दैनिक भास्कर का ईको फ्रेंडली गणेश मेकिंग वर्कशॉप 8 सितंबर से

Dainik Bhaskars eco friendly Ganesha making workshop is from 8 sep
दैनिक भास्कर का ईको फ्रेंडली गणेश मेकिंग वर्कशॉप 8 सितंबर से
दैनिक भास्कर का ईको फ्रेंडली गणेश मेकिंग वर्कशॉप 8 सितंबर से

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए हर किसी का दायित्व बनता है कि वो अपना सहयोग दें। गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। इनमें कुछ पीओपी की मूर्तियां भी होती हैं, जो पर्यवारण के लिए खतरनाक हैं। ऐसे में मिट्टी की मूर्तियां ही पर्यावरण के हित में होती हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए दैनिक भास्कर की आेर से गणनायक ईको फ्रेंडली गणेश मेकिंग 5 दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। वर्कशॉप 8 से 12 सितंबर तक शाम 4 से 7 बजे तक फॉर्चुन मॉल, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पास मुंजे चौक सीताबर्डी में किया जाएगा। गणेश मेकिंग वर्कशॉप में वेन्यू पार्टनर फॉर्चुन मॉल है। 

वर्कशॉप में सिखाई जाने वाली कलाकृतियां
वर्कशॉप के दौरान प्रशिक्षक चंद्रकांत चकोले सिखाएंगे कि क्ले कैसे बनाना है। इसके अलावा वुड बेस (सिंहासन), गणेश मूर्ति बनाना, वॉटर कलर और ऑईल कलर का इस्तेमाल, पर्ल कलर का इस्तेमाल, फिनिशिंग के लिए घिसाई साथ ही संपूर्ण मूर्ति सजावट आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

हिंदी भाषीय ब्राह्मण महासंघ ने किया 498 स्टूडेंट्स का सत्कार
अखिल भारतीय बहुउद्देशीय हिंदी भाषीय ब्राह्मण महासंघ की ओर से जवाहर विद्यार्थीगृह में सैकड़ों लोगों की उपस्थित में 498 मेधावी विद्यार्थियों का सत्कार किया गया। समारोह में 25 विद्यार्थियों को चार हजार रुपए की छात्रवृत्ति गुणवत्ता व आर्थिक आधार पर विधायक सुधाकर देशमुख, ग्रुप कैप्टन बसंत पांडे के हस्ते वितरित की गयी। इस अवसर पर एमकेसीएल के माध्यम से करीब 200 विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ 6 हजार रुपए प्रतिमाह रोजगार के अवसर पर शशिकांत देशपांडे द्वारा मार्गदर्शन किया गया। अधिवक्ता जगत बाजपेयी सरकारी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने पर मार्गदर्शन किया। साथ ही ब्राह्मण विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कक्षाएं चलाने की बात उन्होंने कही।

पदमदेव दुबे की और से सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों को दो लाख की मेडिक्लेम पॉलिसी प्रदान की गयी। इसी प्रकार अलका पांडे ने इंजीनियरिंग के एक छात्र का चार वर्ष की शिक्षा का खर्च उठाने की बात कही। इस अ‌वसर पर दो बार साहित्य अकादमी अवार्ड प्राप्त संतोष पांडे तथा सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए रेखा चतुर्वेदी का सत्कार किया गया। राष्ट्रपति पदक प्राप्त पुलिस कर्मी माताप्रसाद पांड और रामआश्रय मिश्रा का भी सत्कार इस मौके पर किया गया। डा. अनिल शर्मा, एड. विनोद तिवारी, नगरसेवक संजय बंगाले, निशांत गांधी, अर्चना पाठक के हस्ते पुरस्कारों का वितरण किया गया। सफलतार्थ डा. बच्चू पांडे, िजय तिवारी, अरविंद मिश्रा, राजेश गौतम, भूपेंद्र मिश्रा, शशिभूषण मिश्रा, संतोष पाठक, मनोज तिवारी, बबलू पांडे, विजय दुबे, करूणा तिवारी ने परिश्रम किया। 
 

Created On :   4 Sept 2018 2:14 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story