दरेकर ने कहा - शिवसेना को मुख्यमंत्री पद देने का नहीं किया था वादा

Darekar said - did not promised to give Chief Minister post to Shiv Sena
दरेकर ने कहा - शिवसेना को मुख्यमंत्री पद देने का नहीं किया था वादा
दरेकर ने कहा - शिवसेना को मुख्यमंत्री पद देने का नहीं किया था वादा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने दावा किया है कि साल 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शिवसेना को कभी मुख्यमंत्री पद देने का वादा नहीं किया था। बिहार विधानसभा चुनाव में कम सीटें मिलने के बावजूद भाजपा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद देने का वादा सोमवार को पूरा कर दिया। इस पर दरेकर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। इसके अनुसार बिहार में नीतीश ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। भाजपा की ओर से बिहार में दो उपमुख्यमंत्री बनाने के फैसले पर दरेकर ने कहा कि पार्टी ने यह निर्णय किसी के डर के कारण नहीं लिया है बल्कि बिहार के बड़ा प्रदेश होने के नाते दो उपमुख्यमंत्री बनाए हैं। दरेकर ने कहा कि महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर फैसला लेने के लिए बिहार में महिला उपमुख्यमंत्री ( रेणु देवी) बनाया गया है।

इससे पहले साल 2019 का विधानसभा चुनाव भाजपा और शिवसेना ने मिलकर लड़ा था। लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद शिवसेना नेतृत्व ने मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोंक दिया था। शिवसेना का कहना था कि भाजपा ने ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद देने का वादा किया था। जबकि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का कहना था कि शिवसेना को मुख्यमंत्री पद देने का वादा नहीं किया गया था। मुख्यमंत्री पद नहीं मिलता देख शिवसेना ने विपक्षी दल राकांपा और कांग्रेस से हाथ मिलाकर महाविकास आघाड़ी सरकार बना ली। राज्य की यह सरकार इसी महीने अपना एक साल का कार्यकाल पूरा कर लेगी

Created On :   16 Nov 2020 4:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story