- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Crime - Woman demanded ransom of 50 lakhs from the editor of the magazine, Facebook friend raped
Crime : मैगजीन के संपादक से महिला ने मांगी 50 लाख की फिरौती, फेसबुक फ्रेंड ने किया रेप

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक मैगजीन के संपादक को महिला ने साथियों की मदद से धमकाया और बदनाम करने की धमकी देकर उससे 50 लाख की फिरौती मांगी। प्रकरण उजागर होने पर शनिवार को बर्डी थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज िकया गया। पीड़ित सोनेगांव स्थित अवध अपार्टमेंट निवासी नीरज श्रीवास्तव (53) है। वह एक मैगजीन का संपादक है। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन सुजाता मसराम नामक महिला ने उसके यहां संपादकीय विभाग में काम िकया। सुजाता का काम ठीक नहीं होने के कारण उसे काम से हटा दिया गया था। 23 सितंबर से 1 अक्टूबर 2021 के बीच में सुजाता अपने साथी मंगेश, एक महिला तथा अन्य पुरुष के साथ कैमरा लेकर नीरज के दफ्तर में पहुंची। वीडियो शूटिंग व रिकॉर्डिंग की। पश्चात नीरज को दफ्तर में गलत काम होता है, कहते हुए यू-ट्यूब चैनल पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। साथ ही ऐसा नहीं करने के बदले नीरज से 50 लाख रुपए देने की मांग की। घटना के बाद सुजाता व उसके साथी फरार हैं। उन्हें सरगर्मी से तलाश िकया जा रहा है। उप-निरीक्षक शेख मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।
फेसबुक फ्रेंड ने शादी के सपने दिखाकर युवती से किया दुष्कर्म
फेसबुक फ्रेंड ने एक युवती को शादी के सपने दिखाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती होने पर धमकी देकर उसका गर्भपात भी करा दिया। बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़ित युवती ने कलमना थाने में आरोपी रोशन अनिल ठाकरे (29) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय युवती की आरोपी रोशन ठाकरे से फेसबुक पर सितंबर 2020 से जुलाई 2021 के बीच पहचान हुई। रोशन ठाकरे वाहन चालक है। धीरे-धीरे दोनों गहरे दोस्त बने, फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध जुड़ गया। आरोपी ने युवती को शादी के सपने दिखाकर उससे कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। युवती गर्भवती होने के बारे में पता चलने पर रोशन ने युवती पर गर्भपात के लिए दबाव बनाया। गर्भपात नहीं कराने पर धमकाने लगा। आखिरकार डरी-सहमी युवती ने गर्भपात करा लिया। उपरांत आरोपी रोशन ने युवती से दूरी बना ली और शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी अनिल ठाकरे के खिलाफ धारा 376, 376(2)(एन), 313, 294, 417, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है। आरोपी ने पहली बार युवती का जन्मदिन नागपुर में मनाया। दूसरी बार जन्मदिन पर उसे शहर के बाहर ले गया। तभी उसने युवती को शादी के सपने दिखाए और पहली बार उससे जबरन संबंध बनाए। उसके बाद यह सिलसिला चलता रहा।
नाबालिग से शारीरिक शोषण
