Crime : कागज का बंडल थमा ले गए जेवर, दो ने फांसी लगा किया सुसाइड

Crime: Jewel thief during gave a bundle of paper, two hanged
Crime : कागज का बंडल थमा ले गए जेवर, दो ने फांसी लगा किया सुसाइड
Crime : कागज का बंडल थमा ले गए जेवर, दो ने फांसी लगा किया सुसाइड

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दो लाख रुपए देने का झासा देकर दो आरोपियों ने दो सहेलियों को कागजों का बंडल थमा दिया और उनके सोने के आभूषण तथा मोबाइल लेकर फरार हो गए।। घटना गुरुवार को दिनदहाड़े लकड़गंज थानांतर्गत हुई है। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। डिप्टी सिग्नल निवासी दुर्गा रवि शाहू (27) और उसकी सहेली सुनीता शाहू घरेलू नौकरानी है। गुरुवार की दोपहर करीब 3.30 बजे के दौरान अपना काम निपटाकर दोनों पैदल घर के लिए निकली थीं। बीच रास्त में जूना भंडारा रोड पर एक बैंक के पास 20 वर्षीय अपरिचत युवक उन्हें मिला। उसने बुटीबोरी जाने वाले मार्ग का पता पूछा। जब दोनों महिलाएं उसे पता बता रही थीं, तभी युवक का परिचित 27 वर्षीय एक और व्यक्ति वहां पर आ धमका। वह युवक से विवाद करने लगा। दोनों के बीच रुपए के लेन-देन की बात चल रही थी, जिससे सहेलियों में से एक ने उनसे पूछा कि कितने रुपए हैं, जिसके लिए लड़ रहे हो। इस बीच युवक ने एक बक्सा दुर्गा को यह कहकर थमाया कि इसमें दो लाख रुपए हैं। उसका विवाद करने वाला साथी मतिमंद है, इस कारण वह रुपए का बक्सा उसे नहीं दे सकता है। बुटीबोरी से आने तक वह बक्सा उन दोनों के पास रखने के लिए दिया।

मां-बेटी ने किया महिला सिपाही पर हमला

उधर सब्जी विक्रेता मां-बेटी ने महिला पुलिस सिपाही पर हमला बोल दिया। उसके बाल पकड़कर खींचे। मानकापुर थानांतर्गत गुरुवार को हुए इस वाकये से दिन भर तनाव का माहौल रहा। इस बीच, आरोपी मां-बेटी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। झिंगाबाई टाकली साईं नगर निवासी रंजना नंदराज लारोकर (49) और उसकी बेटी सपना लोकेश ठाकरे उर्फ लारोकर (25) सब्जी विक्रेता हैं। अतिक्रमण कार्रवाई के चलते उसका सब्जी का ठेला हटाया गया है। इस कारण गुरुवार की सुबह उसने झिंगाबाई टाकली में झंडा चौक में एक महिला फूल विक्रेता की जगह पर दुकान लगाई। फूल विक्रेता ने रंजना और सपना को उसकी जगह पर दुकान लगाने के लिए मना िकया था। इस बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने रंजना और सपना के खिलाफ असंज्ञेय प्रकरण दर्ज किया। थाने से वापस जाने के बाद दोपहर सवा तीन बजे फिर से मां-बेटी फूल विक्रेता से उलझ गईं। इतने में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मानकापुर थाने की नायक महिला पुलिस सिपाही वैशाली वसंतराव मोहोड़ (37)अपने सहयोगी पुरुष सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचीं तो रंजना और सपना ने पुलिस के साथ ही गाली-गलौज करने लगीं। वैशाली के साथ धक्का-मुक्की भी की। इसके पूर्व भी एक पुलिस सिपाही को मां-बेटी लोहे की सरिया लेकर मारने के लिए दौड़ी थीं। घर मालिक के साथ हुआ विवाद भी थाने पहुंचा था। इसके अलावा और भी गंभीर प्रकरण दर्ज हैं।

खरीदारी करने गई महिला का पर्स चोरी

वहीं कामठी के साप्ताहिक बाजार में रेडिमेड कपड़ों की खरीदारी करने पहुंची महिला का अज्ञात आरोपी पर्स ले उड़े। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कामठी के साप्ताहिक बाजार में पांचपावली नागपुर निवासी विजया दिनेश नागदेवे अपनी पड़ोसन गायत्री रमेश ढोके साथ में कपड़े खरीदने आई थी। बाजार में भीड़ का फायदा उठाते हुए किसी ने विजया नागदेवे का पर्स चुरा लिया। पुलिस को दी गई सूचना अनुसार पर्स में नकद 2 हजार रुपए, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पहचना पत्र, कैन्टीन कार्ड, लाइसेंस, आयकर कार्ड आदि दस्तावेज थे। कामठी के साप्ताहिक बाजार में महिला चोरों की टोली सक्रिय है। साप्ताहिक बाजार में आए दिन पर्स चोरी की घटनाएं होती रहती है। सादे पोशाक में पुलिस विभाग द्वारा गश्त कर घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग नागरिक कर रहे हैं।

