दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव : पार्टिसिपेंट्स डिसाइड कर रहे थीम , हटकर धमाल मचाने की तैयारी

Dainik bhaskar garba festival participants are decide themes
दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव : पार्टिसिपेंट्स डिसाइड कर रहे थीम , हटकर धमाल मचाने की तैयारी
दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव : पार्टिसिपेंट्स डिसाइड कर रहे थीम , हटकर धमाल मचाने की तैयारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव की पूरी शहर में धूम है। इस बार पार्टिसिपेंट्स गरबा के लिए थीम डिसाइड कर रहे हैं, जिसमें वे गरबा ग्राउंड में अलग-अलग थीम में नजर आने वाले हैं। महिलाओं का ग्रुप, कपल्स का  ग्रुप, बच्चों का ग्रुप और यूथ का ग्रुप मिलकर गरबा की प्लानिंग कर रहा है। गरबा महोत्सव में जमकर धमाल होनेवाली है। इसमें बेहतरीन ड्रेस, ज्वेलरी और मेकअप के साथ पार्टिसिपेट गरबा खेलने वाले हैं। गरबा प्रतिभागियों की तैयारियों पर चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि वे किस तरह से तैयारी कर रहे हैं। 

यूनिक थीम और ड्रेस होगा
हम पिछले 3 वर्ष से दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव में भाग ले रहे हैं। गरबा के लिए कुछ यूनिक थीम डिसाइड कर रहे हैं। साथ ही ड्रेस भी सबसे अलग है। चार दिन के लिए अलग-अलग ड्रेस और ज्वेलरी भी बुक करवाना है। ड्रेस तो हमने पसंद कर ली है। मार्केट में गरबा के लिए बहुत ही सुंदर ड्रेस का कलेक्शन आया है। 
पीहू और नितिक्षा, पार्टिसिपेट्स

ग्राउंड में करेंगे फुल धमाल
गरबा ग्राउंड फुल धमाल होगा। हम वर्ष भर दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव का इंतजार करते हैं। इस बार गरबा में सभी ने मिलकर बढ़िया प्लानिंग की है। गरबा खेलने के साथ हमें प्राइज भी जीतना है, इसलिए परफॉर्मेंस भी बढ़िया देनी है। हर स्टेप की बढ़िया प्रैक्टिस कर रहे हैं। जो भी स्टेप समझ नहीं आता है उसे ट्रेनर से फिर से पूछते हैं। इसके साथ ही ड्रेस के साथ प्रॉप्स भी यूज करने वाले हैं। 

लोकगीतों से स्वच्छता संदेश
स्वच्छता के प्रति नागरिकों एवं स्कूली विद्यार्थियों में जागरूकता लाने के लिए दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र  ने स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया। इसके अंतर्गत मानवता हाईस्कूल, चंद्रमणि नगर एवं नवयुग विद्यालय, महल में "खड़ी गम्मत" कार्यक्रम किया गया। इसमें विद्यार्थियों को लोकगायन के माध्यम से स्वच्छता का महत्व समझाया गया।  "लोकगायन", "खड़ी गम्मत" के कलाकारों ने अपने गायन से विद्यार्थियों को स्वच्छता रखने एवं प्लास्टिक मुक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर मानवता हाईस्कूल के मुख्याध्यापक  जे. वी. गजभे, मानवता प्राथमिक स्कूल के मुख्याध्यापक  एस.जे. जिवतोड़े, संचालक सुभाष इटनकर, सांस्कृतिक विभाग प्रमुख  पी. एम. शेलकी  की उपस्थिति रही।        

प्लास्टिक है हानिकारक  
नवयुग विद्यालय  महल में आयोजित कार्यक्रम में प्लास्टिक हमारे लिए कितना हानिकारक है एवं स्वच्छता रखने से क्या लाभ होता है व इसके लिए क्या प्रयास करने चाहिए, इसकी जानकारी मनोरंजनात्मक रूप से विद्यार्थियों को दी गई। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका डॉ. माया गायकवाड़ उपस्थित  थीं। केंद्र द्वारा 30 सितंबर  तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में  दिनकर धाबेकर, गजानन शेलके,  ईश्वर श्रीरामे का योगदान रहा। 
 

Created On :   27 Sep 2019 8:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story