कोंढाली पुलिस स्टेशन के तहत 17 वर्षीय पीड़िता से छेड़छाड़ व शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपियों पर कोंढाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंढाली थाने के तहत वाई गांव निवासी एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ 1 अक्टूबर को कोंढाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि, 17 वर्षीय पीड़िता गत वर्ष दिसंबर-2020 से अब तक वर्धा जिले के आर्वी तहसील के तहत बोथाली गांव में अपने दादा-दादी के पास रहती थी। वहां ममेरे चाचा वर्धा जिले के सेलू तहसील के अकोली निवासी केवल दरबार गुंदी (27) ने अपने रिश्तेदारों की मदद से संपर्क कर नाबालिग को बहला-फुसलाकर मीरा रोड, वसई, जिला, ठाणे ले गया था। वहां नाबालिग का शारीरिक शोषण किया। इससे पीड़िता नाबालिग 8 महीने की गर्भवती होने शिकायत कोंढाली थाने में दर्ज की। शिकायत मिलते ही थानेदार चंद्रकांत काले ने आरोपी केवल दरबार गुंदी, (27) अकोली, सेलू, वर्धा और उसकी 30 वर्षीय बहन के खिलाफ पोस्को तथा लैंगिक अत्याचार का मामला दर्ज किया। हालांकि घटना स्थल वर्धा जिले के खरांगना पुलिस थाने के तहत होने से हवालदार भोजराज तांदुलकर ने यह प्रकरण खरंगाना पुलिस को जांच के लिए सौंपा।
काट लिया था गला, मौत
हिवरी ले-आउट निवासी दीपक रवींद्र निनावे (30) मेयो अस्पताल में वार्ड बॉय था। 25 सितंबर की रात दीपक ने ब्लेड से गला काटने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के करीब आठ दिन पहले दीपक के बड़े भाई पंकज ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी।
तड़ीपार गिरफ्तार
यशोधरानगर इलाके में घूम रहे एक तड़ीपार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम शेख अल्ताफ उर्फ सानू शेख आरिफ (20), वनदेवी नगर निवासी है। आरोपी को 31 दिसंबर 2019 को दो वर्ष के लिए यशोधरा नगर क्षेत्र से तड़ीपार किया गया था। वह 1 अक्टूबर को शहर में घूमते हुए मिला।
3 दोस्तों पर जानलेवा हमला
जरीपटका इलाके में घर के सामने खड़े 3 दोस्तों पर हमले की खबर है। 1 अक्टूबर को रात करीब 9.15 बजे मंगेश घर के सामने सरफराज और आकाश के साथ बातचीत कर रहा था। इस दौरान विशाल रायकर (21), बुद्धविहार ग्राउंड, बेजनबाग निवासी ने अपने दो मित्रों के साथ मंगेश के साथ मारपीट की। सरफराज (28) और आकाश (22) बीच-बचाव करने दौड़े तो उन्हें भी जख्मी कर दिया। मंगेश मालखेड़े (21), हुड़को कॉलोनी, मंगलवारी बाजार निवासी है।
वाहन से गिरे युवक की मौत
सोनेगांव इलाके में गुरुवार को एयरफोर्स स्टेशन के पास दोपहिया वाहन से शफाक शमीक अख्तर (41), साईंबाबा नगर, शिवनगांव निवासी गिर पड़ा था। मेडिकल चौक के पास एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 1 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।
सोनेगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
कशोरी का वीडियो बनाया युवक के खिलाफ मामला दर्ज
अश्लील इशारे कर किशोरी का वीडियो बनाने वाले पड़ोसी के खिलाफ शनिवार को हुड़केश्वर थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया। पीड़ित 15 वर्षीय िकशोरी है। पड़ोसी विकास ठाकरे (35) नामक युवक है। 30 सितंबर की शाम को जब िकशोरी आंगन में झाडू लगा रही थी उस समय विकास ने वीडियो बनाकर उसे अश्लील इशारे किए। इस बात पर किशोरी के परिजन और विकास के बीच में विवाद हुआ और मामला थाने पहुंचा।
विधायक निवास के सामने महिला का मंगलसूत्र उड़ाया
सुरक्षित क्षेत्र समझे जाने वाले विधायक निवास के पास शनिवार को स्नैचर झटका मारकर महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। बर्डी थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया है। रवि नगर क्वार्टर निवासी विनया एकनाथे (49) सुबह सैर पर निकली थीं। इस दौरान विधायक निवास के पास दक्षिण मध्य सांस्कृतिक केंद्र के सामने एक 25 से 30 वर्षीय स्नैचर ने झटका मारकर विनया के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन िलया और भाग गया। मंगलसूत्र की कीमत 55 हजार रुपए बताई जा रही है।