एटीएम की अदला-बदली कर 33 हजार 700 रुपए निकाले

कन्हान के राष्ट्रीय महामार्ग पर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए एक व्यक्ति के हाथ से एटीएम की बड़ी सफाई से अदला-बदली कर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके खाते से करीब 33 हजार 700 रुपए निकालने का मामला उजागर हुआ। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडाला निवासी संजय मधुकर िदघडे (45) मंगलवार की शाम करीब 5.30 बजे एटीएम से पैसे निकालने के लिए राष्ट्रीय महामार्ग पर स्थित एसबीआई के एटीएम पहंुचे। एटीएम से पैसे निकालते समय उनके पीछे खड़े दो व्यक्तियों ने मदद का झांसा देकर एटीएम बदल दिया। ‘तुम्हारे एटीएम से पैसा नहीं निकल रहे है’ कहकर वापस भेज दिया। थोड़ी ही देर में संजय काे 15 हजार, 10 हजार तथा दूसरे दिन 8 हजार 700 रुपए ऐसा कुल 33 हजार 700 रुपए खाते से निकाले जाने का मैसेज मोबाइल पर आया। संजय द्वारा बैंक में जाकर पूछताछ करने पर उनका एटीएम बदल कर तथा कोड नंबर जान कर उनके खाते से एटीएम द्वारा पैसे निकाले जाने की जानकारी मिली। संजय द्वारा गुरुवार को कन्हान पुलिस स्टेशन में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। कन्हान पुलिस ने धारा 420, 37 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

कपास चुराने वाले 3 गिरफ्तार

उमरेड में गुरुवार को 17 दिसंबर को सेव निवासी दयालचंन्द्र पौनीकर ने कोठे में रखे 16 बोरे कपास चोरी होने की रिपोर्ट उमरेड पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस दल ने आरोपियों को पिकअप वाहन एमएच- 40, बीएल -6972 सहित धरदबोचा। आरोपियों के नाम विशाल उर्फ चेपट कवडू गजबे (22), वैष्णव राजकुमार रायपुरे (19) व जयगुरु  कोहपुरे (25) बताया जा रहा है। घटना 16 दिसंबर की रात हुई थी। पुलिस ने वाहन सहित कुल 4 लाख का माल जब्त किया। उमरेड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच पुलिस कर रही है। 

साथियों के साथ पकड़ाया तड़ीपार

उधर पारडी क्षेत्र में एक तड़ीपार आरोपी और उसके 3 साथियों को डकैती की योजना बनाते समय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम आम्रपाल उर्फ  हनुमान ब्रम्हानंद पाटील  प्लाॅट नं. 51, घर संसार सोसाइटी, जय हिंदनगर  पारडी,  अतुल उर्फ  ईल्ली लक्ष्मण साबले पाटणसावंगी, सद्दाम औरंगजेब अंसारी श्याम नगर  पारडी अौर फिरोज शमशाद अंसारी है। फरार आरोपी महेंन्द्र उर्फ माल्या सेवकराम मेंढे श्याम नगर  पारडी निवासी की तलाश पुलिस कर रही है। आरोपियों को 16 दिसंबर की देर रात गिरफ्तार किया गया। आरोपी आम्रपाल तडीपार आरोपी है। यह सभी डकैती की योजना बना रहे थे। आरोपियों से तलवार, दो चाकू,  नायलाॅन रस्सी, मिरची पावडर सहित करीब 430 रुपए का माल जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पारडी थाने में धारा 399, 402 व सहधारा 4, 25, 142, 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फांसी लगाकर की आत्महत्या

कलमेश्वर पुलिस स्टेशन के हद में घोराड शिवार के एक बंद पड़े डेयरी फार्म में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम निलेश रमेश निघोट (30)  मांतगपुरा, कलमेश्वर निवासी बताया जा रहा है। हालांकि हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई।  अाकस्मिक मृत्यु के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कलमेश्वर पुलिस कर रही है।

नेवी में प्रक्षिशु युवक ने की आत्महत्या

वाड़ी पुलिस स्टेशन अंतर्गत नवनीत नगर, चापले ले-आउट के एक 21 वर्षीय युवक ने आत्महत्या करने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक का नाम यश विद्यारत्न रामटेके (21) है। यश नेवी में प्रक्षिशु था। वह लॉकडाउन में वाड़ी आया था और जनवरी में प्रशिक्षण पूरा करने के िलए फिर वापस जाने वाला था। पता चला है कि, यश तीन दिन से तनाव में था। यश को माता, पिता और एक छोटा भाई है। माता-पिता मजदूरी करते हैं। छोटा भाई घर पर ही रहता है। यश शुक्रवार को हमेशा की तरह दोपहर 2 बजे के करीब अपने दोस्तों के साथ चौक में बैठा और वहां से  थोड़ी देर बाद घर चला गया। शाम को 5.30 बजे जब छोटा भाई घर आया, तो उसे दरवाजा बंद दिखाई दिया। उसने जैसे ही खिड़की से अंदर झांका, तो फंदे पर यश का शव लटका हुआ नजर आया। उसने दोस्तों को बुलाया और किसी तरह घर में प्रवेश किया। अंदर यश ने दुप्पट्टे की मदद से लोहे के एंगल को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना वाड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया। पीआई सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खड़से ने मांगी सपरिवार आत्महत्या की अनुमति

