- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Corruption in fodder Cantonment started for animals in drought-hit areas - Chavan
दैनिक भास्कर हिंदी: चारा छावनी के नाम पर करोड़ों का अनुदान हजम कर गए भाजपा-शिवसेना कार्यकर्ता- चव्हान, विधानभवन से किसान गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने आरोप लगाया है कि सूखाग्रस्त इलाकों में पशुओं के लिए शुरु चारा छावनी के नाम पर भाजपा-शिवसेना कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है। चव्हाण ने कहा कि सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता पशुओं की फर्जी संख्या दिखा कर करोड़ों रुपए का अनुदान हड़प लिया है। कांग्रेस नेता ने घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि मराठवाडा में भाजपा-शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अपनी स्वमसेवी संस्था खड़ी कर बड़े पैमाने पर चारा छावनी शुरु कर करोड़ों रुपए का अनुदान हासिल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्यादा से ज्यादा अनुदान हड़पने के लिए चारा छावनी में पशुओं की संख्या वास्तविक संख्या से ज्यादा बताई गई। चव्हाण ने कहा कि बीड के जिलाधिकारी ने जब चारा छावनियों का निरक्षण किया तो वहां दर्शाया संख्या से कम पशु पाए गए। इससे पता चला कि कैसे पशुओं की संख्या ज्यादा बता कर सरकार से ज्यादा अनुदान लिया गया। उन्होंने कहा कि बीड जिलाधिकारी के छापेमारी से पता चला कि दर्शायी गई संख्या से 16 हजार पशु कम पाए गए। पशुओं की अधिक संख्या बता कर प्रति दिन 7 लाख से 14 लाख रुपए का सरकारी अनुदान हड़पा है। चव्हाण ने कहा कि बीड जिले के सभी चारा छावनी की आडिट की गई तो और बड़ा घोटाला सामने आएगा।
विपक्ष के नेता से मिलने आए वाशिम-हिंगोली के किसानों को विधानभवन से किया गिरफ्तार
विधान भवन परिसर में आने वाले वाशिम के किसान अशोक मनवर और हिंगोली के किसान नामदेव पंतगे को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का आरोप विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने लगाया। शुक्रवार को सदन में मुंडे ने कहा कि किसान मनवर और पंतगे मुझ विधान भवन में अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन देने के लिए आए थे जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
मुंडे ने आरोप लगाया कि दोनों किसानों को पुलिस ने द्वेष की भावना से गिरफ्तार किया है। उन्हें पुलिस को छोड़ देना चाहिए। इस पर सभापति रामराजे नाईक निंबालकर ने सरकार को निर्देश दिया कि दोनों किसानों को पुलिस स्टेशन से छोड़ा जाए। सभापति ने कहा कि दोनों किसानों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया जाए। इससे पहले सदन में मुंडे ने कहा कि वाशिम के किसान मनवर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 1 लाख 40 हजार रुपए की कर्ज माफी का प्रमाणपत्र अपने हाथों से सौंपा था। लेकिन उन्हें अब तक कर्ज माफी का लाभ नहीं मिल पाया है। मुंडे ने कहा कि हिंगोली के किसान पतंगे ने किडनी बेचने की धमकी दी है। क्योंकि उनके पास खरीफ की बुवाई के लिए बीज खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं। इस पर प्रदेश के सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने जिन किसानों को अपने हाथों से प्रमाणपत्र दिया है उन सभी किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिल चुका है।
भोपाल: स्कोप कॉलेज में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने अपने छात्र -छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिये भारत के आटोमोबाइल क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी हीरो मोटोकार्प के साथ एक करार किया जिसमें ऑटोमोबाइल क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट के लिये एक विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना संस्था के प्रांगण में की गई है। ये अपने आप में एक अद्वतीय पहल है तथा सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें सभी नवीनतम कम्प्यूटराइज्ड मशीन के द्वारा टू-व्हीलर ऑटोमोबाइल कार्यशाला प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस वर्कशाप में उद्घाटन के अवसर पर कम्पनी के जनरल मैनेजर सर्विसेज श्री राकेश नागपाल, श्री मनीष मिश्रा जोनल सर्विस हेड - सेंट्रल जोन, श्री देवकुमार दास गुप्ता - डी जी एम सर्विस, एरिया मैनेजर श्री राम सभी उपस्थिति थे। साथ ही संस्था के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अजय भूषण, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. मोनिका सिंह, अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित थे। संस्था के सभी शिक्षकगण तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई , डॉ. मोनिका सिंह ने अतिथियों का संक्षिप्त परिचय दिया। डॉ. अजय भूषण ने सभी का स्वागत किया और बताया कि आने वाला समय कौशल विकास आधारित शिक्षा का है। कर्यक्रम में आईसेक्ट ग्रुप के कौशल विकास के नेशनल हेड अभिषेक गुप्ता ने ग्रुप के बारे मे विस्तार से बताया कि किस तरह हमेशा से आईसेक्ट ग्रुप ने कौशल विकास को हमेशा प्राथमिकता से लिया है। कार्यक्रम में एएसडीसी के सीईओ श्री अरिंदम लहिरी ऑनलाइन आकर सभी को बधाई दी तथा छात्र - छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभाषीस भी दी।
कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि कौशल विकास आधारित शिक्षा सनातन काल से भारतवर्ष में चली आ रही है मध्यकालीन समय में कौशल विकास पर ध्यान नही दिया गया परंतु आज के तेजी से बदलते हुए परिवेश में विश्व भर में इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी आवश्यकता को देखते हुये स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कुछ ही समय में विभिन्न क्षेत्रों के सात सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है जो की विभिन्न क्षेत्रों मे छात्र- छात्राओं के कौशाल विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
भोपाल: सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों की बुलेट यात्रा का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हुआ आगमन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए 1848 किमी की लंबी बुलेट यात्रा पर निकलीं सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में आगमन पर भव्य स्वागत किया। लगभग 300 स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं उनके स्वागत में एन एस एस की करतल ध्वनि से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक बाइक रैली में शामिल सभी सैन्यकर्मियों का स्वागत विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक डॉ संजीव गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री ऋत्विक चौबे, कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह व डॉ रेखा गुप्ता तथा एएनओ श्री मनोज ने विश्वविद्यालय की तरफ से उपहार व स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमांडेंट श्री रवीन्द्र धारीवाल व यात्रा प्रभारी श्री उमाकांत ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार किया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र छात्राएं, स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स समस्त स्टाफ के साथ स्वागत में रहे मौजूद।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: अशोक चव्हाण ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की
दैनिक भास्कर हिंदी: हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल से मुलाकात करने दिल्ली जा रहे हैं अशोक चव्हाण
दैनिक भास्कर हिंदी: भेड़-बकरियों के लिए भी शुरु होगी चारा छावनी, चव्हाण बोले- सूखे से निपटने फेल सरकार
दैनिक भास्कर हिंदी: अशोक चव्हाण ने खुद वायरल की थी अपनी ऑडियो क्लीपिंग - तावड़े
दैनिक भास्कर हिंदी: चुनावी फायदे के लिए सोनिया गांधी को बदनाम कर रही भाजपा - अशोक चव्हाण का दावा