नियमित जलापूर्ति मनपा के सामने बनी चुनौती

Daily water supply difficult to municipal corporation
 नियमित जलापूर्ति मनपा के सामने बनी चुनौती
 नियमित जलापूर्ति मनपा के सामने बनी चुनौती

डिजिटल डेस्क,नागपुर। शहर को जलापूर्ति करने वाली ग्रामीण क्षेत्र के नदी व बांधों में अल्प बारिश के कारण नागरिकों को नियमित जलापूर्ति करने की चुनौती नागपुर महानगरपालिका के सामने है। ग्रामीण क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारू रहे, इसके लिए महानगरपालिका ने जलसंवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। भविष्य में  ग्रामीण क्षेत्र को भी जलसंवर्धन बाबत कार्य कर नागरी-ग्रामीण क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने में सहयोग करें। मनपा इसके लिए पहल करेगी। यह आह्वान महापौर नंदा जिचकार ने किया। 

चौरई बांध से तोतलाडोह में पानी कम हुआ

विशेष यह कि, मध्यप्रदेश सरकार ने चौरई बांध बनाने से नागपुर शहर को जलापूर्ति करने वाले तोतलाडोह प्रकल्प में पानी कम हुआ है। जिस कारण नागपुर शहर को जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है। जुलाई महीने में एक दिन के अंतराल से जलापूर्ति हो रही है। बारिश में विलंब होने के कारण नदी, तालाब सूख गए हैं। ऐसे में पहली बार नागपुर शहर को एक दिन के अंतराल से पानी मिल रहा है। नागरिकों में पानी को लेकर जागरूकता निर्माण हुई है। जलयुक्त शिवार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ा है। मनपा रेनवॉटर हार्वेस्टिंग पर जोर दे रही है। जिस कारण शहर के कुएं और बोरवेल को पुनर्जीवन मिला है। जलसंवर्धन के क्षेत्र में नागरी-ग्रामीण भागीदारी अधिक  दृढ़ करने की दृष्टि से मनपा पहल करेगी। परिषद में यूनिवर्सिटी फॉर ग्लोबल स्ट्रेटेजिस स्थित नैचुरल रिसोर्सेस एंड इकोसिस्टिम के कार्यक्रम संचालक आंद्रे मादेर, आईजीईएस के अध्यक्ष प्रा. काजुहिको ताक्युचि सहित वक्ता के रूप में डॉ. राजीब शॉ, तोमोको ताकेडा, डॉ. समीर देशकर, बिजॉन कुमार मित्रा, प्रा. हसन विरजी, मोकोटो इशिगाऊको ने हिस्सा लिया। 

ग्राम पंचायतों को मनपा कर रही जलापूर्ति 

जापान में इंस्टिट्यूट फॉर ग्लोबल एनवॉयरमेंट स्ट्रेटजिस कियो यूनिवर्सिटी और वीएनआईटी के संयुक्त तत्वावधान में योकोहामा में सस्टेनेबल एशिया एंड द पैसिफिक परिषद-2019 का आयोजन किया गया था। इस परिषद में महापौर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा शामिल हुईं। परिषद को संबोधित करते हुए वे बोल रही थीं। महापौर जिचकार ने जापान सरकार के तकनीकी विशेषज्ञों को बदलते मौसम के कारण नागपुर शहर में बढ़ रहे जलसंकट का सामना करने की दृष्टि से जल व्यवस्थापन क्षेत्र में और अधिक कार्य की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि, मनपा डिफेंस कॉलोनी और समीपस्थ ग्राम पंचायतों को अंबाझरी तालाब से जलापूर्ति कर रही है। दूषित पानी पर प्रक्रिया कर िवद्युत केंद्रों को उसे दिया जा रहा है। जिस कारण शुद्ध पानी की बचत हो रही है। इससे मनपा को राजस्व भी प्राप्त होता है। 

Created On :   1 Aug 2019 10:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story