ताला तोड़कर गहने व नकदी चोर
अंबाझरी इलाके में एक मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी व गहने सहित करीब 94 हजार रुपए का माल चुरा ले गए। घटना प्रेमलाल कटरे के मकान में हुई। भरत नगर, सहस्त्रबुद्धे ले-आउट निवासी प्रेमलाल कटरे (76) ने अंबाझरी थाने में चोरी की शिकायत की है।
मोबाइल चोर हत्या का भी आरोपी निकला
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर शनिवार की शाम को एक मोबाइल चोर पकड़ा गया, जिसने चलती ट्रेन से मोबाइल चुराए हैं। आरोपी से कड़ी पूछताछ में उस पर विभिन्न थानों में चोरी से लेकर हत्या तक के मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। फिलहाल आरोपी को जीआरपी वर्धा को सौंप दिया गया है। कार्रवाई मंडल सुरक्षा अधिकारी आशुतोष पांडे के मार्गदर्शन में की गई। जानकारी के अनुासर शाम को आरक्षक सुभाष वर्मा और आरक्षक जितेंद्र मोरया को ट्रेन संख्या-02169 प्लेटफार्म नं.-04 पर आने पर एक संदिग्ध यात्री दिखाई दिया। उसे हिरासत में लेकर थाने ले जाकर उपनिरीक्षक दिलीप सिंह के सामने पेश किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि जाट (47), निवासी दुर्गासाईं मंदिर, कंजर बस्ती, जबलपुर, मध्य प्रदेश निवासी बताया। आरोपी से 4 मोबाइल और एक ईयरबड जब्त किए गए, जो उसने भुसावल-नागपुर के बीच चलती ट्रेन नं.-02169 से चुराए थे। कानूनी औपचारिकता के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया। चूंकि, एक शिकायतकर्ता अनंत वानी (44), निवासी नाशिक ने जीआरपी वर्धा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, इसलिए आरोपी को जीआरपी वर्धा को सौंप दिया गया, जहां पूछताछ में आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, चोरी, आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज पाए गए हैं।
कैमरा किट लेकर भागा कार चालक सहित दो गिरफ्तार
एक वीडियोग्राफर का प्री-वेडिंग शूट के नाम पर कैमरा किट लेकर भागे कार चालक सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम अमोल शहाणे (35), जीजामाता नगर, वाठोड़ा और आकाश चौधरी (24), नानामांगली, कामठी निवासी है। घटना का मास्टर माइंड आकाश है। वीडियोग्राफर राजेश श्रीवास है। आकाश, राजेश के साथ प्री-वेडिंग शूट का काम कर चुका है। आकाश ने ही राजेश की कैमरा किट चुराने के लिए अपने दोस्त अमोल को लूट में शामिल किया था। चूंकि अमोल को राजेश नहीं पहचानता था, इसलिए अमोल बड़ी आसानी से दोस्त की टैक्सी लेकर राजेश से मिलने वाठोड़ा गया, वहां उसकी कैमरा किट कार की डिक्की में रखवाई और बाद में डिक्की खुली रह जाने का बहाना कर राजेश को नीचे उतरने को कहा और वह कार लेकर फरार हो गया।
कुएं में कूदकर युवक ने दी जान
