रिश्तेदार ने ही सोशल मीडिया पर बदनाम किया

Crime : Relative defamed on social media, 80 thousand ganja found at the station
रिश्तेदार ने ही सोशल मीडिया पर बदनाम किया
Crime रिश्तेदार ने ही सोशल मीडिया पर बदनाम किया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रिश्तेदार ने ही युवती को बदनाम किया। सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील फोटो डाली गई। घटित प्रकरण से अजनी थाने में आरोपी के खिलाफ मंगलवार की रात प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता 20 वर्षीय युवती है, जो अध्ययनरत है। उसके ममेरे भाई का पीड़िता से एकतरफा प्रेम प्रकरण था। पीड़िता ने उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिससे बदले की भावना से ममेरे भाई ने ही पीड़िता की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। यह वाकया 11 से 17 जनवरी के बीच हुआ। उपनिरीक्षक देशमुख ने प्रकरण दर्ज िकया।

स्टेशन पर मिला 80 हजार का गांजा

निज संवाददाता| नागपुर. नागपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की शाम को एक लावारिस बैग मिला, जिसमें 80 हजार रुपए का गांजा था। देर रात तक आरोपी पकड़ में नहीं आया था। नागपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर एफओबी के पास एक बैग दोपहर से लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। एक कुली की नजर इस बैग पर पड़ी, जिसके बाद जीआरपी को जानकारी दी गई। जीआरपी टीम ने जांच की तो बैग में कोई संवेदनशील वस्तु के संकेत नहीं मिले। ऐसे में बैग खोलने पर इसमें करीब 8 किलो गांजा मिला। इससे स्टेशन पर गांजा तस्कर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं।

कैदी की मौत

बीमारी के चलते कैदी की मौत हो गई, उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। धंतोली थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज िकया गया है। मृत कैदी गोपाल भाऊराव तरार (59) है। उसे उम्रकैद की सजा हुई थी, वह नागपुर के कारागार में सजा भुगत रहा था। इस बीच 16 जनवरी 2022 को अचानक गोपाल की तबीयत खराब हो गई। कारागार के वैद्यकीय अधिकारी की सलाह पर उसे मेडिकल अस्पताल मंे भर्ती िकया गया, जहां सोमवार को उसकी मौत हाे गई। घटना को लेकर संदेह भी व्यक्त िकया जा रहा है, जांच जारी है।

विद्यार्थी ने लगाई फांसी

विद्यार्थी की फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना का कारण ज्ञात नहीं हुआ है। वाड़ी थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज िकया गया है। मृत विद्यार्थी मोहम्मद तौहीद खान (21) वाड़ी स्थित भारत अपार्टमेंट निवासी था। वह पढ़ाई करता था। उसके पिता ट्रांसपोर्ट व्यापारी है। मंगलवार को िकसी कारण के चलते उसने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर संदेह भी व्यक्त िकया जा रहा है।

Created On :   20 Jan 2022 12:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story