जुकाम के कारण मेयो में भर्ती हुआ था।

घर जाने का कारण
मेयो के वार्ड 24 में शहर का पहला पॉजिटिव मरीज भर्ती है। उसमें 5 अलग-अलग कमरे है जिसमें 25 पलंग है। इसमें एक तरफ पॉजिटिव मरीज तो दूसरी तरफ संदिग्ध मरीजों को रखा गया है जिसको लेकर उनमें डर बना हुआ था। संदिग्ध मरीजों के भागने का कारण यह भी बताया जा रहा है।

Created On :   14 March 2020 9:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story