सावनेर पुलिस थाने की सीमा में आने वाले सोनपुर शिवार में एक युवक ने कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। शनिवार की दोपहर पानी पीने कुएं के पास गए मजदूरों को शव तैरता दिखाई देने से घटना उजागर हुई। हालांकि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सावनेर तहसील के ब्रह्मपुरी निवासी कमलाकर शंकर वालके (30) यह विगत 3 दिन से लापता था। परिजनों ने उसे तलाशने का भरकस प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार की दोपहर सोनपुर शिवार के चीकू पांडे के खेत में स्थित कुएं पर कुछ मजदूर पानी पीने गए तो उन्हें कुएं में शव नजर आया। इसकी जानकारी सावनेर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाल कर उसकी शिनाख्त की अपील की। जिसके बाद शव कमलाकर का होने की जानकारी मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए सावनेर ग्रामीण आरोग्य प्रशिक्षण केन्द्र रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक कमलाकर किसी निजी कंपनी में कार्यरत था, लेकिन डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी नौकरी छूट गई थी। विगत कुछ माह से वह किसी अज्ञात अवसाद में था। इसके चलते उसने यह कदम उठाने की चर्चा है। फिलहाल सावनेर पुलिस स्टेशन में अाकस्मिक मृत्यु के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच थानेदार मारूति मुलुक के मार्गदर्शन में एचसी कृष्णा जुनघरे व सिपाही होमेश्वर बांबल कर रहे हंै।
स्वतंत्रता दिवस: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आजादी का यह महोत्सव विश्वविद्यालय ने आजादी के अमर नायकों को समर्पित करते हुए आयोजित किया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे जी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया और कुलसचिव डाॅ. विजय सिंह विषेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर एनसीसी नेवल विंग के कैडेट्स ने फ्लैग मार्च करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। साथ ही परेड में स्पोर्ट्स क्लब, एनएसएस और स्टूडेंट एक्टिविटी काउंसिल (सैक) भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएनटीयू के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे जी ने इस अवसर पर कहा कि ये उत्साह और उमंग की वापसी एक ऐसे आह्वान के ऊपर हो रही है जो इस समय पूरे देश में है। हमारे देश ने जिस तरह की प्रगति पिछले कुछ वर्षों में की है जिस आधार पर यह प्रगति की गई है वो निश्चित ही गर्व के योग्य है। कोविड के दौरान हमने विश्व मानवता हेतु दवाएं एक्सपोर्ट कीं। कोविड में हमने लोगों को बताया कि यदि जीवन शैली है तो वो भारतीय जीवन शैली है जिसके माध्यम से विष्व बचा रह सकता है। हमारी परंपरा ही हमारी रीढ़. की हड्डी है जो हमें बचाए रहती है। हमारा विश्वविद्यालय सदैव यही प्रयत्न करता है कि एकता, अखंडता और सद्भाव का हम यहां उदाहरण प्रस्तुत करें। कुलपति डाॅ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया जी ने विद्यार्थियों से कहा कि यह समय सकारात्मक ऊर्जा का है। सभी को अपने कार्यक्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए ताकि हम राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दे सकें। वहीं कुलसचिव डाॅ. विजय सिंह जी ने कहा कि इस समय विद्यार्थियों के सामने अनंत संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को देश को आगे ले जाने का संकल्प लेना चाहिये।
