दैनिक भास्कर की अरेबियन स्वीट एंड इंटरनेशनल पार्टी स्टार्टर वर्कशॉप 23 को

Dainik Bhaskars Arabian Sweet and International Party Starter Workshop on 23
दैनिक भास्कर की अरेबियन स्वीट एंड इंटरनेशनल पार्टी स्टार्टर वर्कशॉप 23 को
दैनिक भास्कर की अरेबियन स्वीट एंड इंटरनेशनल पार्टी स्टार्टर वर्कशॉप 23 को

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वुमन भास्कर क्लब की ओर से रविवार 23 नवंबर को अरेबियन स्वीट एंड इंटरनेशनल पार्टी स्टार्टर वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। सदर स्थित निराली कुकरी एंड बेकरी इंस्टीट्यूट में हो रहे इस वर्कशॉप में इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर व चीफ शेफ नीरज जैन तरह-तरह के व्यंजन बनाना सिखाएंगी। इनमें नमूरा, माहमौल, पिस्ता हनी रोल, स्पिनिच जुकिनी चीज पाई, पास्ता इन पोमोडोरो सॉस, बेक्ड इनचिलाड्स विद कैप्सिको सॉस शामिल हैं। वर्कशॉप में शामिल होने के लिए दैनिक भास्कर कार्यालय और निराली कुकरी एंड बेकरी इंस्टीट्यूट में रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। सीटों की संख्या सीमित है। अधिक जानकारी के लिए 9518360992 पर संपर्क कर सकते हैं।

अरबी और फारसी शिलालेख पर छायाचित्र प्रदर्शनी
विश्व धरोहर सप्ताह के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन 20 से 22 नवंबर तक सेठ केसरीमल पोरवाल महाविद्यालय, कामठी के परिसर में किया जाएगा। प्रदर्शनी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, पुरालेखविद शाखा (अरबी और फारसी शिलालेख) नागपुर तथा इतिहास विभाग, केसरीमल पोरवाल महाविद्यालय कामठी के तत्वावधान में लगाई जाएगी। यह छायाचित्र प्रदर्शनी संस्कृति मंत्रालय के अधीन सांस्कृतिक एवं इतिहास विरासत की रक्षा करने हेतु जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से लगाई जा रही है। प्रदर्शनी में इस्लामी सुलेखन कला की अलग-अलग शैली के नमूने देखने को मिलेंगे, जो छात्रों एवं आम जनता के ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगी। छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन कार्यक्रम 20 नवंबर को 11.30 बजे महाविद्यालय के सभागृह में होगा। प्रदर्शनी सुबह 11 से शाम 5 बजे तक छात्रों तथा आम जनता के लिए खुली रहेगी।

शहर की विभूतियों का किया सम्मान
उन्नयन फाउंडेशन की ओर से शहर की कई विभूतियों का सम्मान किया गया। हाइलैंड ग्लोरी में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा ने फाउंडेशन की पुस्तिका का लोकार्पण किया। फाउंडेशन की ओर से डॉ. वीणा तलाविया, नीलम बोवाडे, नीलिमा बावने, सुनीता, उमेश पटेल, मनीषा बावनकर, वंदना शर्मा, रति चौबे और प्रेमलता तिवारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आर्या विघ्ने ने  गणेश वंदना से की। कीर्तिदा अजमेरा ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। 

सरोज व्यास को संस्था के नाम के लिए, रिया गोयल टैगलाइन, मृणाल सिंहजीरे को लोगो डिजाइन के लिए, बलविंदर बेदी को उल्टा-पुल्टा सॉन्ग के लिए और वीना बंसल एवं रश्मि मिश्रा को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संचालन आभा पराशर ने किया। आभार प्रदर्शन प्रोजेक्ट डायरेक्टर गौहर लखानी ने किया।  कार्यक्रम में सीमा काछोरे और एजुकेशनल हेड अनु टावरी  ने योगदान दिया। उपाध्यक्ष कंचन शर्मा ने मेंबर्स का मार्गदर्शन किया। फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ रूपिंदर कौर छतवाल ने महिलाओं की सृजन शक्ति और ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी दी।

Created On :   20 Nov 2019 9:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story