- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पुलिसकर्मी पर हमला कर भाग रहा...
पुलिसकर्मी पर हमला कर भाग रहा अपराधी जवाबी फायरिंग में मारा गया
डिजिटल डेस्क, मुंबई। नालासोपारा इलाके में सोमवार की दोपहर स्थानीय पुलिस ने एक अपराधी को मार गिराया। दोपहर लगभग 2 बजे के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हिस्ट्रिसिटर अपराधी गोविंद राणा ने हमला कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राणा की मारा गया। इस घटना में मनोज सकपाल व मंगेश चव्हाण नामक दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
इस अपराधी के खिलाफ मुंबई व मीरा भायंदर सहित विभिन्न पुलिस स्टेशनों में डकैती, चेन स्नैचिंग, लूट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पालघर पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ शिंगे ने बताया कि वसई अपराध शाखा के पुलिसकर्मी मनोज सकपाल व मंगेश चव्हाण क्षेत्र में गस्त कर लौट रहे थे। इसी दौरान एक वडा पाव दुकान के पास उन्हें कुठ संदिग्ध लोग दिखाई दिए तो पुलिसकर्मियों द्वारा पूछताछ शुरू कर दी गई। इसके बाद उनमे से एक व्यक्ति चौरसिया नाका से राधा नगर की ओर भागने लगा। दोनो पुलिसकर्मी भी उस आदमी के पीछे दौड़े।
इसी दौरान विष्णु दर्शन बिल्डिंग के समीप भाग रहे अपराधी ने पुलिस कांस्टेबल मंगेश चव्हाण के ऊपर चाकू से हमला कर दिया जिससे मंगेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिसकर्मियों के जवाब फायरिंग में गोविंद राणा मारा गया।
Created On :   23 July 2018 3:24 PM GMT