विश्वविद्यालय के स्टूडेंट एक्टिविटी काउंसिल के छात्र रिषी रघुवंषी और एनसीसी नेवल विंग के कैडेट्स चिराग और ग्रुप ने देशभक्ति गीत गाकर देशभक्ति का समां बांध दिया। एनएसएस के स्वयंसेवक अविनाष और ग्रुप एवं सैक के टीना और नेहा ने ग्रुप डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं छात्र विवेक भास्कर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इसी क्रम में टैगोर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रबीन्द्रनाथ टैगोर की जीवनी पर आधारित नाटक ‘एकला चलो रे’ की मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर आजादी के 75वें वर्ष तथा देश में पहली बार आयोजित ‘हर-घर तिरंगा’ कार्यक्रम के भावी स्मरणार्थ राष्ट्रीय कैडेट कोर के नेवल विंग और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बैनर तले कुलाधिपति श्री संतोष चौबे, कुलपति डॉ. ब्रम्ह प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ विजय सिंह, एनसीसी आफिसर सब लेफ्टिनेंट मनोज मनराल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ रेखा गुप्ता एवं श्री गब्बर सिंह सहित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में पौधारोपण भी किया गया। आजादी के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर इन पौधों के सम्मुख विद्यार्थियों को ले जाकर आजादी की कहानियां सुनाने का प्रण भी लिया गया। कार्यक्रम का संचालन विवेक भास्कर एवं संस्कृति द्वारा किया गया।
CSS Founder: A Web Design Company डिजिटलाइजेशन को आगे बढ़ाने और मेड इन इंडिया का सपना पूरा करने में अपना योगदान दे रहा है।
डिजिटल डेस्क, नोएडा। CSS Founder एक वेबसाइट डिजाइनिंग कंपनी है जो कि मेक इन इंडिया के विजन को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखती है। हजारों वेबसाइट बनाने के पश्चात CSS Founder ने अपनी छाप भारत के साथ-साथ भारत के बाहर विविध ग्राहकों के साथ जुड़ी हैं जिनमें यूएई, यूएएस और यूके जैसे देश शामिल है। इस कंपनी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किसी भी क्षेत्र एवं पृष्ठभूमि तथा वित्तीय क्षमता के व्यवसायियों के लिए बहुत सुंदर वेबसाइट डिजाइनिंग को पूरा करते हैं। Css Founder एक Website Designing Company in Delhi है जो की दिल्ली एनसीआर में बहुत प्रचलित है ये कंपनी एक ही लक्ष्य पर काम कर रही है वो है हर किसी स्टार्टअप या बिज़नेस का अपना खुद का वेबसाइट हो और वो डिजिटल इंडिया में अपना योगदान दे सक।
'मेड इन इंडिया' अभियान में हिस्सा
इमरान खान कंपनी के संस्थापक हैं और इनके मार्गदर्शन में कार्य करते हुए फॉर्म अपनी सभी विश्वासनीय सस्ती एवं विश्वसनीय व्यवसाय डिजाइनिंग के सेवाओं के लिए खास तौर पर जानी जाती हैं, क्योंकि सारे जगह सालों को डिजिटल मैप पर लाएंगे। 2016 में कंपनी की स्थापना के पश्चात सी एस एस फाउंडर 'मेड इन इंडिया' वेबसाइटों के साथ अपना व्यापारिक समुदाय को पूरा करने के लिए कार्य किया है और जरूरतमंद बच्चों के लिए एवं गरीबों को मुफ्त भोजन और राशन प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।
CSS Founder के संस्थापक इमरान खान जी का कहना है कि "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस उद्योग से आ रहे हैं। हम आपको एक वेबसाइट बनाने में सक्षम रूप से मदद करेंगे एवं प्रेरित करेंगे। जिससे कि आप की व्यवस्थाएं को उड़ान भरने में मदद प्रदान हो पाएगी" और आज के युग में एक व्यवसाय के लिए एक वेबसाइट होना अति आवश्यक है वैश्विक स्तर पर 'मेड इन इंडिया' के सपने को पूरा करने का लक्ष्य रखते हैं और 'मेक इन इंडिया' के अभियान को भी प्रतिक्रियाओं के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।
