महाराष्ट्र में जल्द खोली जाएगी साइबर यूनिवर्सिटी

Cyber university to be opened soon in Maharashtra
महाराष्ट्र में जल्द खोली जाएगी साइबर यूनिवर्सिटी
महाराष्ट्र में जल्द खोली जाएगी साइबर यूनिवर्सिटी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि बढती साइबर क्राइम की घटनाओं की रोकथाम के लिए राज्य में जल्द ही साइबर यूनिवर्सिटी के अलावा खेल यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। मंत्री सावंत ने कहा कि आतंकवादी बेहद अत्याधुनिक तकनीक की मदद से आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दे सकते है। इस बात को ध्यान में लेते हुए इसके परिणामों का हमारे युवा सामना कर सके। इसलिए सरकार प्रदेश में साइबर विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी में है। मंत्री सावंत ने पुणे स्थित एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, एमआइटी स्कूल ऑफ गवर्मेंट व भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रुप से यहां विज्ञान भवन में आयोजित भारतीय छात्र संसद में अपने संबोधन के दौरान यह जानकारी दी। वे छात्र संसद में विद्रोह, आंतकवाद व नक्सलवाद से संघर्ष-कारण और चुनौतियां विषय पर बोल रहे थे।

दिल्ली सरकार की शिक्षा नीति अपनाएगी महाराष्ट्र सरकार

उच्च व तकनीकी मंत्री उदय सामंत ने अपने दिल्ली दौरे में शुक्रवार को दिल्ली के उमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सामंत ने कहा कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा में सुधार को लेकर अच्छे उपक्रम चलाए हैं और उसका यहां के बच्चों को काफी लाभ मिल रहा है। महाराष्ट्र सरकार भी दिल्ली सरकार के शिक्षा नीति को अपनाने की योजना है। इसके अध्ययन के लिए जल्द ही राज्य के शिक्षा विभाग की एक टीम यहां भेजी जाएगी जो यहां के शैक्षिक पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी लेगी। उन्होंने बताया कि राज्य की शिक्षा पद्धति के बारे में जानकारी लेने के लिए उपमुख्यमंत्री सिसोदिया भी महाराष्ट्र आने वाले है।
 

Created On :   22 Feb 2020 9:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story