दैनिक भास्कर का हल्दी-कुमकुम और वसंत की बहार 9 को, जोरदार तैयारी

Dainik Bhaskars Haldi kumkum and basant ki bahar will be celebrate on 9
दैनिक भास्कर का हल्दी-कुमकुम और वसंत की बहार 9 को, जोरदार तैयारी
दैनिक भास्कर का हल्दी-कुमकुम और वसंत की बहार 9 को, जोरदार तैयारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दैनिक भास्कर की ओर से उत्तरायणी और वसंत के आगमन पर हल्दी-कुमकुम और वसंत उत्सव का आयोजन 9 फरवरी शनिवार दोपहर 1 बजे अजंता हॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महिलाओं को लाल और पीले रंग के परिधान में आना अनिवार्य है। प्रतियोभागिओं के लिए रिर्पोटिंग समय दोपहर 12 बजे रखा गया है। कार्यक्रम के सलाहकार समिति में कमला गाेयल और सुमेधा चौधरी शामिल हैं। विशेष सहयोग वुमनिया लेडीज क्लब द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान हल्दी कुमकुम जोड़ी प्रतियोगिता के साथ ही फैशन शो में मदर-डॉटर और थ्री जनरेशन थीम रखी गई है। इवेंट पार्टनर डॉ. रिचाज यूनिक क्लीनिक तथा गिफ्ट पार्टनर अन्नपूर्णा अलंकार जेम्स एंड ज्वेलरी हैं। 

सहयोगी महिला मंडल
जेसीआई नागफेम, माधवी सखी मंच, आस्था महिला मंडल, लोहाणा महिला मंडल, गुुजराती समाज महिला मंडल, श्री विसा लाड महिला मंडल, अखिल भारतीय चौरसिया समाज, तेजस्विनी महिला मंच, उन्नति महिला मंडल, नागपुर सेवा समिति, साकार फाउंडेशन, वुमनिया लेडीज क्लब, मनस्वी फाउंडेशन,महिला सेवा मंडल, श्री दिगंबर जैन महा समिति महिला मंच, राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच, मारवाड़ी महिला समिति, खंडेलवाल महिला मंडल, अखिल भारतीय भामटी महिला मंडल, श्री नागपुर गुजराती ब्रम्हा समाज महिला मंडल, हथेली अग्रवाल महिला संगठन, श्री अग्रसेन महिला मंडल, सुरभि, ऑरेंज सिटी गुजराती महिला मंडल तथा वीरा ग्रुप।

इवेंट का इंतजार
दैनिक भास्कर द्वारा हर वर्ष नए कलेवर के साथ हल्दी-कुमकुम मनाया जाता है। महिलाओं को इस इवेंट का इंतजार रहता है। आयोजन के दौरान महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है।
- आशा पांडे

फैशन शो है यूनिक

फैशन शो प्रतियोगिता बहुत ही यूनिक है। फैशन शो में थ्री जनरेशन का भी आयोजन किया गया है। जिसमें सुसर या दादा सुसर भी शामिल हो सकते हैं। इस तरह इस आयोजन में चार चांद लग जाएंगे।
- मीना श्रीनिवासन

अपनी जानकारी को  सब तक पहुंचाना

लगभग सभी को धार्मिक नॉलेज होता है, लेकिन उस नॉलेज को हम सभी तक नहीं पहुंचा पाते हैं। दैनिक भास्कर के हल्दी कुमकुम ओर वसंत उत्सव में सभी महिलाएं एक साथ एक समय में उपस्थित होगी। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को आगे आने का मौका मिलता है। साथ ही हेजीटेशन भी दूर होता है। 
- नूतन झा

अपने स्तर पर कर रहे तैयारी

इस आयोजन के लिए शहर की महिलाओं में बहुत उत्साह है। हल्दी-कुमकुम ओर वसंत उत्सव कार्यक्रम का सभी को इंतजार है। इसमें सभी प्रतियोगिताएं बहुत ही बढ़िया हैं। सभी प्रोग्राम का कन्सेप्ट भी बढ़िया है। 
- नेहा वानी

पीले और लाल परिधानों से बढ़ेगी शोभा

हल्दी-कुमकुम का रंग होता है उसी अनुसार आयोजन में सभी को पीले और लाल परिधान पहनना अनिवार्य है। हल्दी-कुमकुम महाराष्ट्रीयन वर्ग का होता है, लेकिन हमारे शहर में इस उत्सव को दैनिक भास्कर द्वारा बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। साथ ही वसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।   
- संगीता मंत्री

सभी को पुरस्कार

सभी उपस्थित महिलाओं को हल्दी-कुमकुम एवं आकर्षक गिफ्ट दिए जाएंगे। प्रतिभागियों के लिए सर्टिफिकेट एवं आकर्षक रिटर्न गिफ्ट भी है। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। 
 

Created On :   5 Feb 2019 8:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story