कटंगा मार्ग से निगम ने हटाए  होर्डिंग, अब कुर्की की तैयारी

Corporation removed hoardings from Katanga road, now ready for attachment
कटंगा मार्ग से निगम ने हटाए  होर्डिंग, अब कुर्की की तैयारी
कटंगा मार्ग से निगम ने हटाए  होर्डिंग, अब कुर्की की तैयारी

डिजिटल डेस्क जबलपुर । बिरमानी पेट्रोल पम्प से लेकर कटंगा तिराहे तक अवैध तरीके से लगे होर्डिंग को हटाने की कार्रवाई सोमवार को फिर की गई। निगम का दावा है कि अब इस सड़क पर एक भी होर्डिंग नहीं बचा है। 
निगम ने राजस्व वसूली के लिए  एजेंसी संचालक पर शिकंजा कसने की तैयारी की है और 7.50 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त करने कुर्की तक की जा सकती है। नगर निगम की होर्डिंग शाखा ने  सदर से कटंगा चौक तक लैफ्ट हैण्ड साइड पर लगे  होर्डिंग स्ट्रक्चर को हटाया। इनमें से कुछ को तो खोलकर हटाया गया जबकि कुछ को गैस कटर से काटा गया। होर्डिंग शाखा के उपयंत्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि इससे पहले शुक्रवार को कार्रवाई की गई थी, जिसमें लगभग 8 स्ट्रक्चर हटाए गए थे।  बिजली के पोलों में कियोस्क भी लगाए गए थे उन्हें भी हटाया गया। कुछ बचे हुए हैं जिन्हें जल्द ही हटा दिया जाएगा।  
 

Created On :   23 Feb 2021 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story