नायलन मांजे में 4 दिन तक 40 फीट उंचाई पर फंसी रही बर्ड, रेस्क्यू कर बचाई जान

नायलन मांजे में 4 दिन तक 40 फीट उंचाई पर फंसी रही बर्ड, रेस्क्यू कर बचाई जान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पतंगबाजी के शौकीनों का खामियाजा पक्षियों को भुगतना पड़ रहा है। हाल ही में एक बर्ड करीब 4 दिन पेड़ की 40 फीट उंचाई पर नायलन मांझे में उलझी रही। स्थानीय लोगों की नजर पड़ी, पक्षी प्रेमियों को जानकारी देने के बाद उसे 2 घंटे का रेस्क्यू कर मांझे से निकाला गया। जिसमें  बर्ड के पर भी कट गए। 4-5 दिन से भूखी-प्यासी रहने से बर्ड अस्वस्थ्य थी। ऐसे में उसका उपचार किया गया। जिसके बाद वह ठीक होते ही गुरुवार को फुर्र हो गई। इसका वीडियो वायरल हो गया।

महल इलाके में चिटनीसपुरा झंडा चौक में एक पेड़ पर पतंग के साथ मांझा अटका था। जिसमें बर्ड फंस गई थी। पास ही में रहने वाले अंकित घुबे की नजर पड़ते ही उसने तुरंत पक्षी मित्र स्वप्निल बोधाने व पियूष आकरे को जानकारी दी। ऐसे में पक्षी मित्रों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच रेस्क्यू शुरु कर दिया। इसकी जानकारी अग्निशमन दस्ते को भी दी गई। जिसके बाद दस्ता भी पहुंच गया था। लेकिन उंचाई इतनी ज्यादा थी कि बर्ड तक पहुंचना लगभग असंभव था। 

ऐसे में एक व्यक्ती के मकान की छत पर चढ़ते हुए बांस की मदद से करीब दो घंटों की मशक्कत के बाद कोयल को उलझे हुए मांजे से निकालने में सफलता मिली। इसके बाद उसे दो दिन तक ट्रीटमेंट दिया गया। गुरुवार शाम उसी पेड़ के आस-पास गलियों में बर्ड को छोड़ा गया।

Created On :   20 Dec 2018 2:21 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story