भलाई के लिए आगे कदम बढ़ाए
केवल इतना ही नहीं यह टीम गरीबों की भलाई के लिए भी आगे आई है जिसके अंतर्गत उन्होंने गरीब बच्चों को खाना बांटा एवं जरूरतमंदों को राशन प्रदान भी करने का लक्ष्य रखा है भोजन में राजमा, चावल, अचार, रायता, चिप्स, पारले जी बिस्किट, छोले, पूरी और उसके साथ मिठाई भी रखी है। यदि हम राशन की बात करें तो दाल, चावल, आटा, चीनी, तेल, नमक, मटर, चने, सोयाबीन और कुछ जरूरी मसाले भी बांटने के लिए लिस्ट में रखे हैं और यह राशन मुफ्त में बांटा जाता है और भोजन भी मुफ्त में कराया जाता है। पूरे वर्ष में 80,000 बच्चों को भोजन कराने का लक्ष्य CSS Founder द्वारा रखा गया है।
चाहते हैं डिजिटलाइजेशन को बढ़ाना
भारत के साथ-साथ यह कंपनी अमेरिका में भी अपने कदम जमाने के लिए प्रतिबंध है एवं पहले से ही यह कंपनी पर कई सारे परियोजनाओं को शुरू कर चुकी है और इसकी सटीकता बहुत गहराइयों तक पहुंच चुकी है। उसी के साथ या कंपनी कोलंबिया, रियाद, शिकागो, दुबई, अबू धाबी, जेद्दा, नॉर्वे, डेनवर, बोईस, टोरंटो, टोक्यो, शारजाह और अटलांटा जैसे आधी टॉप विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ रही है।
कंपनी द्वारा अपने उपयोगकर्ताओं के लिए वेबसाइट बनाने का कार्य जटिलता के साथ किया जा रहा है और यह भारत में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण रूप से कोशिश कर रही है उसी के साथ-साथ विदेशों से भी संबंध बना रहे हैं। CSS Founder कया कहना है कि स्टार्टअप, व्यवसाय को आगे बढ़ने के साथ साथ हमें अपने योगदान देश के लिए भी देना चाहिए।
लॉ समाधान: कानूनी और लेखा समस्याओं के समाधान का एकमात्र स्थान
डिजिटल डेस्क, भोपाल। कोर्ट-कचहरी के चक्कर कोई नहीं काटना चाहता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जहां जनता को सही सलाह न मिलने का डर सताता है, वहीं, कानून के पचड़े में पड़ना घर बार बिकने के सामान समझा जाता है। इसी डर से आज भी ऐसा देखा जाता है की बहुत से केस रिपोर्ट ही नहीं हो पाते हैं। लेकिन, यदि जनता के पास ऐसा कुछ हो जिस पर वह विश्वास कर सके और ठगा सा महसूस न करे, तो कैसा होगा? ऐसा होने पर न सिर्फ जनता को सही कानूनी सलाह मिलेगी, सलाह उनकी जेब पर भारी भी नहीं पड़ेगी और आसानी से मिलेगी। ऐसा ही है लॉ समाधान पोर्टल। कानूनी और लेखा सेवा प्रदान करने की क्षमता रखने वाले इस पोर्टल पर जनता विश्वास कर सकती है क्योंकि इसके साथ जुड़ें होंगे देश के बेहतरीन और जाने माने वकील और लेखा सेवाओं से जुड़े प्रोफेशनल।
जनता, नए कारोबारियों, अधिवक्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए उत्तम मंच
डिजिटल इंडिया से प्रेरित नए स्टार्टअप लॉ समाधान की नींव रखी है उत्साही और अपने-अपने क्षेत्र के पारखी जोधपुर के गौरव गहलोत, वाराणसी के आयुष मणि मिश्रा और भरतपुर के प्रणव शर्मा ने। यह एक नया स्टार्टअप है जो जल्द ही सेवा देने के लिए बाजार में आ रहा है। यह कानूनी समाधान प्रदान करने में इंडस्ट्री में शीर्ष और अग्रणी वेब पोर्टल बनने की क्षमता रखता है। इस पोर्टल का उद्देश्य भारत में लीगल और लेखा सेवाओं को एक डिजिटल मंच पर लाना है। यह ग्राहकों और नए कारोबारियों के लिए सबसे अच्छा मंच होगा क्योंकि ग्राहक को एक क्लिक पर लॉ समाधान द्वारा सबसे तेज, सर्वोत्तम और सस्ती सेवा प्रदान की जाएगी। यह सभी अधिवक्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए भी सबसे अच्छा मंच होगा।
