दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड 2018 - प्राप्त हुए हजारों नॉमिनेशन

Dainik Bhaskar Woman Award 2018 - Thousands of nominations received
दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड 2018 - प्राप्त हुए हजारों नॉमिनेशन
दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड 2018 - प्राप्त हुए हजारों नॉमिनेशन

डिजिटल डेस्क,नागपुर। दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित  वुमन अवार्ड के नॉमिनेशन क्लोज हो चुके हैं। दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित वुमन अवार्ड के लिए न सिर्फ विदर्भ से बल्कि संपूर्ण  भारत से महिलाओं द्वारा भेजे नॉमिनेशन प्राप्त किए जा चुके हैं। नॉमिनेशन प्रोसेस कंपलिट होने के बाद अब अगले चरण की चयन प्रक्रिया भी शीघ्र ही शुरू होगी। महिलाओँ को अब नाम घोषित होने का बेसब्री से इंतजाार है। 

कैटेगरी में से चुने जाएंगे नॉमिनीज
वुमन अवार्ड के लिए एजुकेशन, स्पोर्ट्स, सोशल, आउटस्टैडिंग स्टूडेंट फीमेल, आर्ट एंड कल्चर, उद्योजिका, स्मॉल बिजनेस कैटेगरीज में से  वुमन अवार्ड के लिए जल्द ही निर्णायकों द्वारा हर कैटेगरी में से उत्कृष्ट नॉमिनीज को चुना जाएगा। वुमन अवार्ड के लिए नॉमिनेशन कराने वाली महिलाओं को इस बात का इंतजार है कि कब वुमन अवार्ड का आयोजन किया जाएगा और इस बार किसका भाग्य साथ देना वाला है। बता दें प्राप्त नामिनेशन से हमारी ज्यूरी हर वर्ग से 5 महिलाओं को चुनेगी व वोटिंग द्वारा हर वर्ग की विजेता का चयन किया जाएगा। शहर की एक सर्वश्रेष्ठ महिला संगठन को भी साथ में ही पुरस्कृत किया जाएगा।

अब हैै बेसब्री से इंतजार
उल्लेखनीय है कि दैनिक भास्कर अपने नए-नए उपक्रमों से हमेशा ही  अपना  सामाजिक दायित्व निभाता रहा है। हर वर्ग में इसी वजह भास्कर ने अपनी अलग पहचान बनाई है। ठंड में गरीबों को कपड़े बांटना हो याा फिर गर्मी में पंछियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था करना। गरीब स्कूली बच्चों की शिक्षा में मदद करनी हो या फिर अन्य कोई उपक्रम भास्कर आगे ही रहा हैै। इसी तरह  उपराजधानी में गणेशोत्सव पर दैनिक भास्कर द्वारा महालड्‌डू वितरण का कार्यक्रम हो या फिर रास गरबा  हर उपक्रम का लोग बेसब्री से इंतजार करतेे हैं।   वुमन अवार्ड के नाामिनेशन की प्रोेसेस पूरी होने के बाद अब महिलााओं व महिला संगठनों को अवार्ड घोषित होने का बेसब्री से इंतजार है। संबंधित महिलाएं व महिला संगठन आगे की प्रोसेस के लिए भास्कर हिन्दी डाट काम से जुड़कर आगे की जानकारी ले सकते हैं।

Created On :   14 April 2018 4:56 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story