गडकरी ने कहा - भारत का सबसे सुंदर शहर बन रहा है नागपुर

Countrys first double decker water hyacinth to be built in Nagpur
गडकरी ने कहा - भारत का सबसे सुंदर शहर बन रहा है नागपुर
संतरा गडकरी ने कहा - भारत का सबसे सुंदर शहर बन रहा है नागपुर

डिजिटल डेस्क, नागपुर.  केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि, नागपुर शहर भारत में सबसे सुंदर शहर बन रहा है। नागपुर महानगरपालिका के माध्यम से शहर में सभी क्षेत्रों में विकास किया जा रहा है। शहर में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण जैसे विविध क्षेत्रों का विकास किया गया है। जिस कारण नागपुर देश में सबसे सुंदर शहर है। उन्होंने कहा कि, डबल डेकर उड़ानपुल की तर्ज पर डबल डेकर जलकुंभ की संकल्पना सामने आयी। कम जगह में ज्यादा पानी भंडारण कर नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा। 

मेहरबाबा नगर, चिखली में बनेगा : नागपुर महानगरपालिका के माध्यम से दक्षिण नागपुर में केंद्र सरकार के अमृत योजना अंतर्गत प्रभाग 34 मेहरबाबा नगर चिखली (खुर्द) में भारत के पहले डबल डेकर जलकुंभ का भूमिपूजन केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया। इस अवसर पर वे बोल रहे थे। मंच पर महापौर दयाशंकर तिवारी, विधायक मोहन मते सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।  

25 साल तक पानी की समस्या नहीं होगी : शहर में अगले 25 साल पानी की समस्या निर्माण नहीं होगी, ऐसी व्यवस्था मनपा के माध्यम से की गई है। पिछले 10 साल में पानी समस्या के लिए कोई मोर्चा नहीं निकला है। देश का पहला शहर है, जहां 24 बाय 7 पानी की योजना शुरू है। 
 

Created On :   18 Feb 2022 5:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story