कानूनी और लेखा सलाह एक क्लिक पर
कंप्यूटर पर सिर्फ एक क्लिक से जरिए जनता को मिल पाएगी बेहतरीन वकीलों द्वारा उत्तम सलाह और वह भी बड़ी आसानी से। चाहे वह कोई उपभोक्ता शिकायत हो या कंपनी पंजीकरण कार्य, लाइसेंस और ट्रेडमार्क संबंधी कार्य या कानूनी दस्तावेज, जीएसटी, कानूनी नोटिस, सिविल और आपराधिक कानूनी सेवा या संपत्ति संबंधी मामले या साइबर अपराध, धर्म परिवर्तन, विवाह पंजीकरण, कोर्ट मैरिज, तलाक और आप्रवास पर सलाह आदि सेवाएं, यह पोर्टल सभी प्रकार की सेवाएं प्रदान करने में समर्थ होगा।
मुफ्त संपर्क विवरण
आपके क्षेत्र के शीर्ष अधिवक्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) उनके कार्य अनुभव और विशेषज्ञता का विवरण संपर्क सूत्र सहित मुफ्त में प्रदान किया जाएगा।
समाधान ऐसा जो होगा ग्राहक के बजट में
क्षेत्र के शीर्ष अधिवक्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के इस पोर्टल से जुड़ने पर उनके कार्य अनुभव और विशेषज्ञता का फायदा जनता को मिलेगा। और तो और यह सब ग्राहक के बजट में।
क्या है लॉ समाधान और इसकी सेवाएं कैसे ली जा सकती हैं
- यह सभी प्रकार की कानूनी और लेखा सेवाओं के समाधान के लिए सलाह प्रदान करने का सामर्थ्य रखने वाला भारत का एकमात्र वेब पोर्टल है
- शीर्ष अधिवक्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) द्वारा सटीक, किफायती, पारदर्शी सलाह
- मुफ्त संपर्क विवरण – आपके क्षेत्र के अधिवक्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) का संपर्क विवरण मुफ्त उपलब्ध होगा
- लॉ समाधान का सम्पूर्ण भारत में अधिवक्ता और सीए का विशाल नेटवर्क बन रहा है
- शीर्ष अधिवक्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के लॉ समाधान से जुड़ने से इसकी विश्वसनीयता कई गुना बढ़ जाती है
- जिसे भी लीगल या लेखा सेवा संबंधित सलाह चाहिए वह कंप्यूटर या मोबाइल पर वेब पोर्टल lawsamadhan.com खोले और जो सेवा लेना चाहते हैं उसे चुने।
- आप इस पोर्टल पर एक क्लिक कर लंबे अनुभव वाली टीम से सर्वोत्तम कानूनी और वित्तीय सलाह प्राप्त कर सकते हैं
- आपके तय बजट और केस के हिसाब से लॉ समाधान आपको बेस्ट अधिवक्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) द्वारा सुझाव प्रदान करता है
- मध्यस्थता सेवाएं (एडीआर) भी प्रदान की जाती हैं
- नए कारोबार को कानूनी सलाह सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं
बॉक्स
एक क्लिक पर सभी प्रकार की कानूनी और लेखा सेवा पर सलाह
उपभोक्ता शिकायत, कंपनी पंजीकरण, लेखा सेवाएं, लाइसेंस और ट्रेडमार्क, जीएसटी, कानूनी दस्तावेज, कानूनी नोटिस, सिविल और आपराधिक कानूनी सेवाएं, संपत्ति संबंधी मामले, साइबर अपराध, धर्म परिवर्तन, विवाह पंजीकरण, कोर्ट मैरिज, तलाक, आप्रवास पर सलाह आदि
खबरें और भी हैं...
दिल्ली : ठाकुर बने पुलिस एससीपी, स्पेशल सेल, श्रीवास्तव को एससीपी क्राइम बनाया गया
अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक अदालत : तालिबान के अपराधों की जांच करेगी
कोर्ट परिसर: दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने रोहिणी कोर्ट का दौरा कर क्राइम सीन का निरीक्षण किया
अफगानिस्तान : तालिबान में अब दाढ़ी बनाना, ट्रिम करना गुनाह
स्पेशल टास्क फोर्स: कोलकाता में सिम बॉक्स की जब्ती से बड़े अंतरराष्ट्रीय अपराध की आशंका