कन्हान के विवेकानंद नगर निवासी मोरेश्वर खड़से (55) ने नप प्रशासन को एक पत्र लिखकर नागपुर के जिलाधिकारी के मार्फत राष्ट्रपति से सपरिवार आत्महत्या करने की अनुमति मांगी है। खड़से द्वारा जारी पत्र के अनुसार वह पिछले कई वर्षों से नगर के महामार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने फल की दुकान लगाकर अपने परिवार का जीवनयापन करते थे। कुछ दिन पूर्व नप प्रशासन द्वारा अतिक्रमण कार्रवाई का हवाला देते हुए दुकान तोड़ी गई। इसके बाद खड़से एवं परिवार के सदस्यों पर भूखमरी की नौबत आ गई है। खड़से ने राष्ट्रपति से नगर परिषद कन्हान के सामने सपरिवार आत्महत्या करने की अनुमति मांगी है। इसकी प्रतिलिपि विभागीय आयुक्त नागपुर विभाग, विशेष पुलिस महानिरीक्षक नागपुर परिक्षेत्र, पुलिस अधिक्षक नागपुर ग्रामीण, एसडीओ रामटेक, नगर पालिका प्रशासन अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय नागपुर, तहसीलदार पारशिवनी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी कन्हान, कन्हान पुलिस स्टेशन, कन्हान नगर परिषद, एसआईडी विभाग, विभागीय आयुक्त कार्यालय नागपुर आदि को प्रेषित की है।

सुगंधित तंबाकू : 8.53 लाख का माल बरामद, 2 गिरफ्तार

सुगंधित तंबाकू की बिक्री में लिप्त आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार की रात को निमदेवी नगर भीलगांव रोड पर कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपी मोहम्मद वाजिद (42) निवासी मोमिनपुरा व मोहम्मद रिजवान (35) निवासी  पंचशील नगर हैं। गुरुवार की रात को करीब 8 बजे आरोपी मोहम्मद रिजवान को तवेरा गाड़ी क्रमांक एमएच-31 केआर 0786 के साथ पकड़ा गया। उसके पास से सुगंधित तंबाकू के 4 बड़े पार्सल बरामद किए गए। आरोपी ने बताया कि वह सुगंधित तंबाकू को विविध स्थानों पर बिक्री के लिए सप्लाई करता है। वह यह सामग्री मोहम्मद रिजवान के कारखाने से लाता है। पुलिस ने  अन्न व औषधि विभाग के सहयोग से रिजवान के कारखाने पर छापा मारा। वहां से कच्ची तंबाकू के साथ सुगंधित तंबाकू तैयार करने की सामग्री बरामद की। प्रतिबंधित सुंगधित तंबाकू की कीमत 1 लाख 15 हजार 520, कच्ची तंबाकू 67 बोरे कीमत 2 लाख 1 हजार, सुगंधित फ्फ्लेवर, आरेंज रंग, पैकिंग मशीन, तंबाकू मिक्सिंग मशीन सहित 8 लाख 53 हजार 320 रुपए का माल बरामद किया गया। अपराध शाखा यूनिट 3 के निरीक्षक विनोद चौधरी, प्रशांत लाडे, श्याम अंगुथलेवार, श्याम कडू, प्रवीण गोरटे सहित अन्य पुलिस कर्मचारी छापामार कार्रवाई में शामिल थे। 

मनपा जोनल ऑफिस में कर्मचारी से मारपीट

उधर महानगर पालिका (मनपा) के लकड़गंज जोन कार्यालय में शुक्रवार को कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा। टैक्स भरने आए व्यक्ति ने कर्मचारी से मारपीट की। लकड़गंज थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी वर्धमान नगर निवासी किशोर उद्धार है। शुक्रवार की सुबह वह मनपा के लकड़गंज जोन में टैक्स भरने गया था, लेकिन कोई कर्मी वहां पर नहीं था। बहुत देर इंतजार करने के बाद 11 बजे शिकायतकर्ता मनपा कर्मी देवराव कलंबे (46) पहुंचा। वह जब अपनी टेबल लगा रहा था, तो पीछे से किशोर ने उसके पीठ पर थाप मारा। इस बात को लेकर िकशोर और देवराव के बीच विवाद हो गया। तैश में आकर किशोर ने देवराव की पिटाई कर दी। इससे कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा। मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

 

 

Created On :   20 Dec 2020 12:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story