मुख्य सचिव मलिक बन सकते हैं राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त 

CS Malik may be new Chief Information Commissioner of the state
मुख्य सचिव मलिक बन सकते हैं राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त 
मुख्य सचिव मलिक बन सकते हैं राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त 

डिजिटल डेस्कनागपुर। विजय सिंह "कौशिक"। राज्य के मुख्य सचिव सुमित मलिक महाराष्ट्र के नए मुख्य सूचना आयुक्त हो सकते हैं। हालांकि इस पद के लिए पूर्व मुख्य सचिव स्वाधीन क्षत्रिय और अतिरिक्त मुख्य सचिव भगवान सहाय भी रेस में हैं। शीतकालीन सत्र के बाद मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति की जाएगी। बॉम्बे हाइकोर्ट ने यह पद तुरंत भरने का निर्देश दिया है। 

 समिति की बैठक में हुई चर्चा, अधिवेशन के बाद लगेगी मुहर 

राज्य के मुख्य सचिव मलिक का कार्यकाल अभी शेष है पर आगामी लोकसभा और उसके बाद होने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस नए मुख्य सचिव की नियुक्ति करना चाहते हैं। इस लिए मालिक को राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त और वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डीके जैन को मुख्य सचिव बनाया जा सकता है।

बैठक में संभावित नामों पर हुई थी चर्चा

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर गत बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक हुई इस बैठक में राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल और विपक्ष के नेता राधाकृष्ण पाटिल मौजूद थे। बैठक में मुख्य सूचना आयुक्त के नाम पर अंतिम फैसला नहीं हो सका, लेकिन संभावित नामों पर चर्चा हुई। अधिवेशन बाद इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। इसके साथ ही प्रशासन में महत्वपूर्ण फेरबदल होगा।

मदान हो सकते हैं अतिरिक्त मुख्य सचिव

मुंबई मनपा आयुक्त पद पर भी नई नियुक्ति होगी। जबकि एमएमआरडीए की कमान संभाल रहे यूपीएस मदान जैन की जगह पर वित्त विभाग के नए अतिरिक्त मुख्य सचिव हो सकते हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति में इन नामों पर चर्चा हुई थी। जिसके बाद साफ संकेत हैं कि जल्द ही प्रशासनिक तौर पर बड़े फेरबदल होने जा रहे हैं।

सरकार का मूड

भले ही मुख्य सचिव मलिक का कार्यकाल बाकी है, लेकिन लोकसभा और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार को लग रहा है कि अब नए मुख्य सचिव की नियुक्ति पर कदम उठाया जाना चाहिए। यही कारण है कि मालिक को राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त और वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डीके जैन को मुख्य सचिव बनाने का विचार किया जा रहा है।

Created On :   15 Dec 2017 8:56 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story