एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना से समृद्ध होगा देश- तेलंगाना के नागरिकों ने किया शहर का अवलोकन

Country will prosper with the concept of One India, Best India
एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना से समृद्ध होगा देश- तेलंगाना के नागरिकों ने किया शहर का अवलोकन
नागपुर एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना से समृद्ध होगा देश- तेलंगाना के नागरिकों ने किया शहर का अवलोकन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। देश में भाईचारा बढ़ाने और सांस्कृतिक विचारों के आदान प्रदान के लिए चलाए जा रहे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान के प्रदेश संयोजक जयप्रकाश ठाकुर ने कहा है कि देश विकास के लिए सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा। विविध राज्याें की संस्कृति व आदर्श को जान समझकर कार्य करने से राष्ट्रसेवा के कार्य मजबूती के साथ होंगे। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना से देश समृद्ध होगा। रविवार को ठाकुर ने दैनिक भास्कर से अभियान के बारे में जानकारी साझा की। उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अश्विनी जिचकार व भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय पांडेय थे। अभियान के तहत तेलंगाना के 400 नागरिक महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश की यात्रा पर  है। भाजपा के मध्यप्रदेश प्रभारी मुरलीधरराव के नेतृत्व में यह यात्रा वर्धा, हिंगणघाट होते हुए नागपुर पहुंची। शनिवार शहर आगमन पर यात्रा का स्वागत भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के शहर अध्यक्ष सुरेंद्र पांडे, संजय सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। बाद में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी की उपस्थिति में फुटाला फाउंटेन का विशेष शो दिखाया गया। रविवार को दीक्षाभूमि व रेशमबाग स्थित डॉ.हेडगेवार स्मृति भवन को तेलंगाना के प्रबुद्ध नागरिकों ने भेंट दी। सोमवार को वे मध्यप्रदेश के भ्रमण पर रहेंगे। ठाकुर ने बताया कि अभियान के तहत सांस्कृतिक परिचय व मेलजोल का प्रयास किया जा रहा है। महाराष्ट्र में विविध राज्यों के नागरिकों से आत्मीयता बढ़ाने के लिए उनके राज्यों का स्थापना दिन मनाया जाएगा। साथ ही िवविध राज्यों के त्योहार मनाए जाएंगे। आवश्यकता के अनुसार विशेष कार्यक्रमों का नियोजन होगा। अश्विनी जिचकार ने बताया कि फूड फेस्टिवल के माध्यम से महाराष्ट्र में पंजाब व गुजरात की महिलाओं के साथ उत्सव मनाया गया है। प्रयास यही है कि कोई भी नागरिक किसी भी क्षेत्र या राज्य में स्वयं को अलग महसूस न करें। 
संजय पांडेय ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से राज्य व समाज को समझने में आसानी होगी। 
 

Created On :   17 April 2023 11:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story