- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- तीन साल से बना रहा था बेटी को हवस...
तीन साल से बना रहा था बेटी को हवस का शिकार, पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिता-पुत्री के रिश्तों को तार-तार करने की घटना गिट्टीखदान क्षेत्र में फिर सामने आई। यहां एक नराधम अपनी पत्नी के घर से बाहर जाते ही बेटी की आबरू से खिलवाड़ करता था। आरोपी पति की इस घिनौनी हरकत को जब पत्नी ने आंखों से देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी ने दुष्कर्मी पति को घर से निकाल दिया था। आरोपी पिता पत्नी की अनुपस्थिति में बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। घटना के संबंध में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। गिट्टीखदान पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बेटी ने पहली बार प्राचार्या को बताई बात
गिट्टीखदान के थानेदार आर वाघमारे ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि करते हुए बताया कि, उसके खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। वह किसी स्कूल में चपरासी है। आरोपी पिता उसकी मां के अस्पताल जाने के बाद मौका पाकर बेटी से दुष्कर्म करता था। नराधम पिता 2013 से 2016 के दरमियान बेटी से दुष्कर्म करते आ रहा था। उसकी बेटी ने यह बात 2016 में अपनी स्कूल की प्रिंसिपल को बताई थी। तब प्रिंसिपल ने उसकी मां को स्कूल में बुलाकर सारी बातें बताई थी। महिला को लगा कि, उसकी बेटी झूठ तो नहीं बोल रही है।
डिप्रेशन में चली गई बेटी
आरोपी पिता की करतूतों के बाद बेटी डिप्रेशन में चली गई। मां ने उसका उपचार कराया। बेटी का जिस जगह उपचार शुरू था, वहां उपचार करने वाले चिकित्सकों को उसके साथ हुई घटना के कारण डिप्रेशन में जाने की बात पता चली। तब इस बारे में चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी गई। घटना के बारे में पीड़िता की मां से आरोपी पति के खिलाफ थाने में शिकायत करने की सलाह दिए जाने पर मामला गिट्टीखदान थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
करतूत का सबूत किया एकत्रित
सूत्रों के अनुसार आरोपी पिता की घिनौनी हरकतों के बारे में सबूत भी एकत्रित किए गए हैं। महिला को शादी के बाद दो बेटियां हुई। आरोपी पिता अपनी बड़ी पुत्री के साथ तब से यह घिनौनी हरकत करते आ रहा था। जब वह 6 साल की थी। छोटी होने के कारण उसकी हरकतों के बारे में उसे समझ में नहीं आता था। जब वह स्कूल में पढ़ने लगी तब पिता की हरकतों के बारे में प्रिंसिपल को पहली बार बताई। उस दिन उसे पेट में काफी तकलीफ होने के कारण पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। जब प्रिंसिपल ने उसे दुलार के साथ पूछा तब रोकर पिता की करतूतों को उजागर कर दिया।
सच जानने के लिए पत्नी ने की निगरानी
यह सच जानने के लिए महिला ने अस्पताल के कार्य के सिलसिले में बाहर जाने का बहाना किया। वह अपनी बेटी की छिपकर निगरानी करने लगी। पति को अस्पताल के कार्य से बाहर जाने की बात बताई। आरोप है कि पत्नी के बाहर जाने की बात से पति खुश हो गया। उसने अपने बेटी की पिटाई कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। तब घर में छिपकर निगरानी कर रही पत्नी के सामने उसकी करतूतें उजागर हो गई। बेटी की बदनामी के डर से पत्नी ने उस समय उसकी शिकायत नहीं की, लेकिन पति की पिटाई कर उसे घर से बाहर कर दिया।
Created On :   22 Jan 2018 3:41 PM IST