दैनिक भास्कर के  मानसून धमाका में उपहारों की बहार

Dainik bhaskar monsoon blast readers get gifts maharashtra
दैनिक भास्कर के  मानसून धमाका में उपहारों की बहार
दैनिक भास्कर के  मानसून धमाका में उपहारों की बहार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दैनिक भास्कर मानसून धमाका में पाठकों को प्रतिदिन उपहार दिए जा रहे हैं। एक तरफ मानसून में बारिश, ताे दूसरी तरफ दैनिक भास्कर मानसून धमाका में उपहारों की बारिश हाे रही है। इन उपहारों की श्रृंखला में जया वंजारी, पूजा वंजारी, वर्षा सांगवाने तथा सुनील जुमाडे को विभिन्न उपहार दिए गए। विजेताओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए ‘दैनिक भास्कर’ से चर्चा की।

उपहार पाने का मजा ही अलग

दैनिक भास्कर मानसून धमाका में पाठकों को विभिन्न उपहार दिए जा रहे हैं। हमने मानसून धमाका में सेलो फ्लास्क जीता है। उपहार पाने का मजा ही अलग होता है। हर उपहार योजना में भाग लेते हैं। यह उपहार जब मिला, तो बहुत अच्छा लग रहा है।  -जया वंजारी

फूड कंटेनर जीता 

मानसून धमाका में फूड कंटेनर जीता है। परिवार के सभी सदस्य बहुत खुश हैं। दैनिक भास्कर में खबरें भी बढ़िया होती हैं, साथ ही समय-समय पर विभिन्न इवेंट्स का आयोजन भी किया जाता है।  -वर्षा सांगवने

पहली बार जीता बड़ा प्राइज

पहले भी बहुत सारे उपहार जीते हैं, लेकिन बड़ा प्राइज पहली बार जीता है। डिनर सेट जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है। मानसून धमाका में उपहार की बहार हो रही है। पूरा परिवार के सदस्य बहुत खुश हैं। -सुनील जुमाडे

Created On :   22 Aug 2019 2:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story