‘दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड’- ‘टॉप-5’ में पहुंची ये महिलाएं, काउंट डाउन शुरू  

Dainik Bhaskar Woman Award - These women reached the Top 5, Countdown started
‘दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड’- ‘टॉप-5’ में पहुंची ये महिलाएं, काउंट डाउन शुरू  
‘दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड’- ‘टॉप-5’ में पहुंची ये महिलाएं, काउंट डाउन शुरू  

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  वुमन अवार्ड के लिए चयनित महिलाओं को जैसे ही जानकारी मिली कि वे टॉप 5 में शामिल हुईं हैं, तो उनके दिलों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं।  उनके द्वारा अपने फ्रेन्ड्स, रिलेटिव्स से वोट करने के लिए कहा जा रहा है, ताकि वे ‘दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड 2018’ जीत सकें। वुमन अवार्ड पाने के लिए काउंट डाउन शुरू हो चुका है। अब मंजिल से एक ही कदम की दूरी बाकी रह गई है। ‘दैनिक भास्कर द्वारा वूमन अवार्ड 2018 के नॉमिनेशन  के बाद निर्णायकों द्वारा चयन की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है।  

टाप-5 में पहुंची महिलाएं
वुमन अवार्ड के लिए पूरे भारत वर्ष से कई नॉमिनेशन आए थे, जिसमें निर्णायकों द्वारा प्रत्येक कैटेगिरी में ‘टॉप-5’ को चुना गया है। ‘टॉप-5’ में से विभिन्न कैटेगिरी शिक्षा, खेल,समाज सेवा, कला एवं संस्कृति, एंटरप्रिनेयर, स्मॉल बिजनेस, आउटस्टेडिंग स्टूडेन्ट में  से उत्कृष्ट कार्य वाली 1 महिला को वुमन अवार्ड दिया जाएगा। दैनिक भास्कर द्वारा प्रदान किए जाने वाले वुमन अवार्ड के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं ने नामिनेशन करवाया था जिसमें से टॉप- 5 में अब महिलाएं पहुंच चुकी हैं। अब किस कैटेगरी से कौन सी महिला इस अवार्ड की हकदार बनती है इस ओर सभी का ध्यान लगा हुआ है। फिलहाल जैसे-जैसे अवार्ड घोषित करने का समय पास आ रहा है महिलाओं में उत्सुकता बनी हुई है।

निर्णायकों द्वारा चयनित महिलाएं
शिक्षा- पलक तिवारी, खान दरेश्वर, नीता मूंघड़ा, संजीवनी शुक्ला, डॉ. शीबा वॉलसन
खेल- श्वेता गवली, सायली वाघमारे, वैष्णवी भाले, पिंकी बांते, निकिता आंबुसकर
समाज सेवा- डॉ. प्रीति सावरकर, स्मिता मिरे, फिरदौस फातीमा रमजान खान, कविता गुप्ता, मंजू गोयनका
कला एवं संस्कृति- नीलम सक्सेना चंद्रा, पूजा हिरवड़े, सुनालिनी शर्मा, सुहानी जैन, डॉ. निशी रस्तोगी
एंटरप्रिन्योर- कीर्ति बंग, शची मलिक, डॉ. समिता देशपांडे, डॉ. नेओमी शाह, दीपाली मिश्रा
स्मॉल बिजनेस- उज्ज्वला बड़गूजर, प्रीति सोनावणे, रेखा बोरकर, भावना गोयल, आशा सिंग चंदेल
आउटस्टेडिंग स्टूडेन्ट- प्राजक्ता पाटील, तेजस्विता बड़गूजर, देवयानी वंजारी, अमरीन खान, क्रांति आगलावे

Created On :   23 April 2018 2:45 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story